शेखपुरा
Trending
राशन कार्ड में अब 30 जून तक कराएं आधार लिंकिंग
जिला पदाधिकारी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी शेखपुरा को निर्देश दिया है कि वे हर दिन ई-केवाईसी की समीक्षा करें। साथ ही प्रगति की जानकारी नियमित रूप से दें। तय समय सीमा में शत-प्रतिशत आधार सीडिंग सुनिश्चित करने को कहा गया है।

भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की आधार सीडिंग की अंतिम तिथि 30 जून 2025 तक बढ़ा दी है। पहले यह तिथि 31 मार्च 2025 तय की गई थी। अब सभी लाभुक परिवारों के प्रत्येक सदस्य का आधार से लिंक होना अनिवार्य कर दिया गया है। जिन सदस्यों का आधार लिंक नहीं होगा, उनके नाम राशन कार्ड से हटाए जाएंगे।
जिले में अब तक 99.6% सदस्यों का आधार सीडिंग हो चुका है। मार्च तक 74% ई-केवाईसी पूरा हुआ है। 26% ई-केवाईसी अभी लंबित है। इस आधार पर राज्य स्तर पर जिले की रैंकिंग 32वें स्थान पर है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत छूटे हुए लाभुकों का आधार सीडिंग भी 30 जून 2025 तक पूरा करना होगा।