16
BREAKING NEWS
चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’; कटिहार में दो युवकों को नारियल के पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई!पटना में खड़गे के बयान से सियासी भूचाल; ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बोलने पर बवाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ता की पिटाई; शाह ने घेरा!रोहतास की वादियों में Roadies का रोमांच; नेहा धूपिया की एंट्री से सासाराम में बढ़ी हलचल, कैमूर की खूबसूरती पर टिकी नजरें!न कोई सुराग, न घर का पता… 12 घंटे की कोशिश और फिर गूंज उठी अपनों से मिलने की खुशी; कटिहार पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल!कटिहार में 18 वर्षीय युवक की मौत, बड़ा भाई गंभीर; पड़ोस के चार युवकों पर हत्या का आरोप!कबाड़ से जुगाड़ कर पढ़ाई को बना रहे रोचक; लखीसराय में नवाचारी शिक्षकों का सम्मान, डिजिटल शिक्षा पर जोर!मातृत्व की उम्मीद, सेहत की पहल; लखीसराय में 30 महिलाओं को मिला विशेषज्ञ डॉक्टरों का मुफ्त परामर्श!हाजीपुर में JDU नेता की पिटाई, नाक पर चोट, फटा कुर्ता; 13 बच्चों की मौत पर श्रद्धांजलि के बीच रणक्षेत्र बना राघोपुर, हंगामे के बीच निकल गए प्रशांत किशोर!‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ पदयात्रा की तैयारी तेज, भाजपा शेखपुरा जिला इकाई की बैठक में बनी रणनीति!श्री बाबू की जयंती पर बरबीघा से पटना तक कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; त्रिशूलधारी सिंह और रौशन कुमार की अगुआई में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला रवाना!गोपालगंज होटल में बर्थडे पार्टी के बाद खूनी संघर्ष, रेस्टोरेंट कैप्टन की मौत; 2 गिरफ्तार!साहेबगंज में अजब प्रेम कहानी; दो बच्चों की मां की प्रेमी से शादी, पति ने खुद भरवाई मांग!गया में जमीन विवाद पर बवाल; 50 से ज्यादा नकाबपोशों पर बमबाजी और फायरिंग का आरोप!पटना में MLC नीरज कुमार के आवास के बाहर मिला बैग, पिस्टल और 35 कारतूस बरामद!पटना में पुलिस मुठभेड़; गैरेज संचालक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख की सुपारी का आरोप!
No menu items available
BREAKING
चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’; कटिहार में दो युवकों को नारियल के पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई!पटना में खड़गे के बयान से सियासी भूचाल; ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बोलने पर बवाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ता की पिटाई; शाह ने घेरा!रोहतास की वादियों में Roadies का रोमांच; नेहा धूपिया की एंट्री से सासाराम में बढ़ी हलचल, कैमूर की खूबसूरती पर टिकी नजरें!न कोई सुराग, न घर का पता… 12 घंटे की कोशिश और फिर गूंज उठी अपनों से मिलने की खुशी; कटिहार पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल!कटिहार में 18 वर्षीय युवक की मौत, बड़ा भाई गंभीर; पड़ोस के चार युवकों पर हत्या का आरोप!कबाड़ से जुगाड़ कर पढ़ाई को बना रहे रोचक; लखीसराय में नवाचारी शिक्षकों का सम्मान, डिजिटल शिक्षा पर जोर!मातृत्व की उम्मीद, सेहत की पहल; लखीसराय में 30 महिलाओं को मिला विशेषज्ञ डॉक्टरों का मुफ्त परामर्श!हाजीपुर में JDU नेता की पिटाई, नाक पर चोट, फटा कुर्ता; 13 बच्चों की मौत पर श्रद्धांजलि के बीच रणक्षेत्र बना राघोपुर, हंगामे के बीच निकल गए प्रशांत किशोर!‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ पदयात्रा की तैयारी तेज, भाजपा शेखपुरा जिला इकाई की बैठक में बनी रणनीति!श्री बाबू की जयंती पर बरबीघा से पटना तक कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; त्रिशूलधारी सिंह और रौशन कुमार की अगुआई में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला रवाना!गोपालगंज होटल में बर्थडे पार्टी के बाद खूनी संघर्ष, रेस्टोरेंट कैप्टन की मौत; 2 गिरफ्तार!साहेबगंज में अजब प्रेम कहानी; दो बच्चों की मां की प्रेमी से शादी, पति ने खुद भरवाई मांग!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’; कटिहार में दो युवकों को नारियल के पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई!
12 hours ago
पटना में खड़गे के बयान से सियासी भूचाल; ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बोलने पर बवाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ता की पिटाई; शाह ने घेरा!
12 hours ago
रोहतास की वादियों में Roadies का रोमांच; नेहा धूपिया की एंट्री से सासाराम में बढ़ी हलचल, कैमूर की खूबसूरती पर टिकी नजरें!
12 hours ago
न कोई सुराग, न घर का पता… 12 घंटे की कोशिश और फिर गूंज उठी अपनों से मिलने की खुशी; कटिहार पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल!
12 hours ago
कटिहार में 18 वर्षीय युवक की मौत, बड़ा भाई गंभीर; पड़ोस के चार युवकों पर हत्या का आरोप!
13 hours ago

Jharkhand: कोडरमा में नेपाली महिला की मौत का रहस्य, पति नेपाल भागने से पहले पकड़ाया, सिर की चोट ने बढ़ाया शक!

कोडरमा: झारखंड के कोडरमा में नेपाली दंपती के बीच हुए विवाद के बाद महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने...

कोडरमा: झारखंड के कोडरमा में नेपाली दंपती के बीच हुए विवाद के बाद महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के भंडरवा स्थित मिटको कॉलोनी में हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने महिला के पति को नेपाल भागने से पहले पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

मृतका की पहचान नेपाल के मोरंग जिले की रहने वाली रेशमा गजमई के रूप में हुई है, जबकि पुलिस ने उसके पति सुनील गजमई को आरोपी बनाया है। बताया जा रहा है कि दंपती के दो बच्चे हैं।

जानकारी के अनुसार, यह परिवार पिछले करीब सात महीने से स्थानीय व्यवसायी महावीर यादव के यहां रहकर घरेलू काम करता था। शनिवार को विवाद के बाद महिला की मौत की सूचना सामने आई।

मामले का खुलासा तब हुआ जब परिवार महिला के शव को लेकर नेपाल जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास उन्हें रोक लिया और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

बच्चों के बयान से बढ़ा शक
पुलिस पूछताछ में पति सुनील ने बताया कि सुबह पत्नी से विवाद हुआ था और बाद में उसने अधिक शराब पी ली थी। उसका दावा है कि वह घर से बाहर चला गया था और लौटने पर पत्नी को मृत पाया।

वहीं, बच्चों ने पुलिस को अलग जानकारी दी। बच्चों के मुताबिक झगड़े के दौरान सुनील ने रेशमा को धक्का दिया, जिससे वह घर में कुएं के पास लगे लोहे के घेरे से टकरा गई और उसके सिर में गंभीर चोट लगी।

पति और बच्चों के बयानों में अंतर मिलने के बाद पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

सिर पर गहरा जख्म, कपड़ों पर नहीं मिला खून
जांच के दौरान महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस के अनुसार, शरीर और कपड़ों पर खून के निशान नहीं मिले हैं, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि खून से सने कपड़े कहां गए और शव को निजी क्लीनिक ले जाने में देरी क्यों हुई।

सदर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: जमशेदपुर में डेढ़ करोड़ का पन्ना पत्थर बरामद, बहरागोड़ा पुलिस ने 3 तस्करों को दबोचा!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top