22
BREAKING NEWS
Bihar: पटना रोजगार मेले में नौकरी के ऑफर पर सवाल, 15 हजार की सैलरी में चेन्नई-मुंबई जाने को तैयार नहीं युवा!Bihar: रोहतास में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, परीक्षा परिणाम की निष्पक्ष जांच की मांग!Bihar: बिहार का खजाना खाली? स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा बदलाव, 4 लाख की जगह अब 2 लाख, तेजस्वी ने सरकार को घेरा!Bihar: समस्तीपुर में B.Sc. नर्सिंग छात्रों का हंगामा, परीक्षा परिणाम को लेकर सड़क जाम; निष्पक्ष जांच की मांग!Bihar: पटना में शराब से लदी कार हादसे का शिकार, सड़क पर बिखरी बोतलें तो लूटने के लिए मची होड़!Bihar: पटना के भद्र घाट पर बड़ा हादसा टला, गंगा की तेज धार में डूब रहे दो बच्चों और नानी को SSB ने बचाया!Bihar: मुजफ्फरपुर में स्कूल में लगातार चोरी से भड़के छात्र, सड़क पर बेंच-डेस्क लगाकर डेढ़ घंटे लगाया जाम!Bihar: सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए बड़ी खबर, वीडियो पर मिलेगा 1.20 लाख तक का भुगतान, बिहार सरकार ने बदले नियम!Bihar: भागलपुर-अहमदाबाद के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, 26 अगस्त से शुरू होगा परिचालन; किउल-मोकामा-पटना समेत कई स्टेशनों पर ठहराव!Bihar: नेपाल में तिरंगा लहराकर विश्व चैंपियन बने रक्सौल के 17 वर्षीय सन्नी, शहर लौटते ही ढोल-नगाड़ों से हुआ भव्य स्वागत!Bihar: शेखपुरा में बरनवाल महिला समिति ने धूमधाम से मनाया हरियाली सावन महोत्सव, महिलाओं और बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां!Bihar: मुजफ्फरपुर के AK-47 बरामदगी मामले में फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार, NIA की कार्रवाई!Bihar: गोपालगंज में युवती से छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य!Bihar: गोपालगंज के हाईस्कूल कैंपस में चाकू लेकर घुसे युवक, छात्राओं से अभद्रता का आरोप; एक गिरफ्तार, साथी फरार!Bihar: शेखपुरा प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण, डीएम ने खंगाले रिकॉर्ड; संदिग्ध गुमटी सील!
No menu items available
BREAKING
Bihar: पटना रोजगार मेले में नौकरी के ऑफर पर सवाल, 15 हजार की सैलरी में चेन्नई-मुंबई जाने को तैयार नहीं युवा!Bihar: रोहतास में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, परीक्षा परिणाम की निष्पक्ष जांच की मांग!Bihar: बिहार का खजाना खाली? स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा बदलाव, 4 लाख की जगह अब 2 लाख, तेजस्वी ने सरकार को घेरा!Bihar: समस्तीपुर में B.Sc. नर्सिंग छात्रों का हंगामा, परीक्षा परिणाम को लेकर सड़क जाम; निष्पक्ष जांच की मांग!Bihar: पटना में शराब से लदी कार हादसे का शिकार, सड़क पर बिखरी बोतलें तो लूटने के लिए मची होड़!Bihar: पटना के भद्र घाट पर बड़ा हादसा टला, गंगा की तेज धार में डूब रहे दो बच्चों और नानी को SSB ने बचाया!Bihar: मुजफ्फरपुर में स्कूल में लगातार चोरी से भड़के छात्र, सड़क पर बेंच-डेस्क लगाकर डेढ़ घंटे लगाया जाम!Bihar: सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए बड़ी खबर, वीडियो पर मिलेगा 1.20 लाख तक का भुगतान, बिहार सरकार ने बदले नियम!Bihar: भागलपुर-अहमदाबाद के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, 26 अगस्त से शुरू होगा परिचालन; किउल-मोकामा-पटना समेत कई स्टेशनों पर ठहराव!Bihar: नेपाल में तिरंगा लहराकर विश्व चैंपियन बने रक्सौल के 17 वर्षीय सन्नी, शहर लौटते ही ढोल-नगाड़ों से हुआ भव्य स्वागत!Bihar: शेखपुरा में बरनवाल महिला समिति ने धूमधाम से मनाया हरियाली सावन महोत्सव, महिलाओं और बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां!Bihar: मुजफ्फरपुर के AK-47 बरामदगी मामले में फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार, NIA की कार्रवाई!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: पटना रोजगार मेले में नौकरी के ऑफर पर सवाल, 15 हजार की सैलरी में चेन्नई-मुंबई जाने को तैयार नहीं युवा!
19 minutes ago
Bihar: रोहतास में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, परीक्षा परिणाम की निष्पक्ष जांच की मांग!
32 minutes ago
Bihar: बिहार का खजाना खाली? स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा बदलाव, 4 लाख की जगह अब 2 लाख, तेजस्वी ने सरकार को घेरा!
37 minutes ago
Bihar: समस्तीपुर में B.Sc. नर्सिंग छात्रों का हंगामा, परीक्षा परिणाम को लेकर सड़क जाम; निष्पक्ष जांच की मांग!
48 minutes ago
Bihar: पटना में शराब से लदी कार हादसे का शिकार, सड़क पर बिखरी बोतलें तो लूटने के लिए मची होड़!
56 minutes ago

Bihar News : किताब छोड़ असली इतिहास से रूबरू हुए छात्र, लखीसराय में खास पहल!

लखीसराय: अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर लखीसराय के बालगुदर स्थित संग्रहालय में सोमवार को विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क विशेष...

लखीसराय: अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर लखीसराय के बालगुदर स्थित संग्रहालय में सोमवार को विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क विशेष शैक्षणिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के साथ हुई।

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह सहायक संग्रहालयाध्यक्ष मृणाल रंजन ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संग्रहालयों के महत्व और उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस हर वर्ष 18 मई को मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत 1977 में इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ म्यूज़ियम्स (ICOM) द्वारा की गई थी।

इस वर्ष की थीम “Museums Uniting a Divided World” रखी गई है, जिसका उद्देश्य संग्रहालयों को शिक्षा, संवाद और सांस्कृतिक एकता के केंद्र के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि संग्रहालय केवल पुरानी वस्तुओं का भंडार नहीं, बल्कि समाज को उसके इतिहास और विरासत से जोड़ने वाला जीवंत माध्यम है।

इसके बाद विद्यार्थियों को पावर पॉइंट प्रस्तुति के जरिए लखीसराय संग्रहालय का परिचय दिया गया। बताया गया कि यह एक “साइट म्यूज़ियम” है, जहां प्रदर्शित सभी पुरावशेष स्थानीय क्षेत्र से प्राप्त हुए हैं। छात्रों को जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध शालभंजिका प्रतिमा, प्राचीन मृद्भांड, पाषाण प्रतिमाएं और अन्य महत्वपूर्ण पुरावशेषों को करीब से देखा। संग्रहालय कर्मियों ने हर कलाकृति के इतिहास और महत्व को सरल भाषा में समझाया, जिससे छात्रों में खासा उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम का समापन बिहार गीत के सामूहिक गायन के साथ हुआ, जिसके बाद सभी छात्र-छात्राओं को अल्पाहार और जलपान कराया गया।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News :लखीसराय में ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने दिखाया दम, 6वीं जिला चैंपियनशिप में छाए युवा!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top