39
BREAKING NEWS
Bihar: पटना में मानव तस्करी पर महामंथन, 4 राज्यों के अफसर जुटे; CM सम्राट ने कहा- पीड़ितों के पुनर्वास पर भी होगा फोकस!Bihar: सीतामढ़ी में CM का बड़ा ऐलान- 2028 तक बनेगा माता जानकी का भव्य मंदिर, गर्भगृह से काष्ठ मंडपम में पहुंचीं राम-जानकी की प्रतिमाएं!सावन की फुहार, तीज की बहार… हरियाली के रंग में रंगा ‘संगिनी 3.0’, गीत-संगीत और खेलों ने जमाया रंग!Bihar: अब हुनर की ‘स्टीयरिंग’ थामेंगे शेखपुरा के युवा, RSETI में मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण की शुरुआत!Bihar: लखीसराय में फिर खुली 25 बंदूकों की फाइल, पूर्व डीएम मिथिलेश मिश्र पर फिर बढ़ी जांच की आंच!Bihar: अब डाकिया सिर्फ चिट्ठी नहीं, भोलेनाथ के भक्तों तक पहुंचाएगा गंगाजल, डाकघर में लगी आस्था की बोतल!Bihar: 8 साल पहले ‘मर गया’ था राहुल, गंगा में बहाया शव, अचानक साधु बनकर लौटा तो मां ने पहचाना अपना बेटा!Jharkhand: JPSC विवाद पर जयराम महतो का बड़ा हमला, बोले- परीक्षा गड़बड़ी में सरकार का भी हाथ, CBI-ED जांच जरूरी!Jharkhand: ‘गैस बिल अपडेट’ का मैसेज आया और बिछ गया ठगी का जाल, लिंक खुलते ही बैंक पर खतरा, गिरिडीह में दो साइबर ठग गिरफ्तार!Jharkhand: सरकार से बातचीत हुई, समाधान नहीं, JPSC अभ्यर्थी बोले- लिखित भरोसा दो, वरना 10 अगस्त को विधानसभा घेराव!Bihar: दीपक प्रकाश की MLC कुर्सी पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, सरकार से मांगा नियुक्ति का रिकॉर्ड, 20 अगस्त को फिर सुनवाई!Bihar: 17 लाख की मशीन सप्लाई… 85 हजार का कमीशन, अररिया में ‘5% खेल’ का खुलासा, 50 हजार लेते GM गिरफ्तार!Bihar: दो अफवाहों ने हिलाया तेजस्वी का सियासी किला? राजद का पूरा संगठन भंग, अब ‘रीसेट’ की तैयारी!Bihar: 50 लाख कहां गए? भरत तिवारी के परिवार को ‘एक रुपया’ नहीं मिलने का दावा, पप्पू यादव ने चुनावी राजनीति पर उठाए सवाल!Bihar: फ्लाइट से बुलाया प्रेमी, पति का अपहरण कर गला घोंटा, कोसी में फेंका शव!
No menu items available
BREAKING
Bihar: पटना में मानव तस्करी पर महामंथन, 4 राज्यों के अफसर जुटे; CM सम्राट ने कहा- पीड़ितों के पुनर्वास पर भी होगा फोकस!Bihar: सीतामढ़ी में CM का बड़ा ऐलान- 2028 तक बनेगा माता जानकी का भव्य मंदिर, गर्भगृह से काष्ठ मंडपम में पहुंचीं राम-जानकी की प्रतिमाएं!सावन की फुहार, तीज की बहार… हरियाली के रंग में रंगा ‘संगिनी 3.0’, गीत-संगीत और खेलों ने जमाया रंग!Bihar: अब हुनर की ‘स्टीयरिंग’ थामेंगे शेखपुरा के युवा, RSETI में मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण की शुरुआत!Bihar: लखीसराय में फिर खुली 25 बंदूकों की फाइल, पूर्व डीएम मिथिलेश मिश्र पर फिर बढ़ी जांच की आंच!Bihar: अब डाकिया सिर्फ चिट्ठी नहीं, भोलेनाथ के भक्तों तक पहुंचाएगा गंगाजल, डाकघर में लगी आस्था की बोतल!Bihar: 8 साल पहले ‘मर गया’ था राहुल, गंगा में बहाया शव, अचानक साधु बनकर लौटा तो मां ने पहचाना अपना बेटा!Jharkhand: JPSC विवाद पर जयराम महतो का बड़ा हमला, बोले- परीक्षा गड़बड़ी में सरकार का भी हाथ, CBI-ED जांच जरूरी!Jharkhand: ‘गैस बिल अपडेट’ का मैसेज आया और बिछ गया ठगी का जाल, लिंक खुलते ही बैंक पर खतरा, गिरिडीह में दो साइबर ठग गिरफ्तार!Jharkhand: सरकार से बातचीत हुई, समाधान नहीं, JPSC अभ्यर्थी बोले- लिखित भरोसा दो, वरना 10 अगस्त को विधानसभा घेराव!Bihar: दीपक प्रकाश की MLC कुर्सी पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, सरकार से मांगा नियुक्ति का रिकॉर्ड, 20 अगस्त को फिर सुनवाई!Bihar: 17 लाख की मशीन सप्लाई… 85 हजार का कमीशन, अररिया में ‘5% खेल’ का खुलासा, 50 हजार लेते GM गिरफ्तार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: पटना में मानव तस्करी पर महामंथन, 4 राज्यों के अफसर जुटे; CM सम्राट ने कहा- पीड़ितों के पुनर्वास पर भी होगा फोकस!
8 seconds ago
Bihar: सीतामढ़ी में CM का बड़ा ऐलान- 2028 तक बनेगा माता जानकी का भव्य मंदिर, गर्भगृह से काष्ठ मंडपम में पहुंचीं राम-जानकी की प्रतिमाएं!
10 minutes ago
सावन की फुहार, तीज की बहार… हरियाली के रंग में रंगा ‘संगिनी 3.0’, गीत-संगीत और खेलों ने जमाया रंग!
21 minutes ago
Bihar: अब हुनर की ‘स्टीयरिंग’ थामेंगे शेखपुरा के युवा, RSETI में मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण की शुरुआत!
28 minutes ago
Bihar: लखीसराय में फिर खुली 25 बंदूकों की फाइल, पूर्व डीएम मिथिलेश मिश्र पर फिर बढ़ी जांच की आंच!
36 minutes ago

Jharkhand: ‘गैस बिल अपडेट’ का मैसेज आया और बिछ गया ठगी का जाल, लिंक खुलते ही बैंक पर खतरा, गिरिडीह में दो साइबर ठग गिरफ्तार!

गिरिडीह: अगर आपके WhatsApp पर गैस बिल अपडेट करने के नाम से कोई लिंक या फाइल आती है, तो सावधान...

गिरिडीह: अगर आपके WhatsApp पर गैस बिल अपडेट करने के नाम से कोई लिंक या फाइल आती है, तो सावधान हो जाइए। साइबर अपराधियों ने लोगों को ठगने का नया तरीका अपनाया था। इसी तरीके से कथित तौर पर लोगों को निशाना बनाने वाले दो आरोपियों को गिरिडीह साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी गैस बिल अपडेट करने के नाम पर WhatsApp के जरिए APK फाइल का लिंक भेजते थे। इस पर क्लिक करने वाले लोगों के मोबाइल में संदिग्ध फाइल इंस्टॉल हो जाती थी और उसके बाद साइबर ठगी की कोशिश की जाती थी।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने दबोचा

पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तेलोडीह गांव के पास छापेमारी कर दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतोष मंडल और छोटू कुमार मंडल के रूप में हुई है।

फर्जी सिम से चल रहा था WhatsApp नेटवर्क

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे फर्जी सिम के जरिए WhatsApp नंबर संचालित करते थे। इसके बाद गैस बिल अपडेट के नाम पर लोगों को APK लिंक भेजा जाता था।

पुलिस के अनुसार, संदिग्ध फाइल डाउनलोड या इंस्टॉल होने के बाद मोबाइल और बैंकिंग से जुड़ी जानकारी का दुरुपयोग कर ठगी की जाती थी।

5 मोबाइल और 5 सिम बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 मोबाइल फोन और 5 सिम कार्ड बरामद किए हैं। साइबर पुलिस अब इन उपकरणों की जांच कर रही है ताकि ठगी से जुड़े नेटवर्क और अन्य संभावित मामलों का पता लगाया जा सके।

डीएसपी साइबर आरके राणा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मुख्य आरोपी पहले भी जा चुका है जेल

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी संतोष मंडल के खिलाफ पहले भी साइबर ठगी के मामले दर्ज रहे हैं। डीएसपी के मुताबिक, वह 2019 और 2025 में दर्ज साइबर अपराध के मामलों में जेल जा चुका है।

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस बार के कथित साइबर फ्रॉड में कितने लोग निशाने पर थे और इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

पुलिस की अपील- अनजान APK से रहें दूर

साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान नंबर से भेजी गई APK फाइल डाउनलोड या इंस्टॉल न करें। गैस बिल, बिजली बिल, बैंक KYC या किसी सरकारी सेवा के नाम पर आए संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता जांच लें।

याद रखें—एक अनजान लिंक पर जल्दबाजी में किया गया क्लिक आपके मोबाइल के साथ-साथ आपकी बैंकिंग सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकता है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: सरकार से बातचीत हुई, समाधान नहीं, JPSC अभ्यर्थी बोले- लिखित भरोसा दो, वरना 10 अगस्त को विधानसभा घेराव!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top