12
BREAKING NEWS
तटबंध टूटा तो गिरी अफसरों पर गाज, गोपालगंज में तीन अभियंता हटाए गए!जीविका के 20 साल पूरे होने पर लखीसराय में ‘नीतीश संवाद’, महिला सम्मान और स्वच्छता पर हुई चर्चा!साई कॉलेज में गांधी पर चर्चा, नई तालीम से लेकर नैतिक शिक्षा तक हुआ मंथन!गगौर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चला स्वच्छता अभियान, कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान!शेखपुरा में पहली बार सजेगा नाइट वॉलीबॉल का रोमांच, 16 टीमें दिखाएंगी दम; 3 अक्टूबर को बनारस-मुंगेर के बीच उद्घाटन मुकाबला!गांधी जयंती पर सदर अस्पताल में दिखा स्वच्छता और सेवा का अनोखा संगम, सफाई कर्मियों का सम्मान; 50 टीबी मरीजों को मिली मदद!2.435 किलो स्मैक के साथ भाई-बहन गिरफ्तार, 2.10 लाख रुपये कैश बरामद!रोहिणी आचार्य की पटना वापसी से तेजस्वी की बढ़ी मुश्किल, MLC चुनाव से पहले डबल चैलेंज!कोरिया का तीरंदाजी किला ढहा, भारत की बेटियों ने रचा इतिहास; पहली बार रिकर्व में जीता एशियन गेम्स गोल्ड!गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभक्ति से सराबोर हुआ लाल इंटरनेशनल स्कूल, बच्चों ने लिया महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प!बेगूसराय अकेले प्रेमी युगल को मिलना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, वीडियो वायरल!न भाषा एक, न देश एक… फिर भी गया में एक ही आस्था; पूर्वजों के मोक्ष के लिए विदेशों से पहुंचे पिंडदानी!जब अफसरों ने थामी झाड़ू, रामगढ़ चौक बाजार में बदली तस्वीर; ‘एक घंटा, एक साथ’ का दिखा असर!रोको-टोको में पुलिस दीदी ने रोका तो युवक ने जड़ दिया थप्पड़… पूरी घटना CCTV में कैद, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस!शराबबंदी वाली सरकार में शराब केस वाले को युवा जदयू की कमान; नियुक्ति पर उठे सवाल!
No menu items available
BREAKING
तटबंध टूटा तो गिरी अफसरों पर गाज, गोपालगंज में तीन अभियंता हटाए गए!जीविका के 20 साल पूरे होने पर लखीसराय में ‘नीतीश संवाद’, महिला सम्मान और स्वच्छता पर हुई चर्चा!साई कॉलेज में गांधी पर चर्चा, नई तालीम से लेकर नैतिक शिक्षा तक हुआ मंथन!गगौर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चला स्वच्छता अभियान, कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान!शेखपुरा में पहली बार सजेगा नाइट वॉलीबॉल का रोमांच, 16 टीमें दिखाएंगी दम; 3 अक्टूबर को बनारस-मुंगेर के बीच उद्घाटन मुकाबला!गांधी जयंती पर सदर अस्पताल में दिखा स्वच्छता और सेवा का अनोखा संगम, सफाई कर्मियों का सम्मान; 50 टीबी मरीजों को मिली मदद!2.435 किलो स्मैक के साथ भाई-बहन गिरफ्तार, 2.10 लाख रुपये कैश बरामद!रोहिणी आचार्य की पटना वापसी से तेजस्वी की बढ़ी मुश्किल, MLC चुनाव से पहले डबल चैलेंज!कोरिया का तीरंदाजी किला ढहा, भारत की बेटियों ने रचा इतिहास; पहली बार रिकर्व में जीता एशियन गेम्स गोल्ड!गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभक्ति से सराबोर हुआ लाल इंटरनेशनल स्कूल, बच्चों ने लिया महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प!बेगूसराय अकेले प्रेमी युगल को मिलना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, वीडियो वायरल!न भाषा एक, न देश एक… फिर भी गया में एक ही आस्था; पूर्वजों के मोक्ष के लिए विदेशों से पहुंचे पिंडदानी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

तटबंध टूटा तो गिरी अफसरों पर गाज, गोपालगंज में तीन अभियंता हटाए गए!
9 hours ago
जीविका के 20 साल पूरे होने पर लखीसराय में ‘नीतीश संवाद’, महिला सम्मान और स्वच्छता पर हुई चर्चा!
10 hours ago
साई कॉलेज में गांधी पर चर्चा, नई तालीम से लेकर नैतिक शिक्षा तक हुआ मंथन!
10 hours ago
गगौर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चला स्वच्छता अभियान, कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान!
10 hours ago
शेखपुरा में पहली बार सजेगा नाइट वॉलीबॉल का रोमांच, 16 टीमें दिखाएंगी दम; 3 अक्टूबर को बनारस-मुंगेर के बीच उद्घाटन मुकाबला!
10 hours ago

Bihar: बारात की रोशनी ने बचाई बैंक की सुरक्षा, सुपौल में चोरी की बड़ी साजिश नाकाम, CCTV में कैद हुआ पूरा खेल!

सुपौल: सुपौल के छातापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महद्दीपुर बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में 2 जुलाई की देर रात...

सुपौल: सुपौल के छातापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महद्दीपुर बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में 2 जुलाई की देर रात चोरी की बड़ी कोशिश की गई, जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया। इस पूरी घटना में सबसे अहम भूमिका बारातियों और बाद में पुलिस की सतर्कता की रही, जिससे बैंक में बड़ी चोरी होने से बच गई।

जानकारी के अनुसार, देर रात बारात से लौट रहे कुछ लोगों की नजर बैंक के खुले शटर पर पड़ी। उन्होंने स्थानीय चौकीदार को खोजकर मौके पर बुलाया। इसके बाद जब वे बैंक पहुंचे तो देखा कि मुख्य शटर का ताला टूटा हुआ था और शटर खुला हुआ था। बताया जा रहा है कि चोर अंदर लगे ग्रिल का ताला काटने की कोशिश कर रहे थे, तभी बारातियों की गाड़ी की रोशनी देखकर वे पास के पटुआ खेत में छिप गए।

इसी दौरान बैंक परिसर के पास मौजूद लोगों ने मकान मालिक मंजर खान को सूचना दी, जिन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। घटना से पहले चोरों ने बैंक के बाहर लगे एक सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया था और दूसरा कैमरा भी अपने साथ ले गए थे। साथ ही बैंक की बिजली आपूर्ति भी मेन लाइन से काट दी गई थी।

हालांकि गनीमत यह रही कि चोर बैंक के अंदर प्रवेश नहीं कर पाए और कोई नकदी या सामान की चोरी नहीं हुई। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सूचना मिलने के बाद छातापुर थाना पुलिस और त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विभाष कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। वहीं पुलिस की गश्ती टीम के मौके पर पहुंचने के बाद चोर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

एसपी शरथ आर एस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस की सतर्कता से बैंक में बड़ी चोरी की घटना टल गई है। फिलहाल पुलिस तकनीकी और मानवीय इनपुट के आधार पर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: सहरसा में थाने पर दलाली का ‘खेल’ उजागर, थानाध्यक्ष समेत 10 पुलिसकर्मी निलंबित!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top