32
BREAKING NEWS
Bihar: किसान नेता पंडित कार्यानन्द शर्मा की 125वीं जयंती पर स्वावलंबन का संकल्प!Bihar: शेखपुरा में कांग्रेस का झंडा अभियान शुरू, 1000 घरों पर फहराएगा पार्टी का झंडा!Bihar: मुंगेर में ITC गेट पर मजदूरों का धरना, तीन सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी!Bihar: पटना में पेंट फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग, दमकल की दर्जनों गाड़ियां काबू में जुटे!Bihar: मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर, दादा-पोती की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार!Bihar: बाबा हरिगिरि धाम में कांवरियों पर SI ने बरसाए डंडे, वीडियो वायरल होने पर निलंबित!Bihar: नालंदा में मिड-डे मील खाने के बाद 40 से अधिक बच्चे बीमार, 'सर्फ मिलाने' के आरोप पर जांच जारी!Bihar: शेखपुरा सदर अस्पताल में शव एम्बुलेंस की बदहाली, धक्का देने पर होती है स्टार्ट; स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल!Jharkhand: झारखंड में 5 लाख का इनामी JJMP कमांडर AK-56 के साथ गिरफ्तार!Bihar: माफियाओं की काली कमाई पर बिहार पुलिस का सबसे बड़ा वार, 256 अपराधियों की संपत्ति जब्ती की तैयारी!Bihar: जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंध के आरोप में पूर्णिया का युवक गिरफ्तार, मेरठ से ATS की कार्रवाई!Bihar: ‘सुपर CM जिंदाबाद’ के नारों से गूंजा परिसर, मुस्कुराते रहे नीतीश; सियासी गलियारों में बढ़ी चर्चा!Bihar: अशोकधाम भगदड़ पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, बोले- 7 मौतों के बाद भी किसी अफसर पर कार्रवाई नहीं!Bihar: मजदूरी मांगने पर गोली’ से गरमाई सियासत, रोहतास पहुंचे दीपांकर; बोले- यह सिर्फ हत्या नहीं, व्यवस्था पर सवाल!Bihar: बिहार में IAS तबादले का ‘मिशन 5’: पांच जिलों के DM बदले, पटना की कमान भी नई; बड़े विभागों में भी उलटफेर!
No menu items available
BREAKING
Bihar: किसान नेता पंडित कार्यानन्द शर्मा की 125वीं जयंती पर स्वावलंबन का संकल्प!Bihar: शेखपुरा में कांग्रेस का झंडा अभियान शुरू, 1000 घरों पर फहराएगा पार्टी का झंडा!Bihar: मुंगेर में ITC गेट पर मजदूरों का धरना, तीन सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी!Bihar: पटना में पेंट फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग, दमकल की दर्जनों गाड़ियां काबू में जुटे!Bihar: मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर, दादा-पोती की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार!Bihar: बाबा हरिगिरि धाम में कांवरियों पर SI ने बरसाए डंडे, वीडियो वायरल होने पर निलंबित!Bihar: नालंदा में मिड-डे मील खाने के बाद 40 से अधिक बच्चे बीमार, ‘सर्फ मिलाने’ के आरोप पर जांच जारी!Bihar: शेखपुरा सदर अस्पताल में शव एम्बुलेंस की बदहाली, धक्का देने पर होती है स्टार्ट; स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल!Jharkhand: झारखंड में 5 लाख का इनामी JJMP कमांडर AK-56 के साथ गिरफ्तार!Bihar: माफियाओं की काली कमाई पर बिहार पुलिस का सबसे बड़ा वार, 256 अपराधियों की संपत्ति जब्ती की तैयारी!Bihar: जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंध के आरोप में पूर्णिया का युवक गिरफ्तार, मेरठ से ATS की कार्रवाई!Bihar: ‘सुपर CM जिंदाबाद’ के नारों से गूंजा परिसर, मुस्कुराते रहे नीतीश; सियासी गलियारों में बढ़ी चर्चा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: किसान नेता पंडित कार्यानन्द शर्मा की 125वीं जयंती पर स्वावलंबन का संकल्प!
15 minutes ago
Bihar: शेखपुरा में कांग्रेस का झंडा अभियान शुरू, 1000 घरों पर फहराएगा पार्टी का झंडा!
23 minutes ago
Bihar: मुंगेर में ITC गेट पर मजदूरों का धरना, तीन सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी!
28 minutes ago
Bihar: पटना में पेंट फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग, दमकल की दर्जनों गाड़ियां काबू में जुटे!
37 minutes ago
Bihar: मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर, दादा-पोती की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार!
43 minutes ago

Bihar: नालंदा में मिड-डे मील खाने के बाद 40 से अधिक बच्चे बीमार, ‘सर्फ मिलाने’ के आरोप पर जांच जारी!

नालंदा: नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड अंतर्गत परासी गांव स्थित मध्य विद्यालय परासी में मंगलवार को मिड-डे मील खाने के...

नालंदा: नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड अंतर्गत परासी गांव स्थित मध्य विद्यालय परासी में मंगलवार को मिड-डे मील खाने के बाद 40 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। बच्चों ने पेट दर्द, चक्कर और बेचैनी की शिकायत की, जिसके बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों की मदद से सभी प्रभावित बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, विद्यालय में मंगलवार के मिड-डे मील में चावल, आलू और सोयाबीन की सब्जी परोसी गई थी। भोजन करने के कुछ देर बाद कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। छात्रों का आरोप है कि सब्जी में नमक की जगह गलती से सर्फ (डिटर्जेंट) मिला दिया गया था, जिसके कारण वे बीमार पड़े।

छात्रा प्रीति कुमारी ने बताया कि खाना खाने के बाद अचानक पेट में दर्द और चक्कर आने लगा। देखते ही देखते कई अन्य बच्चों की भी तबीयत खराब हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण स्कूल पहुंचे और बच्चों को इलाज के लिए पहले रहुई स्थित पैठना डेंटल कॉलेज ले जाया गया। वहां पर्याप्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण बाद में सभी को मॉडल अस्पताल, बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया।

विद्यालय के शिक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि बच्चों ने सब्जी में नमक कम होने की शिकायत की थी। इसी दौरान नमक और सर्फ एक ही स्थान पर रखे होने के कारण किसी ने गलती से नमक की जगह सर्फ मिला दिया। इसके बाद वही भोजन बच्चों को परोस दिया गया। हालांकि इस दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल को गांव और विद्यालय परिसर में तैनात किया गया है। अस्पताल में भर्ती बच्चों का इलाज चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है।

मॉडल अस्पताल पहुंचे सिविल सर्जन डॉ. जय प्रकाश सिंह ने बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सभी बच्चों की स्थिति फिलहाल सामान्य है और किसी की हालत गंभीर नहीं है। प्रशासन लगातार बच्चों की निगरानी कर रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) किसलय श्रीवास्तव भी अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच नालंदा के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) हेमचंद्र ने भोजन में सर्फ मिलाए जाने के आरोपों को खारिज करते हुए इसे फिलहाल अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

डीईओ ने कहा कि जिले में मिड-डे मील योजना के तहत हजारों बच्चों ने भोजन किया है। यदि भोजन में सर्फ या कोई अन्य हानिकारक पदार्थ मिला होता तो बड़ी संख्या में अन्य बच्चे भी प्रभावित होते। इसलिए बिना जांच के किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विभागीय स्तर पर मामले की गहन जांच जारी है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी व्यक्ति जिम्मेदार पाया जाएगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

बीमार बच्चों में गुलशन कुमार, सचिन कुमार, अजीत कुमार, कल्लू कुमार, वंदना कुमारी, प्रीति कुमारी, आयुषी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, नीतू कुमारी, शिवानी कुमारी, चांदनी कुमारी, सजनी कुमारी, सुहानी कुमारी, अनु कुमारी, राखी कुमारी और वैष्णवी कुमारी समेत कई छात्र-छात्राएं शामिल हैं। फिलहाल सभी बच्चों का उपचार जारी है और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: शेखपुरा सदर अस्पताल में शव एम्बुलेंस की बदहाली, धक्का देने पर होती है स्टार्ट; स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top