9
BREAKING NEWS
MP News : पर्यावरण बचाने का संकल्प, ‘एक पेड़ मां के नाम’ बना जनआंदोलन!Jharkhand News : चूल्हे से कॉरपोरेट तक, रांची की महिलाओं ने बदली अपनी पहचान!Bihar News : महायज्ञ और प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ी भीड़, 24 जून को होगा समापन!Bihar News : लाठीचार्ज से लेकर एनकाउंटर तक… सरकार घिरी!Bihar News : बॉलीवुड स्टार के भाई पर जानलेवा हमला, बिहार में कानून-व्यवस्था पर सवाल!Bihar News : मंत्री और अधिकारी की कथित बातचीत से लखीसराय में सियासी भूचाल!Bihar News : अविश्वास प्रस्ताव से हिली जिला परिषद… अब क्या होगा?Bihar News : NEET परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, 30 आरोपी—DM-SP ने खोले राज!Bihar News : BPSC में सफलता पर सौरभ का ग्रैंड वेलकम, ढोल-नगाड़ों से गूंजा स्टेशन!Bihar News : डॉक्टर बनने का शॉर्टकट, दूसरे की जगह एग्जाम देते पकड़े गए 9 सॉल्वर!Bihar News : गरीबों का सपना बेचकर खड़ी की करोड़ों की संपत्ति, अब परशुराम यादव पर ED की कार्रवाई तय!Bihar News : भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सरेंडर के बाद गोली या आत्मरक्षा? अब रिटायर्ड जज बताएंगे पूरा सच!UP News : राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा, 25 पर एक्शन, 150 संदिग्ध!Bihar News : BPSC 70वीं का रिजल्ट जारी… कौन बना टॉपर?Bihar News : नक्सल क्षेत्र में भी पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क… जिला प्रशासन की बड़ी तैयारी!
No menu items available
BREAKING
MP News : पर्यावरण बचाने का संकल्प, ‘एक पेड़ मां के नाम’ बना जनआंदोलन!Jharkhand News : चूल्हे से कॉरपोरेट तक, रांची की महिलाओं ने बदली अपनी पहचान!Bihar News : महायज्ञ और प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ी भीड़, 24 जून को होगा समापन!Bihar News : लाठीचार्ज से लेकर एनकाउंटर तक… सरकार घिरी!Bihar News : बॉलीवुड स्टार के भाई पर जानलेवा हमला, बिहार में कानून-व्यवस्था पर सवाल!Bihar News : मंत्री और अधिकारी की कथित बातचीत से लखीसराय में सियासी भूचाल!Bihar News : अविश्वास प्रस्ताव से हिली जिला परिषद… अब क्या होगा?Bihar News : NEET परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, 30 आरोपी—DM-SP ने खोले राज!Bihar News : BPSC में सफलता पर सौरभ का ग्रैंड वेलकम, ढोल-नगाड़ों से गूंजा स्टेशन!Bihar News : डॉक्टर बनने का शॉर्टकट, दूसरे की जगह एग्जाम देते पकड़े गए 9 सॉल्वर!Bihar News : गरीबों का सपना बेचकर खड़ी की करोड़ों की संपत्ति, अब परशुराम यादव पर ED की कार्रवाई तय!Bihar News : भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सरेंडर के बाद गोली या आत्मरक्षा? अब रिटायर्ड जज बताएंगे पूरा सच!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

MP News : पर्यावरण बचाने का संकल्प, ‘एक पेड़ मां के नाम’ बना जनआंदोलन!
5 hours ago
Jharkhand News : चूल्हे से कॉरपोरेट तक, रांची की महिलाओं ने बदली अपनी पहचान!
5 hours ago
Bihar News : महायज्ञ और प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ी भीड़, 24 जून को होगा समापन!
5 hours ago
Bihar News : लाठीचार्ज से लेकर एनकाउंटर तक… सरकार घिरी!
5 hours ago
Bihar News : बॉलीवुड स्टार के भाई पर जानलेवा हमला, बिहार में कानून-व्यवस्था पर सवाल!
5 hours ago
Advertisement

Bihar News : लखीसराय में टैगोर जयंती पर भव्य आयोजन, डेफोडिल पब्लिक स्कूल में बच्चों ने बिखेरा सांस्कृतिक रंग!

लखीसराय: शहर के नया बाजार वार्ड नंबर 16, शिवपुरी मुहल्ला स्थित डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल में शनिवार को राष्ट्रगान के रचयिता...

लखीसराय: शहर के नया बाजार वार्ड नंबर 16, शिवपुरी मुहल्ला स्थित डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल में शनिवार को राष्ट्रगान के रचयिता और नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला कला संस्कृति एवं युवा विभाग के अधिकारी मृणाल रंजन, महिला फुटबॉल एसोसिएशन की अध्यक्ष जुली देवी, प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार आर्य, विद्यालय की संस्थापिका सुधा आर्य, उपाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा एवं समाजसेविका संगीता सिंह मौजूद रहीं। वहीं, मंच का संचालन शिक्षिका सबिता गुप्ता ने की।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने बंगाली संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत नृत्य से हुई, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने रवीन्द्रनाथ टैगोर के जीवन और उनके साहित्यिक योगदान पर प्रभावशाली व्याख्यान प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि मृणाल रंजन ने कहा कि रवीन्द्रनाथ टैगोर एक ऐसे युगद्रष्टा थे, जिन्होंने साहित्य और संगीत के माध्यम से भारतीय संस्कृति को विश्व पटल पर पहचान दिलाई। उनकी रचना “गीतांजलि” ने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।

इस मौके पर विद्यालय की संस्थापिका सुधा आर्य ने “एकला चलो रे” गीत की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। अंत में विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र आर्य ने सभी अतिथियों और पत्रकारों को बुके, चादर, कलम एवं डायरी देकर सम्मानित किया।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : लखीसराय में ‘सहयोग शिविर’ को लेकर डीएम सख्त, हर स्तर पर मॉनिटरिंग तेज!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top