29
BREAKING NEWS
Bihar: मंत्री रस्सी खींचते रहे, जन-गण-मन बजता रहा… लेकिन तिरंगा नहीं खुला, बेगूसराय के स्वतंत्रता दिवस समारोह का वीडियो वायरल!Bihar: आजादी के 80 साल का जश्न में शेखपुरा, प्रभारी मंत्री श्वेता गुप्ता ने फहराया तिरंगा!Bihar: तिरंगा लहराया तो गूंज उठा मधेपुरा, आजादी के जश्न में डूबा पूरा जिला!Bihar: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पटना स्थित राजद प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह!Bihar: सड़क पर रुकी कार, फिर ठहर गया शहर, महिला दरोगा से भिड़ंत के बाद हाजीपुर में ‘वर्दी बनाम वकालत’ की जंग!Bihar: सहरसा में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, प्रभारी मंत्री मिथिलेश तिवारी ने फहराया तिरंगा!Bihar: सम्राट चौधरी का स्वतंत्रता दिवस पर मेगा विजन: 5 लाख करोड़ निवेश, 15 चीनी मिलें, 12 नए टाउनशिप और 'पुलिस दीदी' की घोषणा!Bihar: लाल किले से पहले पूर्णिया में लहराता है तिरंगा, 1947 से चली आ रही आधी रात की अनोखी परंपरा!Bihar: भरत तिवारी मामले पर सरकार को प्रशांत किशोर की खुली चुनौती, बोले- एक के लिए मुआवजा, दूसरे के लिए खामोशी क्यों?National News: राहुल गांधी को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, अमित शाह पर टिप्पणी मामले में 28 अगस्त तक मांगा जवाब!National News: आत्मनिर्भर भारत का मंत्र, विकसित राष्ट्र का संकल्प, लाल किले से पीएम मोदी का 13वां संबोधन!Bihar: 1947 के जख्म, हाथों में मोमबत्ती और दिल में हिंदुस्तान; मधेपुरा में गूंजा एकता का संदेश!Jharkhand: बोकारो में बारिश के बीच धरती से उठीं आग की लपटें, उबलते बुलबुलों ने बढ़ाई दहशत!Bihar: 11 लाख की कंपनी को 22,500 करोड़ निवेश के दावे पर तेजस्वी के सवाल, बिहार सरकार से मांगा जवाब!Bihar: 16 अगस्त को पटना में भूख हड़ताल पर बैठेंगे पप्पू यादव, छात्र आंदोलन और बढ़ते अपराध को बनाया मुद्दा!
No menu items available
BREAKING
Bihar: मंत्री रस्सी खींचते रहे, जन-गण-मन बजता रहा… लेकिन तिरंगा नहीं खुला, बेगूसराय के स्वतंत्रता दिवस समारोह का वीडियो वायरल!Bihar: आजादी के 80 साल का जश्न में शेखपुरा, प्रभारी मंत्री श्वेता गुप्ता ने फहराया तिरंगा!Bihar: तिरंगा लहराया तो गूंज उठा मधेपुरा, आजादी के जश्न में डूबा पूरा जिला!Bihar: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पटना स्थित राजद प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह!Bihar: सड़क पर रुकी कार, फिर ठहर गया शहर, महिला दरोगा से भिड़ंत के बाद हाजीपुर में ‘वर्दी बनाम वकालत’ की जंग!Bihar: सहरसा में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, प्रभारी मंत्री मिथिलेश तिवारी ने फहराया तिरंगा!Bihar: सम्राट चौधरी का स्वतंत्रता दिवस पर मेगा विजन: 5 लाख करोड़ निवेश, 15 चीनी मिलें, 12 नए टाउनशिप और ‘पुलिस दीदी’ की घोषणा!Bihar: लाल किले से पहले पूर्णिया में लहराता है तिरंगा, 1947 से चली आ रही आधी रात की अनोखी परंपरा!Bihar: भरत तिवारी मामले पर सरकार को प्रशांत किशोर की खुली चुनौती, बोले- एक के लिए मुआवजा, दूसरे के लिए खामोशी क्यों?National News: राहुल गांधी को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, अमित शाह पर टिप्पणी मामले में 28 अगस्त तक मांगा जवाब!National News: आत्मनिर्भर भारत का मंत्र, विकसित राष्ट्र का संकल्प, लाल किले से पीएम मोदी का 13वां संबोधन!Bihar: 1947 के जख्म, हाथों में मोमबत्ती और दिल में हिंदुस्तान; मधेपुरा में गूंजा एकता का संदेश!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: मंत्री रस्सी खींचते रहे, जन-गण-मन बजता रहा… लेकिन तिरंगा नहीं खुला, बेगूसराय के स्वतंत्रता दिवस समारोह का वीडियो वायरल!
3 hours ago
Bihar: आजादी के 80 साल का जश्न में शेखपुरा, प्रभारी मंत्री श्वेता गुप्ता ने फहराया तिरंगा!
3 hours ago
Bihar: तिरंगा लहराया तो गूंज उठा मधेपुरा, आजादी के जश्न में डूबा पूरा जिला!
3 hours ago
Bihar: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पटना स्थित राजद प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह!
4 hours ago
Bihar: सड़क पर रुकी कार, फिर ठहर गया शहर, महिला दरोगा से भिड़ंत के बाद हाजीपुर में ‘वर्दी बनाम वकालत’ की जंग!
4 hours ago

Bihar: बंगला विवाद पर डिप्टी सीएम विजय चौधरी का बयान, बाढ़ और सूखा प्रबंधन को लेकर सरकार की तैयारियों का दावा!

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने बंगला विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने...

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने बंगला विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की जो भी वाजिब मांगें हैं, उन पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है और सभी निर्णय वैधानिक प्रक्रिया के तहत लिए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की ओर से किसी भी प्रकार का गलत या गैरकानूनी फैसला नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि राबड़ी देवी ने 5 जुलाई तक का समय मांगा है, जिस पर प्रक्रिया के अनुसार निर्णय होगा।

उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने जल संसाधन विभाग की तैयारियों को लेकर कहा कि राज्य में बाढ़ और अल्पवृष्टि (सूखा) दोनों स्थितियों से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष नालंदा और जहानाबाद समेत दक्षिण बिहार के कई इलाके बाढ़ से अधिक प्रभावित हुए थे, लेकिन इस वर्ष अब तक स्थिति नियंत्रण में है।

उन्होंने कहा कि यदि कम बारिश की स्थिति बनती है तो किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए सरकार ने नई योजना के तहत बाढ़ के समय अतिरिक्त पानी को नहरों और अन्य माध्यमों से जलाशयों में संग्रहित करने की पहल शुरू की है, ताकि इस पानी का उपयोग अल्पवृष्टि के दौरान किसानों की सिंचाई जरूरतों के लिए किया जा सके।

विजय चौधरी ने कहा कि विभाग का मुख्य उद्देश्य बाढ़ प्रबंधन के साथ-साथ हर परिस्थिति में किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर संभावित सूखे और बाढ़ दोनों स्थितियों से निपटने की तैयारी लगातार की जा रही है।

केंद्रीय स्तर पर चल रही नीतियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गाद प्रबंधन नीति अंतिम चरण में है, जिससे बिहार को आने वाले समय में बड़ा लाभ मिलेगा।

केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार और नीतीश कुमार को केंद्र में मंत्री बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि मंत्री बनने की उम्मीद हर राज्य और हर दल में होती है। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि केंद्र सरकार बिहार के विकास को प्राथमिकता दे रही है और राज्य की योजनाओं को तेजी से मंजूरी मिल रही है, जो बिहार के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: बांकीपुर में सियासी भूचाल! तेज प्रताप यादव ने उतारा नया चेहरा, बीजेपी के गढ़ में कैसे होगा मुकाबला?

रणजीत सम्राट
ब्यूरो हेड महुआ न्यूज़
बिहार /झारखण्ड

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top