क्राइमशेखपुरा
Trending

वज्रपात की आवाज से दिल बैठा, पूर्व समिति सदस्य की मौत

वज्रपात की तेज आवाज से 58 वर्षीय रामाश्रय चौहान को दिल का दौरा पड़ा। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वह पूर्व पंचायत समिति सदस्य थे।

गुरुवार शाम तेज आंधी और बारिश ने जिले में तबाही मचाई। इसी दौरान अरियरी प्रखंड के डीहा पंचायत स्थित योधनबीघा गांव में वज्रपात की तेज आवाज से 58 वर्षीय रामाश्रय चौहान को दिल का दौरा पड़ा। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वह पूर्व पंचायत समिति सदस्य थे। रामाश्रय चौहान, द्वारिका चौहान के पुत्र थे। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही शेखपुरा विधायक विजय सम्राट पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। हर संभव मदद का भरोसा दिया। मौके पर शंभू यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!