लखीसराय: हजरत मोहम्मद पैगंबर की 570वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को शहर में भव्य मिलाद-उन-नबी जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने हिस्सा लिया। हाथों में पैगंबर हजरत मोहम्मद से जुड़े संदेशों वाले झंडे और राष्ट्रीय तिरंगा लिए लोग शहर की सड़कों पर निकले।
जुलूस से पूर्व इंग्लिश मोहल्ला स्थित इमामबाड़ा में सामूहिक दुआ का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व विधायक फुलेना सिंह, नगर परिषद उपसभापति शिव शंकर राम, पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद फैयाज आलम, जगदीश तांती, मोहम्मद हीरा, अजय कुमार यादव, मेघनाथ यादव, हाफिज मोहम्मद कलाम, मोहम्मद मिन्हाज, मोहम्मद इकबाल, प्रधानाध्यापक हसीबुर्र रहमान सहित विभिन्न मस्जिदों के इमाम और मदरसा के हाफिज शामिल हुए।
इस दौरान पैगंबर हजरत मोहम्मद के बताए आदर्शों और उसूलों को अपनाने के साथ देश में अमन, शांति, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ मांगी गई। इसके बाद वार्ड नंबर-4 स्थित इंग्लिश मोहल्ला इमामबाड़ा से जुलूस शुरू हुआ, जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुरानी बाजार स्थित बड़ी दरगाह पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ।
जुलूस के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन के माध्यम से आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द का संदेश दिया गया।
ये खबर भी पढ़े: Bihar: डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा!
