38
BREAKING NEWS
Bihar: सीतामढ़ी में CM का बड़ा ऐलान- 2028 तक बनेगा माता जानकी का भव्य मंदिर, गर्भगृह से काष्ठ मंडपम में पहुंचीं राम-जानकी की प्रतिमाएं!सावन की फुहार, तीज की बहार… हरियाली के रंग में रंगा ‘संगिनी 3.0’, गीत-संगीत और खेलों ने जमाया रंग!Bihar: अब हुनर की ‘स्टीयरिंग’ थामेंगे शेखपुरा के युवा, RSETI में मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण की शुरुआत!Bihar: लखीसराय में फिर खुली 25 बंदूकों की फाइल, पूर्व डीएम मिथिलेश मिश्र पर फिर बढ़ी जांच की आंच!Bihar: अब डाकिया सिर्फ चिट्ठी नहीं, भोलेनाथ के भक्तों तक पहुंचाएगा गंगाजल, डाकघर में लगी आस्था की बोतल!Bihar: 8 साल पहले ‘मर गया’ था राहुल, गंगा में बहाया शव, अचानक साधु बनकर लौटा तो मां ने पहचाना अपना बेटा!Jharkhand: JPSC विवाद पर जयराम महतो का बड़ा हमला, बोले- परीक्षा गड़बड़ी में सरकार का भी हाथ, CBI-ED जांच जरूरी!Jharkhand: ‘गैस बिल अपडेट’ का मैसेज आया और बिछ गया ठगी का जाल, लिंक खुलते ही बैंक पर खतरा, गिरिडीह में दो साइबर ठग गिरफ्तार!Jharkhand: सरकार से बातचीत हुई, समाधान नहीं, JPSC अभ्यर्थी बोले- लिखित भरोसा दो, वरना 10 अगस्त को विधानसभा घेराव!Bihar: दीपक प्रकाश की MLC कुर्सी पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, सरकार से मांगा नियुक्ति का रिकॉर्ड, 20 अगस्त को फिर सुनवाई!Bihar: 17 लाख की मशीन सप्लाई… 85 हजार का कमीशन, अररिया में ‘5% खेल’ का खुलासा, 50 हजार लेते GM गिरफ्तार!Bihar: दो अफवाहों ने हिलाया तेजस्वी का सियासी किला? राजद का पूरा संगठन भंग, अब ‘रीसेट’ की तैयारी!Bihar: 50 लाख कहां गए? भरत तिवारी के परिवार को ‘एक रुपया’ नहीं मिलने का दावा, पप्पू यादव ने चुनावी राजनीति पर उठाए सवाल!Bihar: फ्लाइट से बुलाया प्रेमी, पति का अपहरण कर गला घोंटा, कोसी में फेंका शव!Bihar: राजद में ‘रीसेट बटन’ दबा, अब रोहिणी की सलाह से तेजस्वी के सामने नई चुनौती; संगठन में किसे मिलेगी जगह?
No menu items available
BREAKING
Bihar: सीतामढ़ी में CM का बड़ा ऐलान- 2028 तक बनेगा माता जानकी का भव्य मंदिर, गर्भगृह से काष्ठ मंडपम में पहुंचीं राम-जानकी की प्रतिमाएं!सावन की फुहार, तीज की बहार… हरियाली के रंग में रंगा ‘संगिनी 3.0’, गीत-संगीत और खेलों ने जमाया रंग!Bihar: अब हुनर की ‘स्टीयरिंग’ थामेंगे शेखपुरा के युवा, RSETI में मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण की शुरुआत!Bihar: लखीसराय में फिर खुली 25 बंदूकों की फाइल, पूर्व डीएम मिथिलेश मिश्र पर फिर बढ़ी जांच की आंच!Bihar: अब डाकिया सिर्फ चिट्ठी नहीं, भोलेनाथ के भक्तों तक पहुंचाएगा गंगाजल, डाकघर में लगी आस्था की बोतल!Bihar: 8 साल पहले ‘मर गया’ था राहुल, गंगा में बहाया शव, अचानक साधु बनकर लौटा तो मां ने पहचाना अपना बेटा!Jharkhand: JPSC विवाद पर जयराम महतो का बड़ा हमला, बोले- परीक्षा गड़बड़ी में सरकार का भी हाथ, CBI-ED जांच जरूरी!Jharkhand: ‘गैस बिल अपडेट’ का मैसेज आया और बिछ गया ठगी का जाल, लिंक खुलते ही बैंक पर खतरा, गिरिडीह में दो साइबर ठग गिरफ्तार!Jharkhand: सरकार से बातचीत हुई, समाधान नहीं, JPSC अभ्यर्थी बोले- लिखित भरोसा दो, वरना 10 अगस्त को विधानसभा घेराव!Bihar: दीपक प्रकाश की MLC कुर्सी पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, सरकार से मांगा नियुक्ति का रिकॉर्ड, 20 अगस्त को फिर सुनवाई!Bihar: 17 लाख की मशीन सप्लाई… 85 हजार का कमीशन, अररिया में ‘5% खेल’ का खुलासा, 50 हजार लेते GM गिरफ्तार!Bihar: दो अफवाहों ने हिलाया तेजस्वी का सियासी किला? राजद का पूरा संगठन भंग, अब ‘रीसेट’ की तैयारी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: सीतामढ़ी में CM का बड़ा ऐलान- 2028 तक बनेगा माता जानकी का भव्य मंदिर, गर्भगृह से काष्ठ मंडपम में पहुंचीं राम-जानकी की प्रतिमाएं!
6 minutes ago
सावन की फुहार, तीज की बहार… हरियाली के रंग में रंगा ‘संगिनी 3.0’, गीत-संगीत और खेलों ने जमाया रंग!
16 minutes ago
Bihar: अब हुनर की ‘स्टीयरिंग’ थामेंगे शेखपुरा के युवा, RSETI में मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण की शुरुआत!
24 minutes ago
Bihar: लखीसराय में फिर खुली 25 बंदूकों की फाइल, पूर्व डीएम मिथिलेश मिश्र पर फिर बढ़ी जांच की आंच!
32 minutes ago
Bihar: अब डाकिया सिर्फ चिट्ठी नहीं, भोलेनाथ के भक्तों तक पहुंचाएगा गंगाजल, डाकघर में लगी आस्था की बोतल!
41 minutes ago

Jharkhand: सरकार से बातचीत हुई, समाधान नहीं, JPSC अभ्यर्थी बोले- लिखित भरोसा दो, वरना 10 अगस्त को विधानसभा घेराव!

रांची: झारखंड में JPSC परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन...

रांची: झारखंड में JPSC परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन अब और तेज होता दिख रहा है। शनिवार को राज्य सरकार के उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल और आंदोलनकारी छात्रों के बीच लंबी बातचीत हुई, लेकिन बैठक से कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका।

रांची स्थित राज्य अतिथि गृह में हुई वार्ता के बाद शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि सरकार सभी पक्षों से सुझाव लेगी। वहीं आंदोलनकारी छात्र अपनी प्रमुख मांगों पर अब भी अड़े हैं।

बातचीत हुई, लेकिन लिखित आश्वासन नहीं मिला

सरकार की ओर से मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के साथ चमरा लिंडा, संजय प्रसाद यादव, दीपिका पांडेय सिंह और मुख्य सचिव अविनाश कुमार बैठक में शामिल हुए।

सरकार ने छात्रों और विभिन्न संगठनों से सुझाव लेने की बात कही। मंत्री के मुताबिक, जो छात्र रांची नहीं पहुंच सकते, वे ई-मेल के माध्यम से भी अपनी बात सरकार तक पहुंचा सकते हैं।

लेकिन आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि केवल सुझाव लेने से विवाद खत्म नहीं होगा। उनकी मांग है कि सरकार उनकी प्रमुख मांगों पर स्पष्ट और लिखित निर्णय दे।

14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग

आंदोलन की अगुवाई कर रहे देवेंद्र नाथ महतो गुट की मांग है कि 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा को तत्काल रद्द किया जाए।

प्रदर्शनकारी कथित पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग है कि जांच CBI से कराई जाए या फिर राज्य के बाहर के हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की समिति गठित कर मामले की जांच कराई जाए।

सातवें दिन भी जारी है अनशन

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का अनशन शनिवार को सातवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस फैसला नहीं लेती, आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा।

पिछले करीब दो सप्ताह से राजधानी रांची में प्रदर्शन चल रहा है और अब यह आंदोलन सरकार के लिए भी बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।

10 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान

छात्र संगठनों ने सरकार को अब अगली तारीख भी बता दी है। आंदोलनकारियों का कहना है कि यदि 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग पर सरकार फैसला नहीं लेती है, तो 10 अगस्त को विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

यानी सरकार के पास बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने के लिए वक्त कम है और छात्रों ने आंदोलन का अगला चरण भी घोषित कर दिया है।

सरकार का फोकस सभी छात्र संगठनों से संवाद पर

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार किसी एक संगठन से नहीं, बल्कि सभी छात्र संगठनों से बातचीत करेगी। NSUI, झारखंड छात्र संघ, AISA समेत अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों से भी सुझाव लिए जाएंगे।

अब बड़ा सवाल यही है कि सरकार की यह ‘सभी से संवाद’ की रणनीति आंदोलन को शांत कर पाएगी या छात्रों की मांगें पूरी नहीं होने पर 10 अगस्त का विधानसभा घेराव झारखंड की सियासत और प्रशासन के लिए नई चुनौती बनेगा।

फिलहाल वार्ता बेनतीजा है, अनशन जारी है और आंदोलनकारियों का अगला निशाना विधानसभा है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: दीपक प्रकाश की MLC कुर्सी पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, सरकार से मांगा नियुक्ति का रिकॉर्ड, 20 अगस्त को फिर सुनवाई!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top