बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सास विद्यावती देवी (90 वर्ष) का शुक्रवार शाम निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थीं और बीते करीब दो महीनों से पटना स्थित आईजीआईएमएस में भर्ती थीं। शुक्रवार को शाम 6 बजकर 40 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
Bihar News : जनवरी में लखीसराय क्यों बन जाएगा पूरी दुनिया का केंद्र?
शनिवार को पटना के बांस घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पुत्र निशांत कुमार के साथ बांस घाट पहुंचे। अंतिम संस्कार में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी समेत परिवार के अन्य सदस्य और करीबी लोग मौजूद रहे।

Bihar News : 2026 की लड़ाई अभी से शुरू – CPI का शताब्दी मिशन!
परिजनों के अनुसार विद्यावती देवी की तबीयत लंबे समय से खराब चल रही थी। इलाज के दौरान मुख्यमंत्री के पुत्र निशांत कुमार लगभग हर शाम अस्पताल जाकर अपनी नानी से मुलाकात करते थे। उनके निधन से मुख्यमंत्री परिवार में शोक का माहौल है।
दिल्ली-NCR में नकली सिगरेट सप्लाई चेन पर बड़ा प्रहार, KT&G की एक दिन में 14 होलसेलरों पर छापेमारी!
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ससुर कृष्णनंदन सिन्हा का निधन लगभग 7 वर्ष पहले हुआ था। वे पेशे से हाईस्कूल के शिक्षक थे और हरनौत क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित शिक्षक के रूप में पहचाने जाते थे। उनका निधन कंकड़बाग स्थित पीसी कॉलोनी आवास पर हुआ था और बांस घाट स्थित विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया गया था। उस समय उनके बड़े पुत्र अरुण कुमार ने मुखाग्नि दी थी।
संसद में हंगामा, काग़ज़ फटे… और VB–G RAM G बिल ध्वनिमत से पास! गांधी के नाम पर सियासी जंग तेज़!
इधर, निशांत कुमार ने अपनी नानी के निधन पर सोशल मीडिया के माध्यम से भावुक श्रद्धांजलि दी। उन्होंने नानी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि नानी केवल रिश्ते में नानी नहीं थीं, बल्कि स्नेह और ममता की छांव थीं, जिनकी कहानियां, दुलार और मुस्कान हमेशा यादों में बनी रहेंगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
Bihar News : CM नीतीश को धमकी… पाकिस्तानी डॉन के खिलाफ पटना में FIR!
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पारिवारिक शोक के कारण शनिवार को उनका सार्वजनिक कार्यक्रम सीमित रहा। राज्य के कई राजनीतिक और सामाजिक लोगों ने दिवंगत विद्यावती देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।






