15
BREAKING NEWS
शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!लखीसराय की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, U-14 टीम बनी मुंगेर प्रमंडल चैंपियन; बिहार टीम में बनाई जगह!जंतर-मंतर मार्च से पहले दिल्ली में बड़ा पुलिस एक्शन; ममता बनर्जी और केजरीवाल हिरासत में, 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को पकड़ा गया!‘भारत के असली बॉस’ कौन? एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी बहस!रोहिणी आचार्य का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं—‘लोकतंत्र में जनता की मर्जी चलेगी’; SIR विवाद पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान!कबड्डी में लखीसराय का दबदबा; दो वर्गों में चैंपियन, एक में उपविजेता; बिहार टीम में बनाई जगह!दिल्ली में आंदोलन, शेखपुरा में हिरासत! क्या प्रदर्शन से पहले ही डर गया जिला प्रशासन?ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!जमानत मिली किसी और को… लेकिन जेल से बाहर निकल गया दूसरा कैदी!आपकी चावल की बोरी असली है या नकली? फारबिसगंज में छापेमारी के बाद उठे सवाल!पटना मरीन ड्राइव पर स्टंटबाजी पड़ी भारी; दो मामलों में FIR दर्ज, ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की तैयारी!
No menu items available
BREAKING
शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!लखीसराय की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, U-14 टीम बनी मुंगेर प्रमंडल चैंपियन; बिहार टीम में बनाई जगह!जंतर-मंतर मार्च से पहले दिल्ली में बड़ा पुलिस एक्शन; ममता बनर्जी और केजरीवाल हिरासत में, 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को पकड़ा गया!‘भारत के असली बॉस’ कौन? एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी बहस!रोहिणी आचार्य का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं—‘लोकतंत्र में जनता की मर्जी चलेगी’; SIR विवाद पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान!कबड्डी में लखीसराय का दबदबा; दो वर्गों में चैंपियन, एक में उपविजेता; बिहार टीम में बनाई जगह!दिल्ली में आंदोलन, शेखपुरा में हिरासत! क्या प्रदर्शन से पहले ही डर गया जिला प्रशासन?ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!
9 hours ago
किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!
9 hours ago
बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!
9 hours ago
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!
9 hours ago
लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!
9 hours ago

Bihar News : खगौर में गूंजा ‘गुड मॉर्निंग सर’… नए भवन में शिफ्ट हुआ केंद्रीय विद्यालय, बच्चों के बीच पहुंचे DM!

लखीसराय। सालों का इंतजार खत्म हुआ और आखिरकार बुधवार को खगौर-किऊल में बने अत्याधुनिक भवन में केंद्रीय विद्यालय की पढ़ाई...

लखीसराय। सालों का इंतजार खत्म हुआ और आखिरकार बुधवार को खगौर-किऊल में बने अत्याधुनिक भवन में केंद्रीय विद्यालय की पढ़ाई शुरू हो गई। पहले ही दिन माहौल खास बन गया, जब जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र खुद स्कूल पहुंचे और बच्चों के साथ प्रार्थना सत्र में शामिल होकर उनका हौसला बढ़ाया।

सुबह का दृश्य कुछ अलग ही था—नई बिल्डिंग, नई ऊर्जा और बच्चों के चेहरे पर उत्साह साफ झलक रहा था। DM ने स्कूल का निरीक्षण करते हुए न सिर्फ व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बल्कि शिक्षकों और छात्रों से सीधे संवाद भी किया।

विद्यालय के प्राचार्य हरि सिंह मीणा ने बताया कि अब स्कूल में इंटर स्तर की पढ़ाई भी शुरू हो गई है। फिलहाल 11वीं में साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। नए सत्र 2026-28 के लिए कक्षा 1 से 9वीं और 11वीं तक एडमिशन शुरू हो चुका है।

35 करोड़ की लागत, आधुनिक सुविधाएं और नया माहौल

करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस नए भवन में स्मार्ट क्लास, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध है। DM मिथिलेश मिश्र ने हर पहलू का निरीक्षण करते हुए छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की सुविधाओं पर भी फोकस किया।

1987 से अब तक का सफर: किराए के भवन से अपने कैंपस तक

यह वही केंद्रीय विद्यालय है, जो 1987 से शहर के नया बाजार स्थित एक स्कूल परिसर में संचालित हो रहा था। उस समय इसकी स्वीकृति तत्कालीन केंद्रीय मंत्री कृष्णा शाही के प्रयासों से मिली थी।

2002 में खगौर में भवन निर्माण की नींव रखी गई थी, जिसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, केंद्रीय मंत्री एम.ए. फातमी और मंत्री जय प्रकाश नारायण यादव मौजूद रहे थे। अब वर्षों बाद यह सपना साकार हुआ है।

स्थानीय प्रतिनिधियों ने जताई खुशी, रखी नई मांग

खगौर पंचायत की मुखिया नाजिका खातून और पूर्व मुखिया मोहम्मद इरफान ने नए भवन में पढ़ाई शुरू होने पर खुशी जताई। साथ ही, उन्होंने क्षेत्र में अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र निर्माण की मांग भी जिला प्रशासन के सामने रखी।

नई शुरुआत, नई उम्मीदें

प्राचार्य एच.एस. मीणा के मुताबिक, “अब बच्चों को आधुनिक सुविधाओं के बीच पढ़ने का मौका मिलेगा, जिससे उनका सर्वांगीण विकास होगा।”

खगौर में केंद्रीय विद्यालय का यह नया अध्याय न सिर्फ शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करेगा, बल्कि जिले के हजारों छात्रों के सपनों को भी नई उड़ान देगा।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : लखीसराय में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को दिलाई गई शपथ!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top