33
BREAKING NEWS
Bihar: राजद में ‘रीसेट बटन’ दबा, अब रोहिणी की सलाह से तेजस्वी के सामने नई चुनौती; संगठन में किसे मिलेगी जगह?Bihar: एक हाथ में मोबाइल, सामने मरीज… सासाराम अस्पताल की ये तस्वीर क्यों पूछ रही है बड़ा सवाल?Jharkhand: पलामू में ‘फोर्थ ग्रेड’ की भर्ती को लेकर फिर गरमाया मामला, दो छात्र भूख हड़ताल पर; 254 पदों की बहाली बनी आंदोलन की वजह!Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस मुठभेड़ के बाद प्रिंस खान गैंग का संदिग्ध गुर्गा गिरफ्तार, हथियार-बम और धमकी भरे पर्चे बरामद!Jharkhand: JPSC आंदोलन के बीच अस्पताल पहुंचे मंत्री, बीमार छात्र से बोले- ‘आपका जीवन अनमोल है’; संवाद से समाधान का भरोसा!Jharkhand: घर की मिट्टी की दीवार गिरी तो खुला ‘पुराना राज’, मलबे में बिखरे 300 से ज्यादा चांदी के सिक्के!Bihar: पटना बवाल- सड़क पर मौत के बाद आगजनी, करोड़ों की गाड़ियां जलीं; 500 पर केस, 20 हिरासत में!Bihar: शादी के सवाल पर निशांत कुमार की ‘पल्स रेट’ बढ़ी, मंच पर छाया हल्का-फुल्का सियासी रंग!Bihar: सड़क बनी ‘धान का खेत’, भागलपुर में ग्रामीणों ने रोपाई कर जताया अनोखा विरोध!Bihar: नीरज चोपड़ा से प्रेरित बिहार के युवा, पटना में 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दम—कौन बना चैंपियन?Bihar: नेशनल मैदान में बिहार की बेटियों की एंट्री, जूनियर वुमेन हॉकी टीम घोषित, पुणे के लिए 8 अगस्त को रवाना!Bihar: रेलवे में 95 अधिकारी-कर्मचारी ‘विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार’ से सम्मानित, धनबाद मंडल अव्वल!Jharkhand: छात्र आंदोलन की गूंज विधानसभा तक पहुंची, नारेबाजी के बीच हेमंत सरकार ने पेश किया अनुपूरक बजट!Bihar: GEN-Z पर जदयू की नजर, युवा टीम को मिला ‘मिशन कनेक्ट’ का टास्क!Bihar: CM का बड़ा ऐलान: बिहार में खुलेंगे 400 नए डिग्री कॉलेज, भागलपुर में AI यूनिवर्सिटी!
No menu items available
BREAKING
Bihar: राजद में ‘रीसेट बटन’ दबा, अब रोहिणी की सलाह से तेजस्वी के सामने नई चुनौती; संगठन में किसे मिलेगी जगह?Bihar: एक हाथ में मोबाइल, सामने मरीज… सासाराम अस्पताल की ये तस्वीर क्यों पूछ रही है बड़ा सवाल?Jharkhand: पलामू में ‘फोर्थ ग्रेड’ की भर्ती को लेकर फिर गरमाया मामला, दो छात्र भूख हड़ताल पर; 254 पदों की बहाली बनी आंदोलन की वजह!Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस मुठभेड़ के बाद प्रिंस खान गैंग का संदिग्ध गुर्गा गिरफ्तार, हथियार-बम और धमकी भरे पर्चे बरामद!Jharkhand: JPSC आंदोलन के बीच अस्पताल पहुंचे मंत्री, बीमार छात्र से बोले- ‘आपका जीवन अनमोल है’; संवाद से समाधान का भरोसा!Jharkhand: घर की मिट्टी की दीवार गिरी तो खुला ‘पुराना राज’, मलबे में बिखरे 300 से ज्यादा चांदी के सिक्के!Bihar: पटना बवाल- सड़क पर मौत के बाद आगजनी, करोड़ों की गाड़ियां जलीं; 500 पर केस, 20 हिरासत में!Bihar: शादी के सवाल पर निशांत कुमार की ‘पल्स रेट’ बढ़ी, मंच पर छाया हल्का-फुल्का सियासी रंग!Bihar: सड़क बनी ‘धान का खेत’, भागलपुर में ग्रामीणों ने रोपाई कर जताया अनोखा विरोध!Bihar: नीरज चोपड़ा से प्रेरित बिहार के युवा, पटना में 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दम—कौन बना चैंपियन?Bihar: नेशनल मैदान में बिहार की बेटियों की एंट्री, जूनियर वुमेन हॉकी टीम घोषित, पुणे के लिए 8 अगस्त को रवाना!Bihar: रेलवे में 95 अधिकारी-कर्मचारी ‘विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार’ से सम्मानित, धनबाद मंडल अव्वल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: राजद में ‘रीसेट बटन’ दबा, अब रोहिणी की सलाह से तेजस्वी के सामने नई चुनौती; संगठन में किसे मिलेगी जगह?
4 hours ago
Bihar: एक हाथ में मोबाइल, सामने मरीज… सासाराम अस्पताल की ये तस्वीर क्यों पूछ रही है बड़ा सवाल?
4 hours ago
Jharkhand: पलामू में ‘फोर्थ ग्रेड’ की भर्ती को लेकर फिर गरमाया मामला, दो छात्र भूख हड़ताल पर; 254 पदों की बहाली बनी आंदोलन की वजह!
4 hours ago
Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस मुठभेड़ के बाद प्रिंस खान गैंग का संदिग्ध गुर्गा गिरफ्तार, हथियार-बम और धमकी भरे पर्चे बरामद!
4 hours ago
Jharkhand: JPSC आंदोलन के बीच अस्पताल पहुंचे मंत्री, बीमार छात्र से बोले- ‘आपका जीवन अनमोल है’; संवाद से समाधान का भरोसा!
4 hours ago

Bihar News : बंगले से बैंक तक छानबीन, DDC पर भ्रष्टाचार का बड़ा वार!

पटना: बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और शिवहर के डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर बृजेश कुमार के ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई...

पटना: बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और शिवहर के डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर बृजेश कुमार के ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने मंगलवार को एक साथ कई जिलों में छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई, जिसमें करीब 1 करोड़ 84 लाख रुपये की अवैध कमाई का आरोप है।

SVU की टीम ने शिवहर, बेतिया और सीतामढ़ी समेत कई स्थानों पर एक साथ दबिश दी। शिवहर स्थित सरकारी आवास और कार्यालय में फाइलों, बैंक खातों, निवेश से जुड़े दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण कागजातों की गहन जांच की गई।

सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान टीम घर का एक-एक सामान खंगाल रही है और कई संदिग्ध लेन-देन से जुड़े दस्तावेज हाथ लगे हैं। हालांकि, अब तक जब्त संपत्ति या नकदी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

जांच एजेंसी ने विशेष न्यायाधीश, निगरानी, पटना द्वारा जारी सर्च वारंट के आधार पर यह कार्रवाई की है। वहीं, मोतिहारी स्थित पैतृक आवास पर भी टीम ने दबिश दी, जहां स्थानीय पुलिस की निगरानी में तलाशी अभियान चलाया गया।

बेतिया के नरकटियागंज क्षेत्र में भी SVU टीम पहुंची, हालांकि वहां अधिकारी के मौजूद नहीं होने की बात सामने आई। अधिकारियों का कहना है कि सभी स्थानों से जुटाए गए साक्ष्यों का मिलान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि बृजेश कुमार मई 2025 से शिवहर में डीडीसी के पद पर कार्यरत हैं और इससे पहले वे मुजफ्फरपुर में एसडीओ रह चुके हैं। उस दौरान भी उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, हालांकि बाद में शिकायत वापस ले ली गई थी।

फिलहाल, इस पूरे मामले पर बृजेश कुमार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी, लेकिन इस छापेमारी ने एक बार फिर बिहार में अफसरशाही और भ्रष्टाचार के मुद्दे को गरमा दिया है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : शेखपुरा में ‘इलाज या मौत का सौदा’? गर्भवती महिला की मौत पर सिस्टम घिरा!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top