BREAKING NEWS
Bihar News : लखीसराय में ईद-उल-फितर की धूम, नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, झलकी गंगा-जमुनी तहजीब!Bihar News : शेखोपुरसराय में ईद का जश्न, नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद!Bihar News : ईद और रामनवमी को लेकर शेखोपुरसराय में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील!Bihar News : महिला कबड्डी लीग की खिलाड़ियों को स्कूटी से सम्मानित!Bihar News : ‘बिहार गौरव क्विज प्रतियोगिता’ आयोजित, छात्रों ने दिखाया प्रतिभा का दम!Bihar News : भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित!Bihar News : कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर POSH एक्ट पर कार्यशाला, डीएम ने दिए सख्त निर्देश!Bihar News : चैत्र नवरात्र पर छोटी दुर्गा मंदिर में भव्य आयोजन, भगवान श्रीराम की उतारी गई आरती!Bihar News : भगवान ब्रह्मा की जयंती के रूप में मनाया गया सृजन दिवस, रामचरितमानस पाठ और प्रसाद वितरण!Bihar News : नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, लखीसराय को 326 करोड़ की योजनाओं की सौगात!Bihar News : लखीसराय में नोडल शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू, छात्रों को मिलेगा करियर मार्गदर्शन!Bihar News : ढाई महीने में तीन एसपी बदले, लखीसराय में प्रशासनिक अस्थिरता पर उठे सवाल!Bihar News : लखीसराय में रोजगार मेले का आयोजन, 229 युवाओं को मिली नौकरी!Bihar News : 30 साल तक कैद थी ज़िंदगी… गया में 62 लोगों को मिली आज़ादी, चौंकाने वाला खुलासा!Bihar News : पटना में कबड्डी का जलवा… मगध वॉरियर्स बनी चैंपियन, करोड़ों दिलों पर छाई बिहार की बेटियां!
No menu items available
BREAKING
Bihar News : लखीसराय में ईद-उल-फितर की धूम, नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, झलकी गंगा-जमुनी तहजीब!Bihar News : शेखोपुरसराय में ईद का जश्न, नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद!Bihar News : ईद और रामनवमी को लेकर शेखोपुरसराय में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील!Bihar News : महिला कबड्डी लीग की खिलाड़ियों को स्कूटी से सम्मानित!Bihar News : ‘बिहार गौरव क्विज प्रतियोगिता’ आयोजित, छात्रों ने दिखाया प्रतिभा का दम!Bihar News : भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित!Bihar News : कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर POSH एक्ट पर कार्यशाला, डीएम ने दिए सख्त निर्देश!Bihar News : चैत्र नवरात्र पर छोटी दुर्गा मंदिर में भव्य आयोजन, भगवान श्रीराम की उतारी गई आरती!Bihar News : भगवान ब्रह्मा की जयंती के रूप में मनाया गया सृजन दिवस, रामचरितमानस पाठ और प्रसाद वितरण!Bihar News : नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, लखीसराय को 326 करोड़ की योजनाओं की सौगात!Bihar News : लखीसराय में नोडल शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू, छात्रों को मिलेगा करियर मार्गदर्शन!Bihar News : ढाई महीने में तीन एसपी बदले, लखीसराय में प्रशासनिक अस्थिरता पर उठे सवाल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar News : लखीसराय में ईद-उल-फितर की धूम, नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, झलकी गंगा-जमुनी तहजीब!
29 minutes ago
Bihar News : शेखोपुरसराय में ईद का जश्न, नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद!
6 hours ago
Bihar News : ईद और रामनवमी को लेकर शेखोपुरसराय में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील!
20 hours ago
Bihar News : महिला कबड्डी लीग की खिलाड़ियों को स्कूटी से सम्मानित!
20 hours ago
Bihar News : ‘बिहार गौरव क्विज प्रतियोगिता’ आयोजित, छात्रों ने दिखाया प्रतिभा का दम!
20 hours ago
Advertisement

Bihar News : लखीसराय में ईद-उल-फितर की धूम, नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, झलकी गंगा-जमुनी तहजीब!

लखीसराय: ईद-उल-फितर के मौके पर शनिवार को पूरे जिले में खुशी, उल्लास और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। रमजान...

लखीसराय: ईद-उल-फितर के मौके पर शनिवार को पूरे जिले में खुशी, उल्लास और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। रमजान के 30 रोजे पूरे होने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा कर अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक हर तरफ खुशियों का माहौल नजर आया। घरों में सेवइयां, शीर खुरमा, कबाब, मटन चॉप, बिरयानी और अन्य पारंपरिक व्यंजन बनाए गए, जिससे त्योहार की रौनक और बढ़ गई।

जिले के पचना रोड स्थित मस्जिद समेत खगौर, हकीमगंज, वृंदावन और गोड्डीह गांव के ईदगाहों में बड़ी संख्या में नमाज अदा की गई। इस दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल भी देखने को मिली, जहां विभिन्न समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दीं।

ईद के अवसर पर जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र, सूर्यगढ़ा के विधायक रामानंद मंडल, नगर परिषद सभापति अरविंद पासवान, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सम्राट, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष शंभू कुमार, सीनियर वाइस चेयरमैन कृष्णदेव प्रसाद और अन्य गणमान्य लोगों ने भी लोगों के बीच पहुंचकर ईद की बधाई दी। डीएम ने अपने संदेश में कहा कि ईद का त्योहार प्रेम, शांति और आपसी भाईचारे का प्रतीक है और सभी को मिल-जुलकर इसे मनाना चाहिए।

इधर, किऊल थाना क्षेत्र के गोड्डीह गांव में खिदमत फाउंडेशन, बिहार की ओर से भव्य ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र शामिल हुए। साथ में जदयू जिला अध्यक्ष रामानुज शर्मा, जिला वक्फ बोर्ड व उर्दू एक्शन कमिटी के अध्यक्ष सरफराज आलम बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया और उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

खिदमत फाउंडेशन, बिहार के सचिव व समाजसेवी फैयाज रहमानी के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में समाजसेवी व अधिवक्ता योगेंद्र कुमार योगी, राजद नेता प्रेम सागर चौधरी, पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, निपेंद्र कुमार, डॉ. मोहम्मद आरिफ समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर डीएम ने सभी को ईद की शुभकामनाएं देते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में हिंदू समुदाय की सक्रिय भागीदारी ने गंगा-जमुनी तहजीब की सुंदर मिसाल पेश की। पूरे जिले में ईद का पर्व शांति, सद्भाव और एकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : शेखोपुरसराय में ईद का जश्न, नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top