बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आवास योजना में कथित घूसखोरी का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। सदन में सत्ता पक्ष के विधायकों ने ही लाभुक चयन में गड़बड़ी और पैसों की वसूली का आरोप लगाते हुए सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया।
रीगा के विधायक बैद्यनाथ प्रसाद ने लाभुक चयन में अनियमितताओं का सवाल उठाया, जबकि भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने आरोप लगाया कि आवास योजना के लाभार्थियों से करीब 25 प्रतिशत तक राशि वसूली जा रही है। इस मुद्दे पर सदन में कुछ देर के लिए हंगामा भी हुआ।
National News : बरसाना में लट्ठमार होली: सखियों के लट्ठ, हुरियारों की ढाल और प्रेम की परंपरा!
मामले पर जवाब देते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि यदि ऐसे मामलों की जानकारी अधिकारियों को दी जाए तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Bihar News : बरबीघा में रोटरी क्लब का होली मिलन समारोह, मगही गीतों पर झूमे सदस्य!
वहीं सदन में शराबबंदी को लेकर भी चर्चा हुई। जदयू विधायक श्याम रजक ने साफ कहा कि राज्य में शराबबंदी जारी रहेगी और इस पर एनडीए का रुख स्पष्ट है।
Bihar News : ‘हाथी बनाम बंदर’ विधानसभा से सोशल मीडिया तक, शब्दों की जंग तेज!
मंगलवार को सदन में नीतीश कुमार और राजद विधायक भाई वीरेंद्र के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली थी। चौकीदार-दफादार मुद्दे पर हुए हंगामे के दौरान दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई।
Bihar News : एक साथ 42 MLA को नोटिस… क्या डगमगाएगी कुर्सी?
इसके अलावा सदन में मंत्री अशोक चौधरी को जन्मदिन की बधाई भी दी गई और कई विधेयकों पर चर्चा के बाद विधान परिषद की कार्यवाही अगले दिन तक स्थगित कर दी गई।