17
BREAKING NEWS
किर्गिस्तान की इस्सिक-कुल झील के नीचे मिला मध्यकालीन शहर का अवशेष!8 घंटे बाद ताबूत से जिन्दा निकली 15 वर्षीय किशोरी!रूस में भालू ने 15 वर्षीय किशोर पर किया हमला, मोबाइल ब्लास्ट ने बचाई जान!तेलंगाना में नाइटी और मास्क पहनकर ATM लूटने पहुंचे बदमाश, एंबुलेंस से आये थे संदिग्ध!प्रयागराज के दरोगा पर रिश्वत में दो गाय, भैंस और जर्मन शेफर्ड मांगने का आरोप!किऊल-लखीसराय समेत दानापुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर लगेंगे चार रंगों के डस्टबिन!बिहार के अमूल, किसलय और सेजल दूसरे दौर में, सब-जूनियर बैडमिंटन में दिखाया दम!महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने पटना साहिब स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई का लिया जायजा!शेखपुरा में एक घंटे के अंदर चोरी की बाइक बरामद, पुलिस चेकिंग देख गाड़ी छोड़ भागा संदिग्ध!शेखपुरा के दो बच्चों को मिलेगा नया जीवन, दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!लखीसराय में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 वाहन चालकों से वसूला 38,500 रुपये जुर्माना!शेखपुरा में 8 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, मनोज राम की गिरफ्तारी पर मिलेंगे 20 हजार रुपये!कट्टा से केक काटकर दिखा रहे थे भौकाल, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दो किशोरों को पकड़ा!मोतिहारी में छात्रा से छेड़खानी के आरोप में BPSC शिक्षक को ग्रामीणों ने पकड़ा, थाने पहुंचा मामला!गोपालगंज में नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, सिर्फ अंडरवियर में झाड़ियों के बीच पड़ा था शव!
No menu items available
BREAKING
किर्गिस्तान की इस्सिक-कुल झील के नीचे मिला मध्यकालीन शहर का अवशेष!8 घंटे बाद ताबूत से जिन्दा निकली 15 वर्षीय किशोरी!रूस में भालू ने 15 वर्षीय किशोर पर किया हमला, मोबाइल ब्लास्ट ने बचाई जान!तेलंगाना में नाइटी और मास्क पहनकर ATM लूटने पहुंचे बदमाश, एंबुलेंस से आये थे संदिग्ध!प्रयागराज के दरोगा पर रिश्वत में दो गाय, भैंस और जर्मन शेफर्ड मांगने का आरोप!किऊल-लखीसराय समेत दानापुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर लगेंगे चार रंगों के डस्टबिन!बिहार के अमूल, किसलय और सेजल दूसरे दौर में, सब-जूनियर बैडमिंटन में दिखाया दम!महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने पटना साहिब स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई का लिया जायजा!शेखपुरा में एक घंटे के अंदर चोरी की बाइक बरामद, पुलिस चेकिंग देख गाड़ी छोड़ भागा संदिग्ध!शेखपुरा के दो बच्चों को मिलेगा नया जीवन, दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!लखीसराय में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 वाहन चालकों से वसूला 38,500 रुपये जुर्माना!शेखपुरा में 8 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, मनोज राम की गिरफ्तारी पर मिलेंगे 20 हजार रुपये!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

किर्गिस्तान की इस्सिक-कुल झील के नीचे मिला मध्यकालीन शहर का अवशेष!
18 minutes ago
8 घंटे बाद ताबूत से जिन्दा निकली 15 वर्षीय किशोरी!
22 minutes ago
रूस में भालू ने 15 वर्षीय किशोर पर किया हमला, मोबाइल ब्लास्ट ने बचाई जान!
38 minutes ago
तेलंगाना में नाइटी और मास्क पहनकर ATM लूटने पहुंचे बदमाश, एंबुलेंस से आये थे संदिग्ध!
45 minutes ago
प्रयागराज के दरोगा पर रिश्वत में दो गाय, भैंस और जर्मन शेफर्ड मांगने का आरोप!
51 minutes ago

Bihar News : जमुई स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव का भव्य शुभारंभ, श्रेयसी सिंह और सांसद अरुण भारती ने दिखाई हरी झंडी!

लखीसराय/जमुई: स्थानीय यात्रियों और क्षेत्र के विकास के लिए आज का दिन एक बड़ी सौगात लेकर आया। दिनांक 15 मई...

लखीसराय/जमुई: स्थानीय यात्रियों और क्षेत्र के विकास के लिए आज का दिन एक बड़ी सौगात लेकर आया। दिनांक 15 मई 2026 (शुक्रवार) से गाड़ी संख्या 22347/48 पटना-हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का जमुई स्टेशन पर नियमित ठहराव शुरू हो गया है। इस ऐतिहासिक पल का शुभारंभ बिहार सरकार की माननीया मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह और जमुई के माननीय सांसद श्री अरुण भारती ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।

इस अवसर पर जमुई स्टेशन पर आयोजित विशेष समारोह में स्थानीय जनता, रेल अधिकारी, कर्मचारी और भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। ट्रेन के रुकते ही स्टेशन परिसर भारत माता की जय और वंदे भारत के नारों से गूंज उठा।

ट्रेन की समय सारणी

रेलवे प्रशासन के अनुसार, दोनों दिशाओं से आने-जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का जमुई स्टेशन पर 2-2 मिनट का ठहराव दिया गया है। गाड़ी संख्या 22348 (पटना-हावड़ा) सुबह 09:49 बजे जमुई स्टेशन पहुंचेगी और 09:51 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 22347 (हावड़ा-पटना) रात को 20:05 बजे जमुई पहुंचेगी और 20:07 बजे पटना के लिए रवाना होगी।

इलाके के लोगों में हर्ष का माहौल

जमुई स्टेशन पर इस प्रीमियम और हाई-स्पीड ट्रेन के ठहराव की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इस सुविधा के शुरू होने से न केवल जमुई बल्कि इसके आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों के व्यापारियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को पटना और कोलकाता (हावड़ा) आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। स्थानीय लोगों ने केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय के इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए इसे जमुई के लिए एक बड़ा मील का पत्थर बताया है।

वरिष्ठ रेल अधिकारी रहे मौजूद

समारोह को सफल बनाने और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए रेलवे के आला अधिकारी भी मौके पर तैनात रहे। इस दौरान मुख्य रूप से मंडल वाणिज्य प्रबंधक (DCM) श्री अभिषेक कुमार तिवारी और सहायक वाणिज्य प्रबंधक (ACM) श्री प्रदीप कुमार सहित कई वरिष्ठ रेल अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए स्टेशन पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : सायरन बजते ही 15 मिनट के लिए अंधेरे में डूब गया बिहार… क्या सच में युद्ध की तैयारी हो रही है?

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top