शेखपुरा जिले के बरबीघा नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या 20, दरियाचक में शनिवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा जन आक्रोश चौपाल-संवाद सह हर घर झंडा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रौशन कुमार ने की।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता त्रिशूल धारी सिंह, नगर अध्यक्ष सोनू कुमार समेत कई नेताओं ने आम जनता से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों ने चौपाल के दौरान सरकार की नीतियों पर कड़ा रोष प्रकट किया। किसानों की बदहाल स्थिति, बढ़ती बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था की गिरती हालत, भ्रष्टाचार, सड़क और बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर जनता में काफी नाराजगी देखने को मिली।
इसके साथ ही कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे हर घर झंडा अभियान के अंतर्गत वार्ड 20 के सैकड़ों घरों में जाकर कांग्रेस का झंडा लगाया गया। इस अभियान में युवाओं, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया और कांग्रेस के प्रति समर्थन प्रकट किया।
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.