31
BREAKING NEWS
Jharkhand: भूमि संरक्षण योजनाओं में पारदर्शिता पर जोर, 5 वर्षों का पूरा डाटा वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश!Jharkhand: नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता लातेहार, किसानों और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ रही SSB!Bihar: तिरंगा यात्रा के बाद 100 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मची अफरातफरी!Bihar: मार्कशीट और SLC के लिए मांगी घूस, 10 हजार रुपये लेते सरकारी स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार!Bihar: बेटा पैदा हुआ, रिकॉर्ड में बना दी बेटी, नवजात गायब होने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, अस्पताल पर कार्रवाई के आदेश!Bihar: रेलवे यात्रियों को बड़ी राहत: कई स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी, नई फेरियों का भी ऐलान!Bihar: मोकामा स्टेशन पर चला ‘लाल गाड़ी’ टिकट चेकिंग अभियान, 316 यात्री पकड़े गए; ₹2.48 लाख जुर्माना वसूला!Bihar: गया एयरपोर्ट पर मॉक ड्रिल से मचा हड़कंप, विमान हादसे की स्थिति से निपटने का हुआ अभ्यास!Bihar: मुजफ्फरपुर में ब्यूटी पार्लरों की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, 12 महिलाएं और एक पुरुष गिरफ्तार!Jharkhand: धनबाद में तिरंगा यात्रा में भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, सड़क पर हुई हाथापाई; वीडियो वायरल होने से बढ़ी किरकिरी!Bihar: राधे मां की भविष्यवाणी से फिर चर्चा में पवन सिंह, दूसरी शादी वाले बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस!Bihar: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा मोड़, CM सम्राट का ऐलान; परिवार को नौकरी और आर्थिक सहायता!Bihar: स्वतंत्रता दिवस से पहले औरंगाबाद के जंगल में नक्सली हथियार बरामद, STF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज!Bihar: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर महिलाओं को किया गया जागरूक, महादलित टोला में सखी वार्ता आयोजित!Bihar: 10 साल की शराबबंदी के बाद भी महिलाओं पर अपराध कम नहीं, नई रिपोर्ट ने खोली बिहार मॉडल की पोल!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: भूमि संरक्षण योजनाओं में पारदर्शिता पर जोर, 5 वर्षों का पूरा डाटा वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश!Jharkhand: नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता लातेहार, किसानों और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ रही SSB!Bihar: तिरंगा यात्रा के बाद 100 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मची अफरातफरी!Bihar: मार्कशीट और SLC के लिए मांगी घूस, 10 हजार रुपये लेते सरकारी स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार!Bihar: बेटा पैदा हुआ, रिकॉर्ड में बना दी बेटी, नवजात गायब होने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, अस्पताल पर कार्रवाई के आदेश!Bihar: रेलवे यात्रियों को बड़ी राहत: कई स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी, नई फेरियों का भी ऐलान!Bihar: मोकामा स्टेशन पर चला ‘लाल गाड़ी’ टिकट चेकिंग अभियान, 316 यात्री पकड़े गए; ₹2.48 लाख जुर्माना वसूला!Bihar: गया एयरपोर्ट पर मॉक ड्रिल से मचा हड़कंप, विमान हादसे की स्थिति से निपटने का हुआ अभ्यास!Bihar: मुजफ्फरपुर में ब्यूटी पार्लरों की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, 12 महिलाएं और एक पुरुष गिरफ्तार!Jharkhand: धनबाद में तिरंगा यात्रा में भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, सड़क पर हुई हाथापाई; वीडियो वायरल होने से बढ़ी किरकिरी!Bihar: राधे मां की भविष्यवाणी से फिर चर्चा में पवन सिंह, दूसरी शादी वाले बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस!Bihar: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा मोड़, CM सम्राट का ऐलान; परिवार को नौकरी और आर्थिक सहायता!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: भूमि संरक्षण योजनाओं में पारदर्शिता पर जोर, 5 वर्षों का पूरा डाटा वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश!
3 minutes ago
Jharkhand: नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता लातेहार, किसानों और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ रही SSB!
9 minutes ago
Bihar: तिरंगा यात्रा के बाद 100 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मची अफरातफरी!
16 minutes ago
Bihar: मार्कशीट और SLC के लिए मांगी घूस, 10 हजार रुपये लेते सरकारी स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार!
28 minutes ago
Bihar: बेटा पैदा हुआ, रिकॉर्ड में बना दी बेटी, नवजात गायब होने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, अस्पताल पर कार्रवाई के आदेश!
34 minutes ago

Bihar: तिरंगा यात्रा के बाद 100 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मची अफरातफरी!

सिवान: स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान बिहार के सिवान जिले में बड़ा स्वास्थ्य संकट खड़ा हो...

सिवान: स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान बिहार के सिवान जिले में बड़ा स्वास्थ्य संकट खड़ा हो गया। यात्रा में शामिल करीब 100 छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। कई छात्राएं स्कूल लौटने के बाद एक-एक कर बेहोश होकर गिरने लगीं, जिससे शिक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

घटना भगवानपुर प्रखंड की बताई जा रही है। तिरंगा यात्रा समाप्त होने के बाद छात्राओं की हालत बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होते देख उन्हें तत्काल भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां एक साथ बड़ी संख्या में छात्राओं के पहुंचने से अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बन गया।

अस्पताल में जगह कम पड़ने के कारण छात्राओं का इलाज वार्डों के अलावा बरामदों, कमरों, एक्स-रे कक्ष और ऑपरेशन थिएटर तक में करना पड़ा। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की पूरी टीम इलाज में जुटी रही। प्राथमिक उपचार के बाद कई छात्राओं की स्थिति में सुधार हुआ, जबकि कुछ छात्राओं को निगरानी में रखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार करीब 15 छात्राओं की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड प्रमुख हरेंद्र पासवान, बीडीओ प्रियंका कुमारी, सीओ धीरज कुमार पांडेय, बीईओ राकेश कुमार समेत कई प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिसकर्मी, शिक्षक और स्वास्थ्यकर्मी भी राहत एवं उपचार कार्य में जुटे रहे।

घटना के बाद अस्पताल में अभिभावकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों ने तिरंगा यात्रा के दौरान पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि उमस भरी गर्मी और तेज धूप के बीच छात्राओं को लंबे समय तक यात्रा में शामिल रखा गया, जिसके कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई।

हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक किसी अन्य कारण की पुष्टि नहीं की गई है। प्रारंभिक तौर पर गर्मी, उमस और थकान को छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की प्रमुख वजह माना जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: मार्कशीट और SLC के लिए मांगी घूस, 10 हजार रुपये लेते सरकारी स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top