2
BREAKING NEWS
Bihar News : डॉक्टर बनने का शॉर्टकट, दूसरे की जगह एग्जाम देते पकड़े गए 9 सॉल्वर!Bihar News : गरीबों का सपना बेचकर खड़ी की करोड़ों की संपत्ति, अब परशुराम यादव पर ED की कार्रवाई तय!Bihar News : भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सरेंडर के बाद गोली या आत्मरक्षा? अब रिटायर्ड जज बताएंगे पूरा सच!UP News : राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा, 25 पर एक्शन, 150 संदिग्ध!Bihar News : BPSC 70वीं का रिजल्ट जारी… कौन बना टॉपर?Bihar News : नक्सल क्षेत्र में भी पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क… जिला प्रशासन की बड़ी तैयारी!Bihar News : 29 साल बाद ऐसा महायज्ञ… पूरा गांव बना भक्तिमय!Bihar News : दिव्यांग खिलाड़ियों के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, लखीसराय में पैरा स्पोर्ट्स गठन!Bihar News : शेखपुरा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, विकास एजेंडा पर जोर!Bihar News : गोपालगंज में स्पीड ब्रेकर पर घात लगाकर हमला, चालक को गोली मार एक लाख की लूट!Bihar News : गोपालगंज में लौंडा डांसर की गोली मारकर हत्या, खुशियां मातम में बदलीं!Bihar News : सरकारी नौकरी का सपना… और फिर कैद, समस्तीपुर पुलिस ने बंधक बने 115 युवाओं को कराया मुक्त!Bihar News : कंधों पर सवार दूल्हा, कीचड़ में फंसी बारात, किशनगंज में ‘24 करोड़ का पुल’ बना मज़ाक!Jharkhand News : क्रॉस वोटिंग से महागठबंधन धराशायी, नाथवानी और बैजनाथ राम की जीत!UP News : 46°C की तपिश… और मानसून गायब! क्या बिगड़ने वाला है यूपी के हालात?
No menu items available
BREAKING
Bihar News : डॉक्टर बनने का शॉर्टकट, दूसरे की जगह एग्जाम देते पकड़े गए 9 सॉल्वर!Bihar News : गरीबों का सपना बेचकर खड़ी की करोड़ों की संपत्ति, अब परशुराम यादव पर ED की कार्रवाई तय!Bihar News : भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सरेंडर के बाद गोली या आत्मरक्षा? अब रिटायर्ड जज बताएंगे पूरा सच!UP News : राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा, 25 पर एक्शन, 150 संदिग्ध!Bihar News : BPSC 70वीं का रिजल्ट जारी… कौन बना टॉपर?Bihar News : नक्सल क्षेत्र में भी पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क… जिला प्रशासन की बड़ी तैयारी!Bihar News : 29 साल बाद ऐसा महायज्ञ… पूरा गांव बना भक्तिमय!Bihar News : दिव्यांग खिलाड़ियों के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, लखीसराय में पैरा स्पोर्ट्स गठन!Bihar News : शेखपुरा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, विकास एजेंडा पर जोर!Bihar News : गोपालगंज में स्पीड ब्रेकर पर घात लगाकर हमला, चालक को गोली मार एक लाख की लूट!Bihar News : गोपालगंज में लौंडा डांसर की गोली मारकर हत्या, खुशियां मातम में बदलीं!Bihar News : सरकारी नौकरी का सपना… और फिर कैद, समस्तीपुर पुलिस ने बंधक बने 115 युवाओं को कराया मुक्त!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar News : डॉक्टर बनने का शॉर्टकट, दूसरे की जगह एग्जाम देते पकड़े गए 9 सॉल्वर!
44 minutes ago
Bihar News : गरीबों का सपना बेचकर खड़ी की करोड़ों की संपत्ति, अब परशुराम यादव पर ED की कार्रवाई तय!
55 minutes ago
Bihar News : भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सरेंडर के बाद गोली या आत्मरक्षा? अब रिटायर्ड जज बताएंगे पूरा सच!
1 day ago
UP News : राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा, 25 पर एक्शन, 150 संदिग्ध!
1 day ago
Bihar News : BPSC 70वीं का रिजल्ट जारी… कौन बना टॉपर?
1 day ago
Advertisement

Bihar News : अब गांव के स्कूल में ही शुरू होगी ग्रेजुएशन की पढ़ाई… जानिए कैसे?

मुंगेर: अब गांव के छात्रों को ग्रेजुएशन के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा। मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने अधीन आने वाले...

मुंगेर: अब गांव के छात्रों को ग्रेजुएशन के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा। मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने अधीन आने वाले जिलों में नए राजकीय डिग्री महाविद्यालय खोलने की पूरी सूची जारी कर दी है। खास बात यह है कि इन कॉलेजों की शुरुआत फिलहाल स्थानीय स्कूलों में ही की जाएगी, ताकि पढ़ाई तुरंत शुरू हो सके।

मुंगेर जिले में राजकीय डिग्री महाविद्यालय बरियारपुर की शुरुआत मध्य विद्यालय, महदेवा में होगी। धरहरा में यह कॉलेज कुमार रामानंद स्मारक उच्च विद्यालय में चलेगा, जबकि टेटियाबंबर का कॉलेज श्री रंगनाथ उच्च विद्यालय, बनहरा में संचालित होगा।

जमुई जिले में खैरा का कॉलेज +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बाधाखांड़ में खुलेगा। सोनो में +2 राज्य संपोषित उच्च विद्यालय को इसके लिए चुना गया है। लक्ष्मीपुर में +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय, हरला और इस्लामनगर अलीगंज में +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मिर्जागंज में कॉलेज की शुरुआत होगी।

खगड़िया जिले के चौथम में उच्च माध्यमिक विद्यालय, पहाड़चक और मानसी में उच्च माध्यमिक विद्यालय, मानसी घरारी को कॉलेज संचालन के लिए चिन्हित किया गया है।

लखीसराय जिले में पिपरिया का कॉलेज उत्क्रमित मध्य विद्यालय (कन्या), वलीपुर में चलेगा। हलसी में उत्क्रमित उच्च विद्यालय, तरहारी, चानन में आर.एस. हाई स्कूल, मननपुर और रामगढ़ चौक में श्री राम स्नेही +2 उच्च विद्यालय, परसावां को इसके लिए चुना गया है।

शेखपुरा जिले के घाटकुसुम्भा में मध्य विद्यालय, बामघाट, चेवाड़ा में मॉडल विद्यालय भवन तथा शेखोपुरसराय में मध्य विद्यालय, बेलांव और अरियरी में मध्य विद्यालय, ससबहना में कॉलेज खोलने के लिए चिन्हित किया गया है।

अब तक इन क्षेत्रों के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों में जाना पड़ता था, जिससे पढ़ाई में कई तरह की बाधाएं आती थीं। लेकिन अब अपने ही प्रखंड में कॉलेज मिलने से समय और खर्च दोनों की बचत होगी और खासकर ग्रामीण व आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।

कुल मिलाकर, यह पहल बिहार में “गांव में ही ग्रेजुएशन” के सपने को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार तय, 7 मई को शपथ—कौन बनेगा मंत्री?

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top