लखीसराय: जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए समाहरणालय के मंत्रणा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मिथलेश मिश्रा ने जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने जिले के नए पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा का स्वागत करते हुए उन्हें कॉफी टेबल भेंट किया। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार, वरीय उप समाहर्ता शशि कुमार, रवि कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन सहित जिले के सभी थानाध्यक्ष एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों का सहयोग भी बेहद आवश्यक है। उन्होंने सभी से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि ने इस सम्मान के लिए जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन के कारण ही जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
इस दौरान जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष के रूप में जिला पदाधिकारी को राज्य परिवहन विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया।
मोटरयान निरीक्षक प्रतीक कुमार को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी गई। कार्यक्रम के अंत में लोगों से सड़क सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और नियमों का पालन करने की अपील की गई।
ये खबर भी पढ़े: Bihar News : लखीसराय में उद्यमियों को मिला बड़ा संदेश… पेंशन योजना से जुड़कर सुरक्षित करें अपना भविष्य!
