1
BREAKING NEWS
Bihar: डाकघर की चौखट से कांवरिया पथ तक पहुंची जनसेवा, सेवा भाव लेकर रवाना हुआ डाक कर्मियों का जत्था!Bihar: किशनगंज अंचल कार्यालय में किन्नरों का हंगामा, ताली बजाकर जताया विरोध; भूदान की जमीन के दाखिल-खारिज पर विवाद!Bihar: DMCH में मरीज के साथ ये कैसा सलूक? ट्रॉली की जगह फर्श पर घसीटा गया लावारिस मरीज, वीडियो ने खोल दी अस्पताल की व्यवस्था की पोल!Bihar: नालंदा में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, कॉलेज में तोड़फोड़; रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप!Bihar: BSc नर्सिंग रिजल्ट पर छात्रों का हंगामा, 90% फेल होने का आरोप; SH-2 पर लगाया जाम!Jharkhand: अहमदाबाद विमान हादसे में साहसिक कार्य के लिए रांची की अर्चना रेशमा मिंज को राष्ट्रपति पुलिस पदक!Jharkhand: JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में CID ने आम लोगों से मांगी सूचना, जारी किया नंबर!Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, दो अपराधी घायल!Jharkhand: झारखंड की सीमेंट फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत, एक मजदूर गंभीर!Bihar: TRE-4 को लेकर पटना में छात्रों का आंदोलन तेज, रातभर धरने पर बैठे अभ्यर्थी!Bihar: शेखपुरा में किसान मोर्चा की ‘ग्राउंड मीटिंग’, गांवों तक पहुंचेगा संगठन का संदेश!Jharkhand: देवघर में बिहार के BDO राकेश चौधरी की संदिग्ध मौत, पत्नी ने महिला शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप!Bihar: कटिहार में स्मैक तस्करी के आरोप में भाई-बहन गिरफ्तार, 28 ग्राम स्मैक और 58 हजार रुपये बरामद!Jharkhand: सीएम हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्र, JMM समर्थकों से भिड़े; रांची, गिरिडीह और हजारीबाग में तनाव!Bihar: पटना में PhD होल्डर्स का लोकभवन मार्च, आर ब्लॉक पर बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़े प्रदर्शनकारी!
No menu items available
BREAKING
Bihar: डाकघर की चौखट से कांवरिया पथ तक पहुंची जनसेवा, सेवा भाव लेकर रवाना हुआ डाक कर्मियों का जत्था!Bihar: किशनगंज अंचल कार्यालय में किन्नरों का हंगामा, ताली बजाकर जताया विरोध; भूदान की जमीन के दाखिल-खारिज पर विवाद!Bihar: DMCH में मरीज के साथ ये कैसा सलूक? ट्रॉली की जगह फर्श पर घसीटा गया लावारिस मरीज, वीडियो ने खोल दी अस्पताल की व्यवस्था की पोल!Bihar: नालंदा में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, कॉलेज में तोड़फोड़; रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप!Bihar: BSc नर्सिंग रिजल्ट पर छात्रों का हंगामा, 90% फेल होने का आरोप; SH-2 पर लगाया जाम!Jharkhand: अहमदाबाद विमान हादसे में साहसिक कार्य के लिए रांची की अर्चना रेशमा मिंज को राष्ट्रपति पुलिस पदक!Jharkhand: JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में CID ने आम लोगों से मांगी सूचना, जारी किया नंबर!Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, दो अपराधी घायल!Jharkhand: झारखंड की सीमेंट फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत, एक मजदूर गंभीर!Bihar: TRE-4 को लेकर पटना में छात्रों का आंदोलन तेज, रातभर धरने पर बैठे अभ्यर्थी!Bihar: शेखपुरा में किसान मोर्चा की ‘ग्राउंड मीटिंग’, गांवों तक पहुंचेगा संगठन का संदेश!Jharkhand: देवघर में बिहार के BDO राकेश चौधरी की संदिग्ध मौत, पत्नी ने महिला शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: डाकघर की चौखट से कांवरिया पथ तक पहुंची जनसेवा, सेवा भाव लेकर रवाना हुआ डाक कर्मियों का जत्था!
13 hours ago
Bihar: किशनगंज अंचल कार्यालय में किन्नरों का हंगामा, ताली बजाकर जताया विरोध; भूदान की जमीन के दाखिल-खारिज पर विवाद!
1 day ago
Bihar: DMCH में मरीज के साथ ये कैसा सलूक? ट्रॉली की जगह फर्श पर घसीटा गया लावारिस मरीज, वीडियो ने खोल दी अस्पताल की व्यवस्था की पोल!
1 day ago
Bihar: नालंदा में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, कॉलेज में तोड़फोड़; रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप!
1 day ago
Bihar: BSc नर्सिंग रिजल्ट पर छात्रों का हंगामा, 90% फेल होने का आरोप; SH-2 पर लगाया जाम!
1 day ago

Bihar: लखीसराय में स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल, DM ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण!

लखीसराय | जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के उद्देश्य से...

लखीसराय | जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार और उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, तेतरहाट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र पर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, मरीजों को मिल रही सेवाओं और टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चल रहे स्क्रीनिंग कार्यों की जानकारी ली।

मौके पर मौजूद सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि केंद्र पर प्रतिदिन 27 लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित है। इसके मुकाबले 55 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जो निर्धारित लक्ष्य से काफी अधिक है।

इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यों की सराहना की और अभियान को पूरी गंभीरता के साथ आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

टीबी मरीजों की पहचान पर जोर

अधिकारियों ने बताया कि एक्स-रे रोस्टर के अनुसार 11 जुलाई 2026 को चिन्हित मरीजों को सदर अस्पताल भेजकर उनका एक्स-रे कराया जाएगा। इससे संभावित टीबी मरीजों की समय पर पहचान कर उनका इलाज शुरू किया जा सकेगा।

जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने निर्देश दिया कि टीबी मुक्त भारत अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने को कहा।

उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें और लोगों को स्क्रीनिंग के लिए प्रेरित करें, ताकि जिले को जल्द से जल्द टीबी मुक्त बनाया जा सके।

इस अवसर पर सिविल सर्जन जय प्रकाश सिंह, स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम पदाधिकारी सुधांशु नारायण सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: बांकीपुर में ‘लालू यादव’ की एंट्री से बढ़ा चुनावी ट्विस्ट, PK और अभिषेक के सामने नई चुनौती!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top