शेखपुरा

Bihar News : फाइलेरिया उन्मूलन अभियान: नाईट ब्लड सर्वे में 50 मरीज चिन्हित, 10 फरवरी से सर्वजन दवा सेवन अभियान!

शेखपुरा: जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे प्रयासों के तहत हाल ही में नाईट ब्लड सर्वे किया गया। इस सर्वे में कुल 50 माइक्रोफाइलेरिया मरीज चिन्हित हुए। सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार ने बताया कि इन मरीजों को विभाग द्वारा 12 दिनों तक निःशुल्क दवा प्रदान की जाएगी।

Bihar News : शेखपुरा पुलिस ने 2 वांछित अपराधियों को किया गिरफ्तार!

डॉ. संजय ने बताया कि माइक्रोफाइलेरिया से ग्रसित मरीजों को दवा सेवन अभियान के दौरान नियमित रूप से तीन वर्षों तक दवा लेने से यह बीमारी पूरी तरह नियंत्रित की जा सकती है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे इस गंभीर रोग से बचाव के लिए सर्वजन दवा सेवन अभियान में सक्रिय भाग लें।

Bihar News : रोटरी क्लब की पहल, गगौर के मांझी टोला में 40 जरूरतमंदों को कंबल वितरित!

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि नाईट ब्लड सर्वे का मुख्य उद्देश्य फाइलेरिया संक्रमण का सही आंकड़ा जानना है। फाइलेरिया परजीवी केवल रात में रक्त में सक्रिय होते हैं, इसलिए यह सर्वे रात में किया जाता है। इससे प्रभावित लोगों की पहचान करके समय पर उनका उपचार किया जा सकता है।

Bihar News : शेखपुरा में योग और ध्यान की सकारात्मक लहर, आर्ट ऑफ लिविंग शिविर से बदली जिंदगी!

फाइलेरिया के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी: यह रोग फ्युलेक्स और मैनसोनिया प्रजाति के मच्छर के काटने से फैलता है। किसी भी उम्र का व्यक्ति इससे संक्रमित हो सकता है। इसके लक्षण हैं हाथ और पैर की सूजन (हाँथीपाँव) और हाईड्रोसिल (अण्डकोष में सूजन)। संक्रमण के बाद रोग विकसित होने में 5 से 15 वर्ष लग सकते हैं।

Bihar News : शेखपुरा में जीरामजी कानून पर पूर्व मंत्री जनक राम का बयान, विपक्ष पर दुष्प्रचार का आरोप!

फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी और हाथीपाँव जैसी विकृति से बचाव के लिए आगामी 10 फरवरी से जिले में सर्वजन दवा सेवन अभियान शुरू किया जाएगा।

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *