18
BREAKING NEWS
पटना के बख्तियारपुर में गंगा स्नान के दौरान हादसा, छह किशोर डूबे; एक की मौत, दो लापता!औरंगाबाद में करमा पूजा के बाद हादसा, पोखर में डूबीं चार युवतियां; एक की मौत, तीन बचीं!28 से 30 सितंबर बैंक हड़ताल, 26-27 की छुट्टी के बाद लगातार 5 दिन प्रभावित रहेंगी बैंकिंग सेवाएं!भवन निर्माण निगम के GM के ठिकानों पर EOU की रेड, 3.12 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का आरोप; ज्वेलरी और बैंक दस्तावेज मिले!जमुई कांड पर मांझी का तेजस्वी पर तंज, बोले- अब कहेंगे सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया!गया में मुखिया का हथियार वाला Reel वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR!नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!
No menu items available
BREAKING
पटना के बख्तियारपुर में गंगा स्नान के दौरान हादसा, छह किशोर डूबे; एक की मौत, दो लापता!औरंगाबाद में करमा पूजा के बाद हादसा, पोखर में डूबीं चार युवतियां; एक की मौत, तीन बचीं!28 से 30 सितंबर बैंक हड़ताल, 26-27 की छुट्टी के बाद लगातार 5 दिन प्रभावित रहेंगी बैंकिंग सेवाएं!भवन निर्माण निगम के GM के ठिकानों पर EOU की रेड, 3.12 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का आरोप; ज्वेलरी और बैंक दस्तावेज मिले!जमुई कांड पर मांझी का तेजस्वी पर तंज, बोले- अब कहेंगे सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया!गया में मुखिया का हथियार वाला Reel वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR!नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पटना के बख्तियारपुर में गंगा स्नान के दौरान हादसा, छह किशोर डूबे; एक की मौत, दो लापता!
56 seconds ago
औरंगाबाद में करमा पूजा के बाद हादसा, पोखर में डूबीं चार युवतियां; एक की मौत, तीन बचीं!
6 minutes ago
28 से 30 सितंबर बैंक हड़ताल, 26-27 की छुट्टी के बाद लगातार 5 दिन प्रभावित रहेंगी बैंकिंग सेवाएं!
18 minutes ago
भवन निर्माण निगम के GM के ठिकानों पर EOU की रेड, 3.12 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का आरोप; ज्वेलरी और बैंक दस्तावेज मिले!
12 hours ago
जमुई कांड पर मांझी का तेजस्वी पर तंज, बोले- अब कहेंगे सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया!
12 hours ago

Bihar News : समृद्ध बिहार कॉन्क्लेव में ‘गांव से ग्लोबल’ की गूंज, युवाओं के कौशल पर जोर!

हाजीपुर: बिहार दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित बिहार इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (बीआईटीओ) के समृद्ध बिहार कॉन्क्लेव में...

हाजीपुर: बिहार दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित बिहार इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (बीआईटीओ) के समृद्ध बिहार कॉन्क्लेव में ‘गांव से ग्लोबल’ विषय पर खास चर्चा हुई। इस दौरान युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में विज़न इंडिया के मुख्य कार्य अधिकारी विवेक कुमार ने अपने विचार साझा करते हुए ग्रामीण युवाओं की क्षमता और उनके वैश्विक स्तर तक पहुंचने की संभावनाओं को रेखांकित किया।

हाजीपुर के बासुदेवपुर चपुता निवासी विवेक कुमार ने कहा कि आज गांव के युवा भी वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगर ग्रामीण प्रतिभाओं को सही दिशा और प्रशिक्षण मिले तो वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी छाप छोड़ सकते हैं। विवेक ने अपनी संस्था के ‘गांव से ग्लोबल’ अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ना है।

इस कार्यक्रम में हाजीपुर के सांसद एवं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान भी उपस्थित रहे। उनके समक्ष विवेक कुमार ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि स्किल डेवलपमेंट योजनाओं के दायरे को और बढ़ाने की जरूरत है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को इसका लाभ मिल सके।

विवेक कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2014 से चलाए जा रहे ‘मेक इन इंडिया’ और ‘स्किल इंडिया’ जैसे अभियानों ने युवाओं को हुनरमंद बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन योजनाओं का प्रभाव अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है, जहां कई युवाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार हासिल किया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इन योजनाओं के विस्तार और बेहतर क्रियान्वयन से और अधिक युवाओं को जोड़ा जा सकता है।

उन्होंने बताया कि उनकी संस्था हर वर्ष देशभर के हजारों युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षित कर रोजगार उपलब्ध कराने का काम कर रही है। इसके साथ ही युवाओं को कॉर्पोरेट जगत की चुनौतियों से अवगत कराने के लिए बड़े अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इन सत्रों में युवाओं को नौकरी के दौरान आने वाली कठिनाइयों और उनसे निपटने के तरीकों की जानकारी दी जाती है।

समृद्ध बिहार कॉन्क्लेव के इस मंच से यह स्पष्ट संदेश गया कि बिहार के गांवों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो केवल सही मार्गदर्शन और अवसर की। ‘गांव से ग्लोबल’ की यह सोच आने वाले समय में बिहार के युवाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा सकती है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : बिहार स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 2026: खेलों के सुनहरे भविष्य की पटकथा लिखेगा बिहार!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top