BREAKING NEWS
Bihar News :  रोहित मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट: सूर्यगढ़ा vs लखीसराय… आखिरी गेंद तक रोमांच!Bihar News : दही-चूड़ा की थाली से टूटी दूरी, 8 महीने बाद लालू परिवार में लौटे तेजप्रताप!Bihar News : शेखपुरा में गैस कटर से ज्वेलरी शॉप तोड़ने की कोशिश, आग और धुआं से बची दुकान; चोर फरार!Bihar News : लखीसराय में फॉर्मर रजिस्ट्री एवं फार्मर आईडी निर्माण को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित!Bihar News : SFC लखीसराय में KMS के लिए CMR आपूर्ति का शुभारंभ!Bihar News : रोहित मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का फाइनल संपन्न, महिसोना ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा!Bihar News : बिहार राज्य किसान सभा ने किया प्रतिरोध मार्च, प्रधानमंत्री का पुतला दहन!Bihar News : दिशा की बैठक में बरबीघा नगर परिषद के सभापति ने उठाई जन समस्याएं!Bihar News : शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती!Bihar News : गणतंत्र दिवस की तैयारी… प्रशासन पूरी तरह तैयार!Bihar News : लखीसराय की बेटी अमीषा पटेल ने बढ़ाया बिहार का मान, वर्ल्ड स्कूल ट्रायल व खेलो इंडिया के लिए हुई चयन!Bihar News : लखीसराय में विहीप–बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक संपन्न!Bihar News : लखीसराय में डिजिटल मीडिया की भूमिका पर परिचर्चा, पत्रकारों को किया सम्मानित!Bihar News : यह मेरी जन्मभूमि है…श्रृंगीऋषि धाम में डिप्टी सीएम का भावुक संबोधन, आदिवासी नृत्य ने मोहा मन!Bihar News : शेखपुरा में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत स्कूल बैग और बेबी किट का वितरण!
No menu items available
BREAKING
Bihar News :  रोहित मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट: सूर्यगढ़ा vs लखीसराय… आखिरी गेंद तक रोमांच!Bihar News : दही-चूड़ा की थाली से टूटी दूरी, 8 महीने बाद लालू परिवार में लौटे तेजप्रताप!Bihar News : शेखपुरा में गैस कटर से ज्वेलरी शॉप तोड़ने की कोशिश, आग और धुआं से बची दुकान; चोर फरार!Bihar News : लखीसराय में फॉर्मर रजिस्ट्री एवं फार्मर आईडी निर्माण को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित!Bihar News : SFC लखीसराय में KMS के लिए CMR आपूर्ति का शुभारंभ!Bihar News : रोहित मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का फाइनल संपन्न, महिसोना ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा!Bihar News : बिहार राज्य किसान सभा ने किया प्रतिरोध मार्च, प्रधानमंत्री का पुतला दहन!Bihar News : दिशा की बैठक में बरबीघा नगर परिषद के सभापति ने उठाई जन समस्याएं!Bihar News : शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती!Bihar News : गणतंत्र दिवस की तैयारी… प्रशासन पूरी तरह तैयार!Bihar News : लखीसराय की बेटी अमीषा पटेल ने बढ़ाया बिहार का मान, वर्ल्ड स्कूल ट्रायल व खेलो इंडिया के लिए हुई चयन!Bihar News : लखीसराय में विहीप–बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक संपन्न!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar News :  रोहित मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट: सूर्यगढ़ा vs लखीसराय… आखिरी गेंद तक रोमांच!
5 hours ago
Bihar News : दही-चूड़ा की थाली से टूटी दूरी, 8 महीने बाद लालू परिवार में लौटे तेजप्रताप!
9 hours ago
Bihar News : शेखपुरा में गैस कटर से ज्वेलरी शॉप तोड़ने की कोशिश, आग और धुआं से बची दुकान; चोर फरार!
10 hours ago
Bihar News : लखीसराय में फॉर्मर रजिस्ट्री एवं फार्मर आईडी निर्माण को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित!
10 hours ago
Bihar News : SFC लखीसराय में KMS के लिए CMR आपूर्ति का शुभारंभ!
10 hours ago
Advertisement

जीविका दीदियों को अब मिलेगा अपना सहकारी बैंक : मंत्री बोले-लोन लेना और पैसे की जमा-निकासी होगा आसान

बरबीघा प्रखंड के सुभानपुर मध्य विद्यालय के पास मंगलवार को महिला संवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार...

बरबीघा प्रखंड के सुभानपुर मध्य विद्यालय के पास मंगलवार को महिला संवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार शामिल हुए। उन्होंने सैकड़ों महिलाओं को बिहार सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों के लिए सहकारी बैंक की स्थापना की अनुमति दे दी है। अब दीदियां खुद बैंक चलाएंगी। लोन लेना और पैसे की जमा-निकासी आसान होगी।

मंत्री ने कहा कि हर जिले के सदर और अनुमंडल अस्पतालों, प्रखंड कार्यालयों में दीदी की रसोई और कैंटीन खोली जा रही है। अब सरकारी स्कूलों में 10वीं और 12वीं तक की पोशाक की सिलाई का काम भी जीविका दीदियों को दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त संजय कुमार ने मंत्री और बरबीघा विधायक सुदर्शन का स्वागत पौधा भेंट कर किया। महिलाओं ने सरकार की योजनाओं से मिले लाभ की जानकारी साझा की। गांव की प्रीति कुमारी ने बालिका मेधावृत्ति योजना और आरक्षण का लाभ लेकर पढ़ाई पूरी की। अब उनका चयन बिहार पुलिस में हुआ है। वे अगले महीने से सेवा में आएंगी। मंत्री ने उनकी सराहना की।

शेखपुरा महिला थाना की प्रभारी अनामिका कुमारी और उत्पाद थाना की निशा कुमारी ने भी अपने अनुभव साझा किए। गांव की सोनी खातून और शैला देवी ने सतत् जीविकोपार्जन योजना से गरीबी से निकलकर रोजगार शुरू करने की कहानी सुनाई।

विधायक सुदर्शन ने महिला संवाद कार्यक्रम की सराहना की। कहा कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इससे जुड़ें और योजनाओं की जानकारी लें। मंत्री ने कहा, “नारी के सहयोग के बिना कोई बदलाव पूरा नहीं होता।” उन्होंने बताया कि जीविका से जुड़कर गांव की आशा देवी ने अपनी बेटी को पढ़ाया। बेटी ने आरक्षण का लाभ लेकर दरोगा की नौकरी पाई।

मंत्री ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी से स्नातक तक की पढ़ाई में सहयोग कर रही है। मध्यान्ह भोजन, पोशाक योजना, साइकिल योजना, छात्रवृत्ति योजना और कन्या उत्थान योजना से हर घर के बच्चों को पढ़ाई का मौका मिल रहा है। सभी पंचायत स्तर के हाई स्कूल अब 10+2 कर दिए गए हैं। लड़कियां पढ़ेंगी, तभी आरक्षण का लाभ मिलेगा। आज लड़कियां दरोगा, बीडीओ और शिक्षक बन रही हैं।

उन्होंने बताया कि बिहार में 10 लाख 63 हजार स्वयं सहायता समूह हैं। इनमें 1 करोड़ 35 लाख से ज्यादा महिलाएं जुड़ी हैं। अब उन्हें रोटी, पढ़ाई और दवाई के लिए किसी महाजन के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ता। 2006 में जीविका की शुरुआत हुई थी। अब इन्हें रोजगार और आजीविका के साधन मिल रहे हैं। पूरे देश में सबसे ज्यादा स्वयं सहायता समूह बिहार में हैं।

बीते शुक्रवार को सरकार ने जीविका दीदियों के लिए बड़ा फैसला लिया। सहकारी बैंक की मंजूरी मिल गई है। इसका संचालन दीदियां करेंगी। अब लोन लेने की परेशानी खत्म होगी। सभी 534 प्रखंड कार्यालयों में सफाई और कैंटीन का काम भी दीदियों को दिया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज, हॉस्टल, सदर और अनुमंडल अस्पतालों में रसोई और सफाई का काम भी दीदियां करेंगी।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री का संकल्प है कि हर परिवार की महिला को रोजगार से जोड़ा जाए। हर प्रखंड में समाधान केंद्र खोले जाएंगे। यहां पढ़ी-लिखी दीदियां ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगी।

कार्यक्रम का संचालन जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संतोष कुमार सोनू ने किया। समापन उप विकास आयुक्त संजय कुमार के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top