13
BREAKING NEWS
Jharkhand: धनबाद कोयला माफिया पर सीधा वार, अमित शाह का जीरो कोल लीकेज प्लान लागू!Jharkhand: अब घंटों नहीं… सिर्फ 2 से 5 मिनट में बाबा के दर्शन!Jharkhand: वोटर फॉर्म भरते समय ये गलती मत करना… वरना नाम कट सकता है!Jharkhand: ओडिशा एनकाउंटर में झारखंड का कुख्यात चोर नफीस ढेर!Jharkhand: रांची RSS कार्यालय हमला बना बड़ा आतंकी नेटवर्क केस! NIA जांच में पाकिस्तान-दुबई कनेक्शन का खुलासा!Jharkhand: गैंग का खेल खत्म या नया अध्याय शुरू? रामगढ़ एनकाउंटर से सनसनी!Bihar: दलालों पर वार या गरीबों पर प्रहार? बिहार में जमीन बैन से मचा बवाल!Bihar: नाम बदलकर विकास का ढोंग? बिहार में 5 शहरों के नाम बदलने की बहस पर सरकार घिरी!Jharkhand: झारखंड में निवेश की बड़ी तैयारी, नई औद्योगिक नीति का ड्राफ्ट जारी, दिल्ली में होगा अहम सम्मेलन!Jharkhand: झारखण्ड का डिजिटल शंखनाद, दिल्ली में सीएम हेमन्त सोरेन पेश करेंगे AI आधारित विकास का मास्टर प्लान!Bihar: कोसी का कहर, 6 घर समाए नदी में… बिहार में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बदला मौसम!Bihar: पटना में जश्न… और तेजस्वी विदेश में, लालू का BJP पर वार—RJD सत्ता नहीं, संघर्ष की पहचान!Bihar: जहां 30 साल से BJP अजेय… वहीं PK ने ठोक दी दावेदारी! क्या बांकीपुर में होगा बड़ा उलटफेर?Bihar: 120 की रफ्तार ने छीनी खुशियां: मनाली ट्रिप से लौट रहे पति-पत्नी समेत 3 की दर्दनाक मौत, स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे!Jharkhand: मजदूर से घूस लेते मुखिया का वीडियो वायरल… प्रशासन ने छीने सभी अधिकार, मचा हड़कंप!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: धनबाद कोयला माफिया पर सीधा वार, अमित शाह का जीरो कोल लीकेज प्लान लागू!Jharkhand: अब घंटों नहीं… सिर्फ 2 से 5 मिनट में बाबा के दर्शन!Jharkhand: वोटर फॉर्म भरते समय ये गलती मत करना… वरना नाम कट सकता है!Jharkhand: ओडिशा एनकाउंटर में झारखंड का कुख्यात चोर नफीस ढेर!Jharkhand: रांची RSS कार्यालय हमला बना बड़ा आतंकी नेटवर्क केस! NIA जांच में पाकिस्तान-दुबई कनेक्शन का खुलासा!Jharkhand: गैंग का खेल खत्म या नया अध्याय शुरू? रामगढ़ एनकाउंटर से सनसनी!Bihar: दलालों पर वार या गरीबों पर प्रहार? बिहार में जमीन बैन से मचा बवाल!Bihar: नाम बदलकर विकास का ढोंग? बिहार में 5 शहरों के नाम बदलने की बहस पर सरकार घिरी!Jharkhand: झारखंड में निवेश की बड़ी तैयारी, नई औद्योगिक नीति का ड्राफ्ट जारी, दिल्ली में होगा अहम सम्मेलन!Jharkhand: झारखण्ड का डिजिटल शंखनाद, दिल्ली में सीएम हेमन्त सोरेन पेश करेंगे AI आधारित विकास का मास्टर प्लान!Bihar: कोसी का कहर, 6 घर समाए नदी में… बिहार में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बदला मौसम!Bihar: पटना में जश्न… और तेजस्वी विदेश में, लालू का BJP पर वार—RJD सत्ता नहीं, संघर्ष की पहचान!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: धनबाद कोयला माफिया पर सीधा वार, अमित शाह का जीरो कोल लीकेज प्लान लागू!
5 hours ago
Jharkhand: अब घंटों नहीं… सिर्फ 2 से 5 मिनट में बाबा के दर्शन!
5 hours ago
Jharkhand: वोटर फॉर्म भरते समय ये गलती मत करना… वरना नाम कट सकता है!
5 hours ago
Jharkhand: ओडिशा एनकाउंटर में झारखंड का कुख्यात चोर नफीस ढेर!
5 hours ago
Jharkhand: रांची RSS कार्यालय हमला बना बड़ा आतंकी नेटवर्क केस! NIA जांच में पाकिस्तान-दुबई कनेक्शन का खुलासा!
6 hours ago

Bihar News : 15 दिनों से सूखे नल, बूंद-बूंद को तरसता एकाढ़ा गांव—प्यास से जूझते बच्चे, बेबस महिलाएं!

शेखपुरा: चेवाड़ा प्रखंड के लोहान पंचायत स्थित एकाढ़ा गांव के वार्ड नंबर 4 से एक बेहद दर्दनाक तस्वीर सामने आई...

शेखपुरा: चेवाड़ा प्रखंड के लोहान पंचायत स्थित एकाढ़ा गांव के वार्ड नंबर 4 से एक बेहद दर्दनाक तस्वीर सामने आई है, जहां पिछले 15 दिनों से नल-जल योजना पूरी तरह ठप पड़ी है। भीषण गर्मी के बीच करीब 100 घरों के लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं।

गांव की गलियों में लगे नल सूख चुके हैं, और जिनसे कभी पानी बहता था, वहां अब सन्नाटा पसरा है। मोटर खराब होने के कारण जलापूर्ति बंद है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतने दिनों बाद भी इसे ठीक करने की कोई ठोस पहल नहीं की गई।

सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों को झेलनी पड़ रही है। सुबह होते ही सिर पर बाल्टी और घड़ा लेकर दूर-दराज के इलाकों से पानी लाने की मजबूरी बन गई है। कई बार घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी पानी नहीं मिल पाता। छोटे-छोटे बच्चे प्यास से बिलखते हैं, और मांएं बेबस होकर उन्हें समझाने की कोशिश करती हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि इस वार्ड में पानी का कोई दूसरा साधन नहीं है, पूरी जिंदगी इसी नल-जल योजना पर टिकी हुई थी। लेकिन अब वही योजना गांव के लिए सबसे बड़ी परेशानी बन गई है। रिंकू देवी, गीत देवी, चंपा देवी, सरयुग रविदास, गुड्डू कुमार और विनय रविदास जैसे कई ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार को सूचना देने पर उसने जिम्मेदारी से साफ इनकार कर दिया और कहा कि उसका कार्यकाल खत्म हो चुका है।

ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों को फोन कर गुहार लगाई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। कोई समाधान अब तक नहीं निकला। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों का गुस्सा अब आक्रोश में बदलने लगा है।

थक-हारकर ग्रामीणों ने जिला अधिकारी को आवेदन देकर जल्द से जल्द मोटर बदलने और जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

यह सिर्फ पानी की समस्या नहीं है, बल्कि एक गांव की जिंदगी की लड़ाई है—जहां हर दिन प्यास, परेशानी और इंतजार के बीच गुजर रहा है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : एक चिंगारी… और किसान की पूरी फसल राख! आखिर जिम्मेदार कौन?

निवास कुमार,चेवाड़ा (शेखपुरा)

चंदन कुमार

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top