पटना: जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत सालिमपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ स्कॉर्पियो सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
National News : एपस्टीन फाइल्स से दुनिया में हड़कंप: 10 देशों में इस्तीफे, 80 ताकतवर लोगों पर जांच!
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बाढ़-02) आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि 10 फरवरी 2026 को वाहन चेकिंग के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि एनएच-31 फोरलेन से सालिमपुर गांव की ओर जा रही स्कॉर्पियो (BR01PN-1797) में सवार तीन व्यक्ति अवैध हथियार लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी ली।
तलाशी के दौरान वाहन से एक देशी कट्टा, 11 जिंदा कारतूस और 2 खोखा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने इन्द्रजीत यादव (30 वर्ष), नवीन कुमार (32 वर्ष) और प्रभांश कुमार (40 वर्ष) को मौके से गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी पटना जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।
Bihar News : विधानसभा स्थापना दिवस पर बड़ा कार्यक्रम, ई-विधान की शुरुआत से बढ़ेगी पारदर्शिता!
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी इन्द्रजीत यादव का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।