9
BREAKING NEWS
कर्मचारियों की मांग भी जरूरी, ग्राहकों की परेशानी भी नहीं—बैंक हड़ताल से पहले संवाद की अपील!सिवान में विवाहिता की शिकायत पर एफआईआर, दहेज प्रताड़ना के आरोप; आरोपी पक्ष ने बताया मनगढ़ंत!कटिहार में 12 साल की बच्ची पर केमिकल फेंकने का आरोप, एसिड अटैक की आशंका; पुलिस जांच में जुटी!पटना के बख्तियारपुर में गंगा स्नान के दौरान हादसा, छह किशोर डूबे; एक की मौत, दो लापता!औरंगाबाद में करमा पूजा के बाद हादसा, पोखर में डूबीं चार युवतियां; एक की मौत, तीन बचीं!28 से 30 सितंबर बैंक हड़ताल, 26-27 की छुट्टी के बाद लगातार 5 दिन प्रभावित रहेंगी बैंकिंग सेवाएं!भवन निर्माण निगम के GM के ठिकानों पर EOU की रेड, 3.12 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का आरोप; ज्वेलरी और बैंक दस्तावेज मिले!जमुई कांड पर मांझी का तेजस्वी पर तंज, बोले- अब कहेंगे सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया!गया में मुखिया का हथियार वाला Reel वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR!नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!
No menu items available
BREAKING
कर्मचारियों की मांग भी जरूरी, ग्राहकों की परेशानी भी नहीं—बैंक हड़ताल से पहले संवाद की अपील!सिवान में विवाहिता की शिकायत पर एफआईआर, दहेज प्रताड़ना के आरोप; आरोपी पक्ष ने बताया मनगढ़ंत!कटिहार में 12 साल की बच्ची पर केमिकल फेंकने का आरोप, एसिड अटैक की आशंका; पुलिस जांच में जुटी!पटना के बख्तियारपुर में गंगा स्नान के दौरान हादसा, छह किशोर डूबे; एक की मौत, दो लापता!औरंगाबाद में करमा पूजा के बाद हादसा, पोखर में डूबीं चार युवतियां; एक की मौत, तीन बचीं!28 से 30 सितंबर बैंक हड़ताल, 26-27 की छुट्टी के बाद लगातार 5 दिन प्रभावित रहेंगी बैंकिंग सेवाएं!भवन निर्माण निगम के GM के ठिकानों पर EOU की रेड, 3.12 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का आरोप; ज्वेलरी और बैंक दस्तावेज मिले!जमुई कांड पर मांझी का तेजस्वी पर तंज, बोले- अब कहेंगे सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया!गया में मुखिया का हथियार वाला Reel वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR!नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कर्मचारियों की मांग भी जरूरी, ग्राहकों की परेशानी भी नहीं—बैंक हड़ताल से पहले संवाद की अपील!
5 hours ago
सिवान में विवाहिता की शिकायत पर एफआईआर, दहेज प्रताड़ना के आरोप; आरोपी पक्ष ने बताया मनगढ़ंत!
5 hours ago
कटिहार में 12 साल की बच्ची पर केमिकल फेंकने का आरोप, एसिड अटैक की आशंका; पुलिस जांच में जुटी!
5 hours ago
पटना के बख्तियारपुर में गंगा स्नान के दौरान हादसा, छह किशोर डूबे; एक की मौत, दो लापता!
8 hours ago
औरंगाबाद में करमा पूजा के बाद हादसा, पोखर में डूबीं चार युवतियां; एक की मौत, तीन बचीं!
8 hours ago

Bihar: मुंगेर थाने में आया ट्रक… फिर अचानक कहां चला गया? रिसीविंग सामने आई तो खुला जब्त वाहन का रहस्य!

मुंगेर: मुफस्सिल थाना से गिट्टी लदा जब्त 18 चक्का ट्रक गायब होने का मामला अब महज एक वाहन के लापता...

मुंगेर: मुफस्सिल थाना से गिट्टी लदा जब्त 18 चक्का ट्रक गायब होने का मामला अब महज एक वाहन के लापता होने तक सीमित नहीं रहा है। खनन विभाग की रिसीविंग और थाना पुलिस के बयान में अंतर सामने आने के बाद पूरे मामले ने पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सैयद इमरान मसूद ने जांच के लिए मुख्यालय डीएसपी अर्जुन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की है। टीम को तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।

एक तरफ रिसीविंग, दूसरी तरफ ‘जानकारी नहीं’

पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल जब्ती सूची को लेकर है। खनन विभाग के अनुसार, तीन जुलाई को गिट्टी लदा ट्रक जब्त कर मुफस्सिल थाना को सौंपा गया था। खनन निरीक्षक मोहम्मद अरमान ने जब्ती सूची थाना में दी थी और विभाग के मुताबिक पीटीसी धनंजय कुमार ने उसकी रिसीविंग भी की थी।

खनन विभाग ने अब यही रिसीविंग एसपी के सामने पेश कर दी है।

लेकिन दूसरी तरफ थाना पुलिस का कहना है कि जब्ती सूची रिसीव किए जाने की थानाध्यक्ष को जानकारी नहीं थी। इससे पूरे मामले में ‘किसका दावा सही है?’ यह सवाल खड़ा हो गया है।

थाना के बाहर खड़ा था या पुलिस के कब्जे में?

इससे पहले पुलिस की ओर से कहा गया था कि खनन विभाग के अधिकारी जब्त ट्रक को थाना के बाहर एफएसएल बिल्डिंग के पास खड़ा करके चले गए थे। पुलिस के अनुसार, न तो थाना को इसकी जानकारी दी गई और न ही जब्ती सूची सौंपी गई।

अब जब खनन विभाग ने दस्तावेज के साथ रिसीविंग प्रस्तुत की है, तो पुलिस के इस पुराने दावे की भी जांच होगी।

तीन दिन में खुलेगा ‘ट्रक गायब’ होने का राज

एसपी ने पूरे मामले को गंभीर लापरवाही माना है। जांच टीम अब यह पता लगाएगी कि ट्रक वास्तव में कहां खड़ा था, उसकी निगरानी किसके जिम्मे थी, वाहन को वहां से कौन ले गया और जब्ती सूची की रिसीविंग किस परिस्थिति में हुई।

एसपी ने साफ कर दिया है कि जांच में किसी पुलिस अधिकारी या कर्मी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट पर है। सवाल सिर्फ एक है—जिस ट्रक को पुलिस की निगरानी में होना चाहिए था, आखिर वह बिना किसी को खबर हुए थाना क्षेत्र से बाहर कैसे चला गया?

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: रामगढ़ को मिला ‘फायर फाइटर’ का नया हथियार, संकरी गलियों से गांव तक आग बुझाएगा मिनी वाटर टेंडर!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top