21
BREAKING NEWS
चप्पल कांड से ‘वोट की चोट’ तक; प्रशांत किशोर ने मंत्री विवाद को बनाया बिहार की सियासत का आईना!बेटियां विदेश में पढ़ीं, हम यहीं मरेंगे… तेजस्वी का संजय झा पर सीधा वार, बिहार की सियासत में फिर गरमाया ‘बिहारी बनाम NRI’ मुद्दा!महिला पुलिसकर्मी से कथित बदसलूकी, DM की गाड़ी रोकने का प्रयास… बक्सर में कई लोगों पर FIR!खगड़िया में SP परिवार का विवाद अब सार्वजनिक—पत्नी ने कैमरे पर बताई अपनी आपबीती!नीतीश कुमार को पुजारी ने दी चरणामृत की चम्मच… लेकिन अगले ही पल नीतीश ने जो किया, उसे देखकर पुजारी भी मुस्कुरा दिए!मंदिर के बाहर 1 KM कतार, मंच पर ‘तू राधा मैं कान्हा...’; पटना में भक्ति का बदला अंदाज, बी प्राक-अक्षरा ने बांधा समा!बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IPS-3 IAS का तबादला, कोमल मीणा बनीं पटना ग्रामीण SP!कहीं कान्हा बने बच्चे तो कहीं गूंजे कजरी के सुर, लखीसराय के स्कूलों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी!जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम हरियाली का तोहफा, संसार पोखर के किनारे लगाए गए 5 ‘जीवनदायी’ पेड़!दो पत्नियां, चार बच्चे… फिर तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति; जहानाबाद में थाने पहुंचीं दोनों बीवियां!चिलिमे की सुरंग में 100 मीटर अंदर पहुंची भारतीय टीम, अब भारी मशीनों से रेस्क्यू को मिलेगी रफ्तार!पहाड़ों पर खतरा, चीन का नेपाल को भरोसा—हिमताल से मौसम तक हर अलर्ट पर रखेगा नजर!वर्दी में अफसर, गोद में कान्हा… कटिहार की इस तस्वीर ने कह दी भाईचारे की पूरी कहानी!मोतिहारी में नवजात की कथित खरीद-बिक्री का बड़ा खुलासा, एंबुलेंस में बच्चे के साथ मिली महिला; 8 गिरफ्तार!पहले PK की सभा... अब निशांत के स्वागत में 7 लाख की चेन गायब! आखिर भीड़ में कौन कर रहा है ‘हाथ साफ’?
No menu items available
BREAKING
चप्पल कांड से ‘वोट की चोट’ तक; प्रशांत किशोर ने मंत्री विवाद को बनाया बिहार की सियासत का आईना!बेटियां विदेश में पढ़ीं, हम यहीं मरेंगे… तेजस्वी का संजय झा पर सीधा वार, बिहार की सियासत में फिर गरमाया ‘बिहारी बनाम NRI’ मुद्दा!महिला पुलिसकर्मी से कथित बदसलूकी, DM की गाड़ी रोकने का प्रयास… बक्सर में कई लोगों पर FIR!खगड़िया में SP परिवार का विवाद अब सार्वजनिक—पत्नी ने कैमरे पर बताई अपनी आपबीती!नीतीश कुमार को पुजारी ने दी चरणामृत की चम्मच… लेकिन अगले ही पल नीतीश ने जो किया, उसे देखकर पुजारी भी मुस्कुरा दिए!मंदिर के बाहर 1 KM कतार, मंच पर ‘तू राधा मैं कान्हा…’; पटना में भक्ति का बदला अंदाज, बी प्राक-अक्षरा ने बांधा समा!बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IPS-3 IAS का तबादला, कोमल मीणा बनीं पटना ग्रामीण SP!कहीं कान्हा बने बच्चे तो कहीं गूंजे कजरी के सुर, लखीसराय के स्कूलों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी!जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम हरियाली का तोहफा, संसार पोखर के किनारे लगाए गए 5 ‘जीवनदायी’ पेड़!दो पत्नियां, चार बच्चे… फिर तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति; जहानाबाद में थाने पहुंचीं दोनों बीवियां!चिलिमे की सुरंग में 100 मीटर अंदर पहुंची भारतीय टीम, अब भारी मशीनों से रेस्क्यू को मिलेगी रफ्तार!पहाड़ों पर खतरा, चीन का नेपाल को भरोसा—हिमताल से मौसम तक हर अलर्ट पर रखेगा नजर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

चप्पल कांड से ‘वोट की चोट’ तक; प्रशांत किशोर ने मंत्री विवाद को बनाया बिहार की सियासत का आईना!
2 minutes ago
बेटियां विदेश में पढ़ीं, हम यहीं मरेंगे… तेजस्वी का संजय झा पर सीधा वार, बिहार की सियासत में फिर गरमाया ‘बिहारी बनाम NRI’ मुद्दा!
7 minutes ago
महिला पुलिसकर्मी से कथित बदसलूकी, DM की गाड़ी रोकने का प्रयास… बक्सर में कई लोगों पर FIR!
17 minutes ago
खगड़िया में SP परिवार का विवाद अब सार्वजनिक—पत्नी ने कैमरे पर बताई अपनी आपबीती!
28 minutes ago
नीतीश कुमार को पुजारी ने दी चरणामृत की चम्मच… लेकिन अगले ही पल नीतीश ने जो किया, उसे देखकर पुजारी भी मुस्कुरा दिए!
36 minutes ago

Bihar: छात्रों की गूंज या कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? भागलपुर में नेताओं ने निकाली प्रभात फेरी!

भागलपुर: कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत भागलपुर में छात्र संवाद कार्यक्रम और प्रभात फेरी का आयोजन किया...

भागलपुर: कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत भागलपुर में छात्र संवाद कार्यक्रम और प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने छात्रों से संवाद करते हुए लोकतंत्र, संविधान और महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में भागलपुर प्रभारी राहुल सिंह चौहान और राजेश रंजन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान आयोजित प्रभात फेरी में कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे और संदेशों के साथ लोगों के बीच पहुंचकर कांग्रेस के विचारों को साझा किया।

प्रभात फेरी के दौरान कार्यकर्ताओं ने “थामे अहिंसा का हाथ चलो, आओ हमारे साथ चलो… थामे सत्य का हाथ चलो, आओ हमारे साथ चलो…” जैसे नारों के साथ लोगों से जुड़ने की अपील की। वहीं, संविधान की रक्षा को लेकर भी नारे लगाए गए।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

प्रभात फेरी में प्रखंड क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कई दिनों से तैयारियां की थीं। पार्टी नेताओं के अनुसार, अभियान का उद्देश्य युवाओं और छात्रों के बीच लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और गांधीवादी विचारधारा को लेकर संवाद को मजबूत करना है।

कार्यक्रम के आयोजन में राजेश रंजन और राहुल सिंह चौहान की सक्रिय भूमिका की पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा रही। कार्यकर्ताओं ने आयोजन की सफलता का श्रेय दोनों नेताओं की मेहनत और संगठनात्मक सक्रियता को दिया।

श्रेय पार्टी को जाता है

कार्यक्रम को लेकर राजेश रंजन ने कहा कि आयोजन की सफलता का श्रेय किसी एक व्यक्ति को नहीं बल्कि पूरी पार्टी को जाता है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के सिपाही हैं और संगठन के लिए पूरी तरह समर्पित होकर काम कर रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों और युवाओं से संवाद के जरिए उन्हें देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और स्वतंत्रता आंदोलन के विचारों से जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा। भागलपुर में आयोजित इस कार्यक्रम को इसी अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: नालंदा सदर अस्पताल में 41 डॉक्टरों की सैलरी रुकी, बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं बनाने पर कार्रवाई!

अजय कुमार, भागलपुर (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top