निलंबित CO प्रिंस राज के ठिकानों पर SVU की रेड
निलंबित अंचल अधिकारी प्रिंस राज के शेखपुरा और मधुबनी स्थित दो ठिकानों पर एक साथ छापेमारी हुई। तड़के शुरू हुई इस कार्रवाई में SVU की टीम ने उनके घरों और संभावित निवेश स्थलों की दस्तावेजी और डिजिटल जांच की। बता दें कि उनकी पत्नी अंकु गुप्ता शेखपुरा जिला के अरियरी प्रखंड में सीओ है और वह शेखपुरा शहर के राजोपुरम कॉलोनी में किराए के आवास में रहती है।

भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामलों में स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। निलंबित अंचल अधिकारी प्रिंस राज के शेखपुरा और मधुबनी स्थित दो ठिकानों पर एक साथ छापेमारी हुई। तड़के शुरू हुई इस कार्रवाई में SVU की टीम ने उनके घरों और संभावित निवेश स्थलों की दस्तावेजी और डिजिटल जांच की। बता दें कि उनकी पत्नी अंकु गुप्ता शेखपुरा जिला के अरियरी प्रखंड में सीओ है और वह शेखपुरा शहर के राजोपुरम कॉलोनी में किराए के आवास में रहती है।

सूत्रों के अनुसार, छापेमारी का नेतृत्व एक वरिष्ठ डीएसपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। टीम में आर्थिक अपराध और साइबर विशेषज्ञ भी शामिल हैं। जांच के दौरान टीम को कई ऐसे दस्तावेज और बैंक डिटेल्स मिले हैं, जो उनकी घोषित आय से 90% अधिक संपत्ति की ओर इशारा करते हैं।
प्रिंस राज पहले से ही गड़बड़ियों के आरोपों में घिरे थे। राज्य सरकार ने कुछ सप्ताह पहले ही उन्हें निलंबित किया था। प्रारंभिक जांच में सामने आए लेन-देन और अघोषित संपत्तियों के आधार पर SVU ने कोर्ट से सर्च वारंट लिया और यह कार्रवाई की।

छापेमारी में टीम को करोड़ों रुपये की अचल संपत्ति, संदिग्ध जमीन सौदों से जुड़े दस्तावेज, भारी नकदी और कई शेल कंपनियों की जानकारी मिली है। कुछ डिजिटल डिवाइस भी जब्त किए गए हैं। इनका विश्लेषण विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा है।
SVU अब पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रही है। दस्तावेजों की पुष्टि होने पर जल्द ही प्रिंस राज के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। उनके संपर्क में रहे अधिकारियों और बिचौलियों की भी जांच शुरू हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि SVU इस कार्रवाई को मॉडल केस बनाकर राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश देना चाहती है।