6
BREAKING NEWS
छठ पर घर लौटने की चाह में 1100 किलोमीटर का सफर बना इम्तिहान; कंफर्म टिकट लेकर भी फर्श पर बैठे यात्री, बाथरूम के दरवाजे पर कट रही रात!छठ की आस्था में घुली नीमी के राब की मिठास; बाजार की चमक से दूर कोल्हू-कड़ाही में पक रही परंपरा, 120 रुपये किलो बिक रहा देसी गुड़!छठ की खुशियों में स्वच्छता कर्मियों को मिला सम्मान का उपहार, निगम पार्षद आशीष रंजन सिंह ने बांटे नए वस्त्र!अरघौती पोखर पर छठ गीतों की गूंज से सजा भास्कर महोत्सव, कलाकारों की प्रस्तुतियों पर झूमे लोग!चाय की चुस्की में घुल रही आत्मनिर्भरता की मिठास, सहरसा में ‘महानंदा लीफ’ का बढ़ा क्रेज!छठ पर शेखपुरा में बदलेगा ट्रैफिक का पूरा सिस्टम, पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट; भारी वाहनों की नो-एंट्री!विधायक बनते ही जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर; ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन का एक्शन!13 नवंबर से छठ महापर्व का आगाज, 15 को डूबते और 16 को उगते सूर्य को अर्घ्य!सहरसा में फुटबॉल के मैदान से नशे के खिलाफ हुंकार, बालक-बालिकाओं ने खेल के जरिए दिया जागरूकता का संदेश!छठ पर शेखपुरा के सभी घाटों का होगा कायाकल्प, CCTV और लाइटिंग से रहेगी तीसरी नजर!भास्कर महोत्सव की तैयारी पर बिजली का ग्रहण; तीन दिनों से अंधेरे में अरघौती पोखर, कल आयोजन से पहले प्रशासन के इंतजामों पर उठे सवाल!किऊल जंक्शन पर 42.50 लाख रुपये के साथ युवक हिरासत में, जमालपुर से इंटरसिटी ट्रेन से पहुंचा था रवि कुमार!सीवान में 700 से अधिक कायस्थ परिवारों का महाकुंभ; राजशाही पैलेस में एकजुटता, सम्मान और संस्कृति का दिखा संगम!छठ की खुशियां मातम में बदलीं; मायके जा रही महिला की अग्निशमन वाहन की चपेट में आने से मौत, छोटी बेटी घायल!शेखपुरा के चांदी-वृंदावन पहाड़ को पर्यटन केंद्र बनाने की पहल तेज, प्रमोद चंद्रवंशी ने किया पौधरोपण!
No menu items available
BREAKING
छठ पर घर लौटने की चाह में 1100 किलोमीटर का सफर बना इम्तिहान; कंफर्म टिकट लेकर भी फर्श पर बैठे यात्री, बाथरूम के दरवाजे पर कट रही रात!छठ की आस्था में घुली नीमी के राब की मिठास; बाजार की चमक से दूर कोल्हू-कड़ाही में पक रही परंपरा, 120 रुपये किलो बिक रहा देसी गुड़!छठ की खुशियों में स्वच्छता कर्मियों को मिला सम्मान का उपहार, निगम पार्षद आशीष रंजन सिंह ने बांटे नए वस्त्र!अरघौती पोखर पर छठ गीतों की गूंज से सजा भास्कर महोत्सव, कलाकारों की प्रस्तुतियों पर झूमे लोग!चाय की चुस्की में घुल रही आत्मनिर्भरता की मिठास, सहरसा में ‘महानंदा लीफ’ का बढ़ा क्रेज!छठ पर शेखपुरा में बदलेगा ट्रैफिक का पूरा सिस्टम, पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट; भारी वाहनों की नो-एंट्री!विधायक बनते ही जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर; ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन का एक्शन!13 नवंबर से छठ महापर्व का आगाज, 15 को डूबते और 16 को उगते सूर्य को अर्घ्य!सहरसा में फुटबॉल के मैदान से नशे के खिलाफ हुंकार, बालक-बालिकाओं ने खेल के जरिए दिया जागरूकता का संदेश!छठ पर शेखपुरा के सभी घाटों का होगा कायाकल्प, CCTV और लाइटिंग से रहेगी तीसरी नजर!भास्कर महोत्सव की तैयारी पर बिजली का ग्रहण; तीन दिनों से अंधेरे में अरघौती पोखर, कल आयोजन से पहले प्रशासन के इंतजामों पर उठे सवाल!किऊल जंक्शन पर 42.50 लाख रुपये के साथ युवक हिरासत में, जमालपुर से इंटरसिटी ट्रेन से पहुंचा था रवि कुमार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

छठ पर घर लौटने की चाह में 1100 किलोमीटर का सफर बना इम्तिहान; कंफर्म टिकट लेकर भी फर्श पर बैठे यात्री, बाथरूम के दरवाजे पर कट रही रात!
22 hours ago
छठ की आस्था में घुली नीमी के राब की मिठास; बाजार की चमक से दूर कोल्हू-कड़ाही में पक रही परंपरा, 120 रुपये किलो बिक रहा देसी गुड़!
22 hours ago
छठ की खुशियों में स्वच्छता कर्मियों को मिला सम्मान का उपहार, निगम पार्षद आशीष रंजन सिंह ने बांटे नए वस्त्र!
22 hours ago
अरघौती पोखर पर छठ गीतों की गूंज से सजा भास्कर महोत्सव, कलाकारों की प्रस्तुतियों पर झूमे लोग!
23 hours ago
चाय की चुस्की में घुल रही आत्मनिर्भरता की मिठास, सहरसा में ‘महानंदा लीफ’ का बढ़ा क्रेज!
23 hours ago

Bihar: बेउर जेल के सुरक्षाकर्मियों के समर्थन में उतरे तेज प्रताप, सरकार से ड्यूटी व्यवस्था सुधारने की मांग!

पटना: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने पटना स्थित उच्च सुरक्षा वाले बेउर जेल में तैनात...

पटना: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने पटना स्थित उच्च सुरक्षा वाले बेउर जेल में तैनात पुलिसकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों की कार्य परिस्थितियों को लेकर बिहार सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने दावा किया कि कई सुरक्षाकर्मियों से लगातार 14 से 15 घंटे तक ड्यूटी कराई जा रही है, जिससे उन पर शारीरिक और मानसिक दबाव बढ़ रहा है।

रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि बेउर जेल में तैनात पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मी राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के महत्वपूर्ण प्रहरी हैं। ऐसे में उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए और उन्हें उचित कार्य परिस्थितियां उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

तेज प्रताप ने कहा कि लगातार लंबी ड्यूटी और पर्याप्त आराम नहीं मिलने से कर्मियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पुलिसकर्मियों का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना जरूरी है, क्योंकि वे कानून-व्यवस्था और सुरक्षा तंत्र की अहम कड़ी हैं।

उन्होंने बिहार सरकार से मांग की कि बेउर जेल की वर्तमान ड्यूटी व्यवस्था की समीक्षा की जाए और कर्मियों को समय पर अवकाश तथा पर्याप्त आराम की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही किसी भी कर्मचारी पर अनावश्यक अतिरिक्त कार्यभार नहीं डाला जाए।

तेज प्रताप यादव ने कहा कि पुलिस और सुरक्षाकर्मी बिहार का गौरव हैं। उनकी सेवा का सम्मान करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने सरकार से इस मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जवानों को राहत देने की अपील की।

प्रमुख मांगें

  • सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी का समय संतुलित और व्यावहारिक बना जाए।
  • अतिरिक्त कार्यभार पर रोक लगाई जाए।
  • नियमित अवकाश और पर्याप्त आराम सुनिश्चित किया जाए।
  • बेउर जेल की ड्यूटी प्रणाली की समीक्षा कर आवश्यक सुधार किए जाएं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: प्रशांत किशोर का गिरिराज सिंह पर तीखा हमला, बोले- अनर्गल बयानबाजी बंद करें वरना खोल देंगे पूरी कुंडली!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top