19
BREAKING NEWS
पितरों के मोक्ष की आस में सज उठा गया, शंखनाद के साथ शुरू हुआ पितृपक्ष मेला, सीएम ने किया उदघाटन!समस्तीपुर में लड़की से अभद्रता का वीडियो वायरल, 5 घंटे में एक आरोपी गिरफ्तार!मंदार पर युवती से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस का शिकंजा कसा; तीन युवक हिरासत में!सीएम के काफिले के सामने गूंजी अभ्यर्थियों की मांग, तख्ती दिखाकर बोले- खाली न जाए सीट इस बार!शेखपुरा में राजद का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका!एशियन गेम्स में भारत का दूसरा गोल्ड; सुरुचि-कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल में रचा इतिहास!पूर्व मध्य रेल में पेयजल गुणवत्ता जांच का विशेष अभियान, स्टेशनों-कॉलोनियों में सघन परीक्षण!रेलवे स्कूल दानापुर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर संगोष्ठी, विद्यार्थियों को दिलाई स्वच्छता की सीख!सुपौल में नकली गुलाब जल पैकिंग का खुलासा, 3,600 से ज्यादा बोतलें बरामद!सीतामढ़ी में कथित देह व्यापार नेटवर्क का सरगना गिरफ्तार, ATS-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई!मंदार पर्वत पर युवती से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल, छह अज्ञात युवकों पर केस!नाबालिगों को बंधक बनाकर देह व्यापार कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार!पूर्व नगर विधायक पर 25 हजार का इनाम, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज!37वीं ईस्ट जोन जूनियर नेशनल एथलेटिक्स में ओडिशा चैंपियन, बिहार उपविजेता!पितृपक्ष मेले में 17 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी सुविधा!
No menu items available
BREAKING
पितरों के मोक्ष की आस में सज उठा गया, शंखनाद के साथ शुरू हुआ पितृपक्ष मेला, सीएम ने किया उदघाटन!समस्तीपुर में लड़की से अभद्रता का वीडियो वायरल, 5 घंटे में एक आरोपी गिरफ्तार!मंदार पर युवती से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस का शिकंजा कसा; तीन युवक हिरासत में!सीएम के काफिले के सामने गूंजी अभ्यर्थियों की मांग, तख्ती दिखाकर बोले- खाली न जाए सीट इस बार!शेखपुरा में राजद का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका!एशियन गेम्स में भारत का दूसरा गोल्ड; सुरुचि-कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल में रचा इतिहास!पूर्व मध्य रेल में पेयजल गुणवत्ता जांच का विशेष अभियान, स्टेशनों-कॉलोनियों में सघन परीक्षण!रेलवे स्कूल दानापुर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर संगोष्ठी, विद्यार्थियों को दिलाई स्वच्छता की सीख!सुपौल में नकली गुलाब जल पैकिंग का खुलासा, 3,600 से ज्यादा बोतलें बरामद!सीतामढ़ी में कथित देह व्यापार नेटवर्क का सरगना गिरफ्तार, ATS-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई!मंदार पर्वत पर युवती से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल, छह अज्ञात युवकों पर केस!नाबालिगों को बंधक बनाकर देह व्यापार कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पितरों के मोक्ष की आस में सज उठा गया, शंखनाद के साथ शुरू हुआ पितृपक्ष मेला, सीएम ने किया उदघाटन!
4 minutes ago
समस्तीपुर में लड़की से अभद्रता का वीडियो वायरल, 5 घंटे में एक आरोपी गिरफ्तार!
12 minutes ago
मंदार पर युवती से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस का शिकंजा कसा; तीन युवक हिरासत में!
20 minutes ago
सीएम के काफिले के सामने गूंजी अभ्यर्थियों की मांग, तख्ती दिखाकर बोले- खाली न जाए सीट इस बार!
27 minutes ago
शेखपुरा में राजद का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका!
37 minutes ago

Bihar News : बिहारशरीफ में रामनवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य शोभा यात्रा से गूंजा शहर!

नालंदा: रामनवमी के पावन अवसर पर शहर के श्रम कल्याण केंद्र मैदान से एक भव्य और विराट शोभा यात्रा निकाली...

नालंदा: रामनवमी के पावन अवसर पर शहर के श्रम कल्याण केंद्र मैदान से एक भव्य और विराट शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में रामभक्त शामिल हुए। पूरे शहर का माहौल भगवामय हो गया और ‘जय श्रीराम’ के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा।

शोभा यात्रा में आकर्षक झांकियां, पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालु और अनुशासित जुलूस ने लोगों का मन मोह लिया। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए जगह-जगह फूलों की बारिश कर रामभक्तों का स्वागत किया गया, जिससे माहौल और भी भक्तिमय हो गया।

सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। घुड़सवार पुलिस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी। एसपी, एसडीएम और एसडीपीओ खुद मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था की निगरानी करते दिखे। संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती गई।

इस दौरान डॉ. सुनील कुमार के शोभा यात्रा में शामिल होने को लेकर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। सोहसराय थाना क्षेत्र के मुगल कुआं मस्जिद को संवेदनशील क्षेत्र मानते हुए पुलिस पदाधिकारी खुद ड्यूटी पर तैनात रहे।

डॉ. सुनील कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रामनवमी सनातन धर्म की आस्था और परंपरा का प्रतीक है और इसे शांति, सौहार्द और धैर्य के साथ मनाना चाहिए। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने इसे सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का अवसर बताया।

समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा ने भी सभी रामभक्तों की एकता और अनुशासन की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया और शुभकामनाएं दीं।

बिहार शरीफ में निकली यह विराट शोभा यात्रा श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन का अद्भुत संगम बनकर सामने आई, जिसमें आम लोगों के साथ प्रशासन की भूमिका भी अहम रही।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : रामनवमी पर शिवहर हुआ राममय, 20 किमी लंबी भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब!

नालंदा से वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट…

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top