20
BREAKING NEWS
सहरसा में मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द-उल्टी की शिकायत; अस्पताल में भर्ती!लखीसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, ट्रैफिक चालान निपटाने को उमड़ी भीड़; 11 बेंच गठित!कटिहार में राशन बांटने पहुंचीं JDU नेत्री, गाड़ी रुकते ही टूट पड़े बाढ़ पीड़ित; देखते-देखते खाली हो गई गाड़ी!28 महिलाओं ने सीखा डेयरी का हुनर, अब खुद का कारोबार शुरू करने की तैयारी; आरसेटी में प्रशिक्षण का समापन!बिहार में जमीन के रिकॉर्ड पर बड़ा अभियान, 45 दिन में सुधरेगी जमाबंदी की गड़बड़ी; जरूरत पर मुफ्त मापी भी!एक दीपक मोदी के नाम… जन्मदिन पर पीएम की लंबी उम्र के लिए BJP सांसद की अपील!किशनगंज में बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई, पुलिस पहुंची तो मचा बवाल; सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़, 5 गिरफ्तार!कटिहार में टूटी पटरी से गुजर गई डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लोको पायलट ने सुनी खड़खड़ाहट तो मारी इमरजेंसी ब्रेक; करीब 2 घंटे थमी रही ट्रेन!ब्लैकमेलिंग-धमकी के आरोप पर भड़के तेज प्रताप यादव, पूछा- आखिर किसके संरक्षण में चल रहा खेल?RJD की MLC लिस्ट ने बढ़ाई लालू परिवार की टेंशन? ‘नए चेहरों’ को टिकट पर रोहिणी आचार्य का तीखा सवाल, बोलीं- पुराने वफादारों की अनदेखी क्यों?बिहार में बाढ़ का ऐसा दर्द कि भावुक हुईं एक्ट्रेस पाखी हेगड़े, बेगूसराय में जलजमाव पर लोगों ने काटा फीता-केक; 44 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित!सीतामढ़ी में जिला परिषद प्रतिनिधि की हत्या के बाद बवाल, 5 दिन पहले थाने पर हुआ था घेराव; आरोपी का घर फूंका, पुलिस पर पथराव में 2 इंस्पेक्टर घायल!गेट बना ब्लैकबोर्ड, वीडियो वायरल हुआ तो खुली स्कूल की ‘कहानी’; गया के चकजलपा में पढ़ाई से ज्यादा अब जांच पर नजर!RJD ने MLC चुनाव में खोले पत्ते, 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार; दरभंगा से अनिल झा तो पटना से संजीव सिंह-दिलीप कुमार को टिकट!बगहा में गोलगप्पा खाते ही बिगड़ी तबीयत, रामनगर के भावल गांव में मचा हड़कंप!
No menu items available
BREAKING
सहरसा में मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द-उल्टी की शिकायत; अस्पताल में भर्ती!लखीसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, ट्रैफिक चालान निपटाने को उमड़ी भीड़; 11 बेंच गठित!कटिहार में राशन बांटने पहुंचीं JDU नेत्री, गाड़ी रुकते ही टूट पड़े बाढ़ पीड़ित; देखते-देखते खाली हो गई गाड़ी!28 महिलाओं ने सीखा डेयरी का हुनर, अब खुद का कारोबार शुरू करने की तैयारी; आरसेटी में प्रशिक्षण का समापन!बिहार में जमीन के रिकॉर्ड पर बड़ा अभियान, 45 दिन में सुधरेगी जमाबंदी की गड़बड़ी; जरूरत पर मुफ्त मापी भी!एक दीपक मोदी के नाम… जन्मदिन पर पीएम की लंबी उम्र के लिए BJP सांसद की अपील!किशनगंज में बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई, पुलिस पहुंची तो मचा बवाल; सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़, 5 गिरफ्तार!कटिहार में टूटी पटरी से गुजर गई डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लोको पायलट ने सुनी खड़खड़ाहट तो मारी इमरजेंसी ब्रेक; करीब 2 घंटे थमी रही ट्रेन!ब्लैकमेलिंग-धमकी के आरोप पर भड़के तेज प्रताप यादव, पूछा- आखिर किसके संरक्षण में चल रहा खेल?RJD की MLC लिस्ट ने बढ़ाई लालू परिवार की टेंशन? ‘नए चेहरों’ को टिकट पर रोहिणी आचार्य का तीखा सवाल, बोलीं- पुराने वफादारों की अनदेखी क्यों?बिहार में बाढ़ का ऐसा दर्द कि भावुक हुईं एक्ट्रेस पाखी हेगड़े, बेगूसराय में जलजमाव पर लोगों ने काटा फीता-केक; 44 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित!सीतामढ़ी में जिला परिषद प्रतिनिधि की हत्या के बाद बवाल, 5 दिन पहले थाने पर हुआ था घेराव; आरोपी का घर फूंका, पुलिस पर पथराव में 2 इंस्पेक्टर घायल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सहरसा में मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द-उल्टी की शिकायत; अस्पताल में भर्ती!
46 minutes ago
लखीसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, ट्रैफिक चालान निपटाने को उमड़ी भीड़; 11 बेंच गठित!
51 minutes ago
कटिहार में राशन बांटने पहुंचीं JDU नेत्री, गाड़ी रुकते ही टूट पड़े बाढ़ पीड़ित; देखते-देखते खाली हो गई गाड़ी!
1 hour ago
28 महिलाओं ने सीखा डेयरी का हुनर, अब खुद का कारोबार शुरू करने की तैयारी; आरसेटी में प्रशिक्षण का समापन!
2 hours ago
बिहार में जमीन के रिकॉर्ड पर बड़ा अभियान, 45 दिन में सुधरेगी जमाबंदी की गड़बड़ी; जरूरत पर मुफ्त मापी भी!
2 hours ago

लखीसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, ट्रैफिक चालान निपटाने को उमड़ी भीड़; 11 बेंच गठित!

लखीसराय: नालसा एवं बालसा के निर्देश पर शनिवार को व्यवहार न्यायालय, लखीसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।...

लखीसराय: नालसा एवं बालसा के निर्देश पर शनिवार को व्यवहार न्यायालय, लखीसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार की अध्यक्ष सीमा भारतीय ने दीप प्रज्वलित कर किया।

लोक अदालत के दौरान विभिन्न मामलों के निपटारे के लिए कुल 11 बेंच का गठन किया गया। इनमें से तीन बेंच विशेष रूप से ट्रैफिक चालान और ई-चालान से जुड़े मामलों के निस्तारण के लिए बनाए गए थे। चालान से संबंधित बेंचों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ देखी गई और दिनभर लोग अपने मामलों के निपटारे के लिए कतार में खड़े रहे।

ट्रैफिक चालान बेंच पर सबसे ज्यादा भीड़

डालसा सचिव विधानंद सागर ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 11 बेंच गठित किए गए हैं। इनमें तीन बेंच पूरी तरह ट्रैफिक चालान के मामलों के लिए समर्पित रहे।

ट्रैफिक चालान एवं ई-चालान से संबंधित बेंच पर मामलों के निस्तारण के लिए लोगों की भारी भीड़ रही। देर शाम तक चालान पीठ के बाहर लोगों की कतार लगी रही।

पांच हेल्प डेस्क से लोगों को मिली जानकारी

लोक अदालत में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए पांच हेल्प डेस्क भी बनाए गए थे। इन हेल्प डेस्क पर लोगों को यह जानकारी दी जा रही थी कि उनका मामला किस बेंच में लिया जा रहा है और निस्तारण की प्रक्रिया किस तरह होगी। इससे लोगों को अपने मामलों को लेकर अनावश्यक परेशानी नहीं हुई।

इसके अलावा प्रशासन की ओर से लोक अदालत में पूरा सहयोग किया गया। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल, चिकित्सा सुविधा और एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई थी।

न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

उद्घाटन समारोह में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय पवन कुमार झा, जिला पदाधिकारी की प्रतिनिधि प्राची कुमारी, पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय शुभनंदन झा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ सह विशेष उत्पाद न्यायालय सिद्धार्थ पांडे, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पंचम राजन कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आशीष कुमार अग्निहोत्री, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम रंजीत कुमार सोनू, डालसा सचिव विधानंद सागर, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी शिप्रा कुमारी, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी श्रीनिवास शर्मा, न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय श्रेणी प्रशांत कुमार, जिला विधिक संघ के अध्यक्ष सुबोध कुमार और सचिव राजेश कुमार सहित अन्य न्यायिक, प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन का उद्देश्य लोगों को मामलों के त्वरित और सुविधाजनक निस्तारण का अवसर उपलब्ध कराना रहा। खासकर ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से न्यायालय परिसर में दिनभर चहल-पहल बनी रही।

ये खबर भी पढ़े: कटिहार में राशन बांटने पहुंचीं JDU नेत्री, गाड़ी रुकते ही टूट पड़े बाढ़ पीड़ित; देखते-देखते खाली हो गई गाड़ी!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top