10
BREAKING NEWS
बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!पूर्णिया में 4 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार!बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!मुजफ्फरपुर के स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड!नेपाल की तबाही के बीच गंडक में ‘कमाई’ का खेल; उफनती नदी में जान हथेली पर रख लकड़ी छान रहे ग्रामीण, मगरमच्छ का भी खतरा!सील लगने के बाद भी उड़ गईं 700 बोरी यूरिया, कृषि मंत्री ने 24 घंटे में मांगा जबाब!खेल-खेल में पढ़ाया, दीवारों को बनाया ब्लैकबोर्ड… बिहार की पुष्पा प्रसाद को राष्ट्रपति सम्मान!डस्टबिन नहीं, डकैती; सुधाकर सिंह ने लगाया मंगल पांडे पर गंभीर आरोप!लखीसराय में खुलेगा पशुपालन का ‘पावर सेंटर’; 506 लाख डोज सालाना क्षमता वाले फ्रोजन सीमेन स्टेशन का ललन सिंह ने लिया जायजा!जिनके हाथों में भविष्य की तस्वीर, लखीसराय में उन गुरुओं को मिला सम्मान; शिक्षक दिवस पर सजा सम्मान का मंच!
No menu items available
BREAKING
बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!पूर्णिया में 4 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार!बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!मुजफ्फरपुर के स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड!नेपाल की तबाही के बीच गंडक में ‘कमाई’ का खेल; उफनती नदी में जान हथेली पर रख लकड़ी छान रहे ग्रामीण, मगरमच्छ का भी खतरा!सील लगने के बाद भी उड़ गईं 700 बोरी यूरिया, कृषि मंत्री ने 24 घंटे में मांगा जबाब!खेल-खेल में पढ़ाया, दीवारों को बनाया ब्लैकबोर्ड… बिहार की पुष्पा प्रसाद को राष्ट्रपति सम्मान!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!
9 hours ago
बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!
9 hours ago
पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!
9 hours ago
कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!
9 hours ago
पूर्णिया में 4 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार!
10 hours ago

Bihar: जहानाबाद में NEET प्रदर्शन के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 80 हिरासत में; 106 उपद्रवियों की तस्वीरें जारी!

जहानाबाद: NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए उग्र प्रदर्शन के बाद जहानाबाद जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया...

जहानाबाद: NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए उग्र प्रदर्शन के बाद जहानाबाद जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा, पथराव और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटना के बाद जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

पुलिस पर हमले और पथराव का आरोप

मामले की जानकारी देते हुए जहानाबाद के एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्व भीड़ में शामिल हो गए थे। इन लोगों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, पुलिस बल पर हमला किया और जिलाधिकारी आवास के सामने भी पथराव किया।

एसपी ने बताया कि प्रदर्शन के लिए प्रशासन से किसी तरह की अनुमति नहीं ली गई थी। अचानक बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

रातभर चली कार्रवाई, 80 लोग हिरासत में

पुलिस ने घटना के बाद रातभर कार्रवाई अभियान चलाया। इस दौरान 80 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस सभी हिरासत में लिए गए लोगों का सत्यापन कर रही है। वहीं वीडियो फुटेज के आधार पर अब तक 15 लोगों की पहचान की जा चुकी है।

106 उपद्रवियों की तस्वीरें जारी

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर 106 संदिग्ध उपद्रवियों की तस्वीरें जारी की हैं। एसपी के अनुसार, इनमें से करीब 50 लोगों की पहचान हो चुकी है। पुलिस अब उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

जनता से मांगी मदद

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि जारी की गई तस्वीरों में दिख रहे लोगों की पहचान में सहयोग करें। प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शहर में निकलेगा फ्लैग मार्च

एसपी ने बताया कि फिलहाल जिले में स्थिति सामान्य है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि उपद्रव या हिंसा में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

अफवाहों से बचने की अपील

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों और छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही लोगों को किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने को कहा गया है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: जहानाबाद में बेकाबू प्रदर्शन, जमकर पत्थरबाजी, हालात काबू में करने को पुलिस की फायरिंग!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top