23
BREAKING NEWS
जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम हरियाली का तोहफा, संसार पोखर के किनारे लगाए गए 5 ‘जीवनदायी’ पेड़!दो पत्नियां, चार बच्चे… फिर तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति; जहानाबाद में थाने पहुंचीं दोनों बीवियां!चिलिमे की सुरंग में 100 मीटर अंदर पहुंची भारतीय टीम, अब भारी मशीनों से रेस्क्यू को मिलेगी रफ्तार!पहाड़ों पर खतरा, चीन का नेपाल को भरोसा—हिमताल से मौसम तक हर अलर्ट पर रखेगा नजर!वर्दी में अफसर, गोद में कान्हा… कटिहार की इस तस्वीर ने कह दी भाईचारे की पूरी कहानी!मोतिहारी में नवजात की कथित खरीद-बिक्री का बड़ा खुलासा, एंबुलेंस में बच्चे के साथ मिली महिला; 8 गिरफ्तार!पहले PK की सभा... अब निशांत के स्वागत में 7 लाख की चेन गायब! आखिर भीड़ में कौन कर रहा है ‘हाथ साफ’?शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!प्रशांत किशोर का शिक्षकों पर तंज; गुरुजी से मास्टरजी और अब ‘मस्टरवा’ बन गए!शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!
No menu items available
BREAKING
जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम हरियाली का तोहफा, संसार पोखर के किनारे लगाए गए 5 ‘जीवनदायी’ पेड़!दो पत्नियां, चार बच्चे… फिर तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति; जहानाबाद में थाने पहुंचीं दोनों बीवियां!चिलिमे की सुरंग में 100 मीटर अंदर पहुंची भारतीय टीम, अब भारी मशीनों से रेस्क्यू को मिलेगी रफ्तार!पहाड़ों पर खतरा, चीन का नेपाल को भरोसा—हिमताल से मौसम तक हर अलर्ट पर रखेगा नजर!वर्दी में अफसर, गोद में कान्हा… कटिहार की इस तस्वीर ने कह दी भाईचारे की पूरी कहानी!मोतिहारी में नवजात की कथित खरीद-बिक्री का बड़ा खुलासा, एंबुलेंस में बच्चे के साथ मिली महिला; 8 गिरफ्तार!पहले PK की सभा… अब निशांत के स्वागत में 7 लाख की चेन गायब! आखिर भीड़ में कौन कर रहा है ‘हाथ साफ’?शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!प्रशांत किशोर का शिक्षकों पर तंज; गुरुजी से मास्टरजी और अब ‘मस्टरवा’ बन गए!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम हरियाली का तोहफा, संसार पोखर के किनारे लगाए गए 5 ‘जीवनदायी’ पेड़!
10 minutes ago
दो पत्नियां, चार बच्चे… फिर तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति; जहानाबाद में थाने पहुंचीं दोनों बीवियां!
18 minutes ago
चिलिमे की सुरंग में 100 मीटर अंदर पहुंची भारतीय टीम, अब भारी मशीनों से रेस्क्यू को मिलेगी रफ्तार!
25 minutes ago
पहाड़ों पर खतरा, चीन का नेपाल को भरोसा—हिमताल से मौसम तक हर अलर्ट पर रखेगा नजर!
31 minutes ago
वर्दी में अफसर, गोद में कान्हा… कटिहार की इस तस्वीर ने कह दी भाईचारे की पूरी कहानी!
39 minutes ago

Jharkhand: 9 लाख से ज्यादा बेडरोल गायब… आखिर ट्रेन में हो क्या रहा है?

रांची: ट्रेन में बेडरोल चोरी, लंबी वेटिंग, बरसात में सांप-बिच्छू मिलने जैसी यात्रियों की शिकायतों पर रांची रेल मंडल की...

रांची: ट्रेन में बेडरोल चोरी, लंबी वेटिंग, बरसात में सांप-बिच्छू मिलने जैसी यात्रियों की शिकायतों पर रांची रेल मंडल की सीनियर डीसीएम श्रेया सिंह ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा रेलवे की सबसे बड़ी प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।

बेडरोल चोरी के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए श्रेया सिंह ने बताया कि जनवरी 2022 से मई 2026 के बीच रांची रेल मंडल से 9 लाख 31 हजार से अधिक बेडरोल आइटम गायब हो चुके हैं। इनमें चादर, कंबल, फेस टॉवल और तकिए शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बेडरोल चोरी के मामलों में रांची रेल मंडल देश में दूसरे स्थान पर है।

उन्होंने यात्रियों से अपील की कि यात्रा खत्म होने से करीब 30 मिनट पहले बेडरोल वापस कर दें। रेलवे की संपत्ति को अपने साथ ले जाना दंडनीय अपराध है। इससे रेलवे को आर्थिक नुकसान होता है और अगले यात्रियों के लिए व्यवस्था प्रभावित होती है।

सीनियर डीसीएम ने बताया कि हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस, हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस, हटिया गरीब रथ एक्सप्रेस और हटिया-बेंगलुरु एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में बेडरोल चोरी के मामले ज्यादा सामने आए हैं।

वहीं, दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग को लेकर उन्होंने कहा कि यह समस्या कई राज्यों में देखने को मिल रही है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे बोर्ड को अतिरिक्त ट्रेनों और कोच बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है।

बरसात के मौसम में ट्रेनों में सांप और बिच्छू मिलने की शिकायतों पर उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान ऐसी घटनाओं की शिकायतें आती हैं, लेकिन रेलवे इसे गंभीरता से लेता है। हटिया यार्ड से रवाना होने वाली ट्रेनों की जांच की जाती है और कोचों में कीटनाशक का छिड़काव किया जाता है।

उन्होंने बताया कि श्रावणी मेला 2026 को देखते हुए रांची रेल मंडल की ओर से दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें जुलाई के अंतिम सप्ताह से सितंबर के दूसरे सप्ताह तक कुल 56 फेरे लगाएंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर, सुरक्षा, पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था भी की जा रही है।

श्रेया सिंह ने कहा कि रेलवे यात्रियों की शिकायतों की लगातार निगरानी कर रहा है और जरूरत के अनुसार सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। यात्रियों के सहयोग से ही रेल सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: शराब की ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त हुई सरकार, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने अधिकारियों को दी कार्रवाई की चेतावनी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top