15
BREAKING NEWS
शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!लखीसराय की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, U-14 टीम बनी मुंगेर प्रमंडल चैंपियन; बिहार टीम में बनाई जगह!जंतर-मंतर मार्च से पहले दिल्ली में बड़ा पुलिस एक्शन; ममता बनर्जी और केजरीवाल हिरासत में, 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को पकड़ा गया!‘भारत के असली बॉस’ कौन? एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी बहस!रोहिणी आचार्य का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं—‘लोकतंत्र में जनता की मर्जी चलेगी’; SIR विवाद पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान!कबड्डी में लखीसराय का दबदबा; दो वर्गों में चैंपियन, एक में उपविजेता; बिहार टीम में बनाई जगह!दिल्ली में आंदोलन, शेखपुरा में हिरासत! क्या प्रदर्शन से पहले ही डर गया जिला प्रशासन?ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!जमानत मिली किसी और को… लेकिन जेल से बाहर निकल गया दूसरा कैदी!आपकी चावल की बोरी असली है या नकली? फारबिसगंज में छापेमारी के बाद उठे सवाल!पटना मरीन ड्राइव पर स्टंटबाजी पड़ी भारी; दो मामलों में FIR दर्ज, ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की तैयारी!
No menu items available
BREAKING
शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!लखीसराय की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, U-14 टीम बनी मुंगेर प्रमंडल चैंपियन; बिहार टीम में बनाई जगह!जंतर-मंतर मार्च से पहले दिल्ली में बड़ा पुलिस एक्शन; ममता बनर्जी और केजरीवाल हिरासत में, 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को पकड़ा गया!‘भारत के असली बॉस’ कौन? एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी बहस!रोहिणी आचार्य का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं—‘लोकतंत्र में जनता की मर्जी चलेगी’; SIR विवाद पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान!कबड्डी में लखीसराय का दबदबा; दो वर्गों में चैंपियन, एक में उपविजेता; बिहार टीम में बनाई जगह!दिल्ली में आंदोलन, शेखपुरा में हिरासत! क्या प्रदर्शन से पहले ही डर गया जिला प्रशासन?ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!
7 hours ago
किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!
7 hours ago
बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!
8 hours ago
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!
8 hours ago
लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!
8 hours ago

सुपौल में स्कूल बना अखाड़ा; परीक्षा खत्म होते ही भिड़े छात्र, बेल्ट चली तो मचा हड़कंप!

सुपौल: सुपौल के मरौना से सामने आया कथित वीडियो स्कूलों में अनुशासन और छात्रों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा...

सुपौल: सुपौल के मरौना से सामने आया कथित वीडियो स्कूलों में अनुशासन और छात्रों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। परीक्षा खत्म होते ही स्कूल परिसर में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ा कि लात-घूंसे चलने लगे और वायरल वीडियो में कुछ छात्र बेल्ट से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो मरौना प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय मरौना का बताया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि 21 सितंबर को परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया।

स्कूल परिसर में मचा बवाल

वायरल वीडियो में छात्रों के बीच जमकर हाथापाई होती नजर आ रही है। कुछ छात्र एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई देते हैं, जबकि बेल्ट से मारपीट का दृश्य भी वीडियो में नजर आता है। स्कूल परिसर में छात्रों के बीच इस तरह का विवाद सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर स्कूल की सुरक्षा और अनुशासन व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर स्कूल परिसर में विवाद इतना कैसे बढ़ गया कि छात्रों के बीच मारपीट की नौबत आ गई? क्या समय रहते स्थिति को नियंत्रित नहीं किया जा सका? घटना के सामने आने के बाद इन सवालों पर चर्चा तेज हो गई है।

पुलिस पहुंची तो शांत हुआ मामला

विद्यालय के प्रधानाध्यापक देव नारायण मेहता के अनुसार, परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों के दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ था। स्थिति बिगड़ने पर डायल-112 पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने और हस्तक्षेप के बाद विवाद को शांत कराया गया।

फिलहाल वायरल वीडियो में दिखाई दे रही घटना के पूरे संदर्भ और विवाद की वजह की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। स्कूल प्रबंधन की ओर से मामले को लेकर आगे क्या कार्रवाई की गई, इसकी जानकारी भी सामने आना बाकी है।

अब सवाल सिर्फ मारपीट का नहीं, बल्कि स्कूल परिसर में छात्रों के बीच बढ़ते विवाद को रोकने की व्यवस्था का भी है। वायरल वीडियो ने शिक्षा व्यवस्था और स्कूल अनुशासन से जुड़े सवालों को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

ये खबर भी पढ़े: जमुई के बाद समस्तीपुर में लड़की से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान; 4 युवक गिरफ्तार!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top