19
BREAKING NEWS
उज्जैन में शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले!‘फरार नहीं हैं, जनता के बीच हैं’—पप्पू खान की पत्नी आफरीन सुल्ताना ने दी सफाई, कहा- खबरें बेबुनियाद!आधार-पैन और अंगूठे से खुलते रहे फर्जी खाते, साइबर ठगी की रकम का बना रास्ता; CSP संचालक फरार!महावीरी अखाड़ा जुलूस में विवाद के बाद युवक की हत्या, गोपालगंज के रूपंचक में मचा हड़कंप!शेखपुरा में भाई वीरेंद्र का बड़ा हमला; SIR पर वोटरों के नाम काटने का आरोप, CEC को हटाने की मांग!विरासत की पटरी पर स्वच्छता का अभियान, हेरिटेज ट्रेनों की हुई खास सफाई!6 साल के कृष्णा ने U-15 की बिसात पर मचाया धमाल, 6 में 6 जीतकर मानव कुमार बने लखीसराय कप चैंपियन!गया के तीरंदाजों ने साधा ‘लक्ष्य’, पटना में शुरू हुई बिहार की बड़ी तीरंदाजी जंग!‘मेरे सपनों का भारत’ में NCC कैडेट्स ने भरी कल्पनाओं की उड़ान, पेंटिंग और भाषण से पेश की अपनी तस्वीर!बिहार में सुरक्षित नहीं बेटियां? मुजफ्फरपुर में किशोरी से छेड़खानी का CCTV वायरल!सेवा संकल्प अभियान में दिखा सेवा का जज्बा, रेशमा भारती की मौजूदगी में श्री गौशाला में स्वास्थ्य शिविर आयोजित!शेखपुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष ने सुनी ‘मन की बात’, बूथों पर चलाया स्वच्छता अभियान!कैमूर में ‘डिजिटल घूसखोरी’; ₹500 Google Pay से लेने कि शिकायत, SDM ने दिए जांच के आदेश!सुपौल में पप्पू यादव का सरकार पर हमला, CEC ज्ञानेश कुमार पर भी तीखी टिप्पणी!वर्दी नकली, रौब असली; रोहतास में वसूली करते 5 ‘फर्जी पुलिस’ गिरफ्तार!
No menu items available
BREAKING
उज्जैन में शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले!‘फरार नहीं हैं, जनता के बीच हैं’—पप्पू खान की पत्नी आफरीन सुल्ताना ने दी सफाई, कहा- खबरें बेबुनियाद!आधार-पैन और अंगूठे से खुलते रहे फर्जी खाते, साइबर ठगी की रकम का बना रास्ता; CSP संचालक फरार!महावीरी अखाड़ा जुलूस में विवाद के बाद युवक की हत्या, गोपालगंज के रूपंचक में मचा हड़कंप!शेखपुरा में भाई वीरेंद्र का बड़ा हमला; SIR पर वोटरों के नाम काटने का आरोप, CEC को हटाने की मांग!विरासत की पटरी पर स्वच्छता का अभियान, हेरिटेज ट्रेनों की हुई खास सफाई!6 साल के कृष्णा ने U-15 की बिसात पर मचाया धमाल, 6 में 6 जीतकर मानव कुमार बने लखीसराय कप चैंपियन!गया के तीरंदाजों ने साधा ‘लक्ष्य’, पटना में शुरू हुई बिहार की बड़ी तीरंदाजी जंग!‘मेरे सपनों का भारत’ में NCC कैडेट्स ने भरी कल्पनाओं की उड़ान, पेंटिंग और भाषण से पेश की अपनी तस्वीर!बिहार में सुरक्षित नहीं बेटियां? मुजफ्फरपुर में किशोरी से छेड़खानी का CCTV वायरल!सेवा संकल्प अभियान में दिखा सेवा का जज्बा, रेशमा भारती की मौजूदगी में श्री गौशाला में स्वास्थ्य शिविर आयोजित!शेखपुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष ने सुनी ‘मन की बात’, बूथों पर चलाया स्वच्छता अभियान!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

उज्जैन में शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले!
5 hours ago
‘फरार नहीं हैं, जनता के बीच हैं’—पप्पू खान की पत्नी आफरीन सुल्ताना ने दी सफाई, कहा- खबरें बेबुनियाद!
5 hours ago
आधार-पैन और अंगूठे से खुलते रहे फर्जी खाते, साइबर ठगी की रकम का बना रास्ता; CSP संचालक फरार!
5 hours ago
महावीरी अखाड़ा जुलूस में विवाद के बाद युवक की हत्या, गोपालगंज के रूपंचक में मचा हड़कंप!
5 hours ago
शेखपुरा में भाई वीरेंद्र का बड़ा हमला; SIR पर वोटरों के नाम काटने का आरोप, CEC को हटाने की मांग!
5 hours ago

Bihar News : दरभंगा में मोहर्रम के बाद बवाल, कई घरों व मंदिर में तोड़फोड़, 6 गिरफ्तार!

दरभंगा: कमतौल थाना क्षेत्र के बरिऔल चौक पर मोहर्रम के अवसर पर ताजिया विसर्जन और पहलाम के बाद अचानक उपद्रव...

दरभंगा: कमतौल थाना क्षेत्र के बरिऔल चौक पर मोहर्रम के अवसर पर ताजिया विसर्जन और पहलाम के बाद अचानक उपद्रव और मारपीट की घटना सामने आई, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। उपद्रवियों ने कई घरों, दुकानों और मंदिर परिसर में तोड़फोड़ की। घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, देर रात कुछ लोगों ने बरिऔल चौक और आसपास के इलाकों में उत्पात मचाया। उपद्रवियों ने कई घरों और दुकानों को निशाना बनाया, दुकानों के शीशे तोड़ दिए और मंदिर की चाहरदीवारी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया गया तथा कई मकानों की एस्बेस्टस चादरों को नुकसान पहुंचाया गया। इस दौरान रास्ते में मिले लोगों के साथ मारपीट की घटनाएं भी हुईं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जाले रेफर किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस कैंप स्थापित कर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

पुलिस जांच में इस घटना के पीछे करीब चार वर्ष पूर्व हुए एक अंतरधार्मिक प्रेम विवाह से जुड़ा विवाद सामने आया है। बताया जाता है कि संबंधित युवक मोहर्रम कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा था, जहां कुछ लोगों के साथ उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने के बाद कुछ लोग उसे खोजते हुए उसके गांव पहुंचे, जिसके बाद यह उपद्रव और तोड़फोड़ की घटना हुई।

फिलहाल बरिऔल और आसपास के क्षेत्रों में स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि मामले में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : गोपालगंज हत्याकांड का खुलासा: 2 लाख की सुपारी… लेकिन मारा गया खुद सुपारी देने वाला!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top