3
BREAKING NEWS
दीपों की रोशनी से जगमग हो हर घर-आंगन, महुआ न्यूज़ की ओर से देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!बैसा में मरीजों की सेवा, अब IGIMS में विशेषज्ञ डॉक्टर बनने की तैयारी; समेली की बेटी डॉ. वीणा ने बढ़ाया कटिहार का मान!दीपावली पर दलित बस्ती पहुंचे CM सम्राट, पूजा सामग्री बांटकर दिया सामाजिक एकता का संदेश; 1 दिसंबर से बिजली को लेकर विशेष अभियान!सुगीया गांव के पास मौत बनकर दौड़ी रफ्तार; दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर; पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल!रंगोली में बिखरे हुनर के रंग, दीपों की रोशनी में चमका बच्चों का आत्मविश्वास; संत माइकल्स स्कूल में सजी रचनात्मकता की महफिल!न कोई ब्रश, न कोई कैनवास… जमीन पर रंगों से छात्राओं ने रच दी कलाकारी, बरबीघा के स्कूल में दिखा हुनर!शेखपुरा के स्काउट-गाइड को मिलेगी नई पहचान? DEO ने गतिविधियों के विस्तार के साथ स्थायी कार्यालय का दिया भरोसा!कभी रंगोली में सजे रंग, तो कभी छठ गीतों पर झूमी आस्था; लाल इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली-छठ का अनूठा उत्सव!स्मैक तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने निकले टाइगर मोबाइल जवान की हत्या; दरधा नदी में मिला धनेश्वर यादव का शव, चार गिरफ्तार!लखीसराय ROB पुल ने बदला भारी वाहनों का रास्ता, छठ-दिवाली पर जाम से बचाने के लिए प्रशासन का नया ट्रैफिक प्लान; 16 नवंबर तक इन रूटों से होगा परिचालन!खबर का असर: बंगाली पर में दूषित पानी की समस्या पर जागा नगर परिषद, लीकेज पाइप की कराई मरम्मत!सहरसा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, टैक्स बकाया तो गाड़ी ब्लैकलिस्ट; लाइसेंस भी होगा सस्पेंड!सहरसा में सिविल सर्जन पर थप्पड़ मारने का आरोप, हाजिरी की फाइल पर छिड़ा विवाद; स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!लाल इंटरनेशनल स्कूल परिसर बना आस्था का केंद्र, नन्हे-मुन्नों ने राम दरबार की आरती उतारी और छठ की परंपरा को किया जीवंत!धनतेरस पर पटना के बाजारों में खरीदारी का महाउत्सव, सोना-चांदी से लेकर SUV और AI गैजेट्स तक मची होड़!
No menu items available
BREAKING
दीपों की रोशनी से जगमग हो हर घर-आंगन, महुआ न्यूज़ की ओर से देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!बैसा में मरीजों की सेवा, अब IGIMS में विशेषज्ञ डॉक्टर बनने की तैयारी; समेली की बेटी डॉ. वीणा ने बढ़ाया कटिहार का मान!दीपावली पर दलित बस्ती पहुंचे CM सम्राट, पूजा सामग्री बांटकर दिया सामाजिक एकता का संदेश; 1 दिसंबर से बिजली को लेकर विशेष अभियान!सुगीया गांव के पास मौत बनकर दौड़ी रफ्तार; दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर; पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल!रंगोली में बिखरे हुनर के रंग, दीपों की रोशनी में चमका बच्चों का आत्मविश्वास; संत माइकल्स स्कूल में सजी रचनात्मकता की महफिल!न कोई ब्रश, न कोई कैनवास… जमीन पर रंगों से छात्राओं ने रच दी कलाकारी, बरबीघा के स्कूल में दिखा हुनर!शेखपुरा के स्काउट-गाइड को मिलेगी नई पहचान? DEO ने गतिविधियों के विस्तार के साथ स्थायी कार्यालय का दिया भरोसा!कभी रंगोली में सजे रंग, तो कभी छठ गीतों पर झूमी आस्था; लाल इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली-छठ का अनूठा उत्सव!स्मैक तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने निकले टाइगर मोबाइल जवान की हत्या; दरधा नदी में मिला धनेश्वर यादव का शव, चार गिरफ्तार!लखीसराय ROB पुल ने बदला भारी वाहनों का रास्ता, छठ-दिवाली पर जाम से बचाने के लिए प्रशासन का नया ट्रैफिक प्लान; 16 नवंबर तक इन रूटों से होगा परिचालन!खबर का असर: बंगाली पर में दूषित पानी की समस्या पर जागा नगर परिषद, लीकेज पाइप की कराई मरम्मत!सहरसा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, टैक्स बकाया तो गाड़ी ब्लैकलिस्ट; लाइसेंस भी होगा सस्पेंड!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

दीपों की रोशनी से जगमग हो हर घर-आंगन, महुआ न्यूज़ की ओर से देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
8 hours ago
बैसा में मरीजों की सेवा, अब IGIMS में विशेषज्ञ डॉक्टर बनने की तैयारी; समेली की बेटी डॉ. वीणा ने बढ़ाया कटिहार का मान!
8 hours ago
दीपावली पर दलित बस्ती पहुंचे CM सम्राट, पूजा सामग्री बांटकर दिया सामाजिक एकता का संदेश; 1 दिसंबर से बिजली को लेकर विशेष अभियान!
8 hours ago
सुगीया गांव के पास मौत बनकर दौड़ी रफ्तार; दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर; पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल!
1 day ago
रंगोली में बिखरे हुनर के रंग, दीपों की रोशनी में चमका बच्चों का आत्मविश्वास; संत माइकल्स स्कूल में सजी रचनात्मकता की महफिल!
1 day ago

Bihar News : अविश्वास प्रस्ताव से हिली जिला परिषद… अब क्या होगा?

लखीसराय (बिहार): लखीसराय की राजनीति में एक बार फिर घमासान तेज हो गया है। एक ओर 25 जून 2026 को...

लखीसराय (बिहार): लखीसराय की राजनीति में एक बार फिर घमासान तेज हो गया है। एक ओर 25 जून 2026 को मुंगेर के सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का जिले में दौरा प्रस्तावित है, जहां वे बीस सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक में शामिल होंगे, वहीं दूसरी ओर जिला परिषद की राजनीति में अविश्वास प्रस्ताव ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है।

जिला परिषद अध्यक्ष अंशु कुमारी के खिलाफ सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव की अधियाचना सौंप दी है। बताया जा रहा है कि कम से कम 11/5 निर्वाचित सदस्यों ने उनके नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए “विश्वास खत्म” होने की बात कही है। इस प्रस्ताव की कॉपी जिला परिषद कार्यालय में जमा कर दी गई है, जिससे साफ है कि आने वाले दिनों में अध्यक्ष की कुर्सी पर संकट गहरा सकता है।

इस पूरे घटनाक्रम में बीजेपी विधायक विजय कुमार सिन्हा के करीबी रिश्तेदार चुनचुन देवी समेत पांच पार्षदों की सक्रिय भूमिका सामने आई है। चुनचुन देवी, भानु कुमार, रविराज, खुशबू कुमारी और अमित सागर ने अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। इससे जेडीयू और बीजेपी के बीच स्थानीय स्तर पर टकराव की स्थिति बनती दिख रही है।

अविश्वास प्रस्ताव में अध्यक्ष अंशु कुमारी पर कुल 12 गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इनमें सबसे बड़ा आरोप “विश्वास का संकट” बताया गया है। सदस्यों का कहना है कि अध्यक्ष का पद जनता के भरोसे का प्रतीक होता है, लेकिन वर्तमान नेतृत्व में यह भरोसा पूरी तरह खत्म हो चुका है। इसके अलावा कार्यशैली, निर्णय प्रक्रिया, परामर्श की कमी और प्रशासनिक समन्वय में गिरावट जैसे मुद्दे भी प्रमुख रूप से उठाए गए हैं। सदस्यों का यह भी आरोप है कि कई बार बैठकों और चर्चाओं के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ और जिला परिषद में आपसी विश्वास व सहयोग का माहौल कमजोर पड़ गया है।

कानूनी रूप से यह पूरा मामला बिहार पंचायत राज अधिनियम 2006 की धारा 70(4) के तहत आता है। इस प्रावधान के अनुसार कुल निर्वाचित सदस्यों का कम से कम एक-पांचवां हिस्सा अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है। यदि अध्यक्ष निर्धारित समय सीमा में बैठक नहीं बुलाती हैं, तो सक्षम अधिकारी, यानी डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी, खुद विशेष बैठक बुलाकर मतदान करा सकते हैं।

अब निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं। यदि विशेष बैठक बुलाई जाती है तो अध्यक्ष की कुर्सी पर सीधा मतदान होगा। ऐसे में लखीसराय की पंचायत राजनीति “कुर्सी बचाओ बनाम कुर्सी हटाओ” के टकराव में बदलती दिख रही है। आगामी पंचायत चुनाव से पहले इस घटनाक्रम ने जिले की सियासत को और ज्यादा गर्मा दिया है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : NEET परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, 30 आरोपी—DM-SP ने खोले राज!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top