29
BREAKING NEWS
Jharkhand: धनबाद जेल जाने वाला था गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, रास्ते में हुआ एनकाउंटर… जानिए पूरी कहानी!Jharkhand: रात के अंधेरे में CID का बड़ा ऑपरेशन… JPSC घोटाले की तलाश में 6 जिलों में छापा, अब खुलेगा राज!Bihar: EO विमल हत्याकांड पर तेज प्रताप का बड़ा हमला, बोले- बिहार में अधिकारी तक सुरक्षित नहीं, अपराधियों के आगे बेबस सरकार!Bihar: बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, भाजपा की पारंपरिक सीट पर प्रशांत किशोर आगे, नीरज कुमार पीछे!Bihar: मां की हत्या के 6 दिन बाद मिला मासूम बेटे का शव… प्रेम, शक और सनक की ऐसी कहानी जिसने मुजफ्फरपुर को हिला दिया!Bihar: आंखों पर पट्टी, कदमों में विश्वास… सावन में भोले के इस भक्त की अनोखी यात्रा, बिना देखे चल पड़ा बाबाधाम!Jharkhand: सावन में कांवड़ियों पर चढ़ा सेल्फी का खुमार, भोले की भक्ति के साथ यादों को कैमरे में कैद कर रहे शिवभक्त!Bihar: LJPR विधायक का एनकाउंटर क्यों नहीं? EO हत्याकांड में तेजस्वी यादव का सरकार पर बड़ा हमला!Bihar: खड़ी ट्रेन में भड़की आग… देखते ही देखते धू-धू कर जल उठा इंजन, बाल-बाल बचे सैकड़ों यात्री!Bihar: तेजस्वी यादव ने सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, गरीबों के कल्याण की मांगी मन्नत!Bihar: देवघर में 5KM कावरियों की कतार, लाखों भक्त… ‘बोल बम’ के नारों से गूंजा देवघर, हरिहरनाथ मंदिर में तेजस्वी ने किया जलाभिषेक!Jharkhand: नेपाल से भारत आई, अब झारखंड में तलाश! मॉस्को ड्रग्स केस की ‘प्रेरणा’ को लेकर एजेंसियां अलर्ट, कई जिलों में खंगाले जा रहे सुराग!Bihar: बच्चों का स्वागत कार्यक्रम या पीएम का शो? रोहिणी आचार्य के सवालों से गरमाई राजनीति!Bihar: 4 महीने में दो EO की हत्या... बिहार में अफसरों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल! क्या फिर लौट रहा है अपराध का पुराना दौर?Bihar: अधिकारी सुरक्षित नहीं तो आम जनता कैसे बचेगी? EO विमल हत्याकांड पर तेजस्वी का बड़ा हमला, सम्राट सरकार को घेरा!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: धनबाद जेल जाने वाला था गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, रास्ते में हुआ एनकाउंटर… जानिए पूरी कहानी!Jharkhand: रात के अंधेरे में CID का बड़ा ऑपरेशन… JPSC घोटाले की तलाश में 6 जिलों में छापा, अब खुलेगा राज!Bihar: EO विमल हत्याकांड पर तेज प्रताप का बड़ा हमला, बोले- बिहार में अधिकारी तक सुरक्षित नहीं, अपराधियों के आगे बेबस सरकार!Bihar: बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, भाजपा की पारंपरिक सीट पर प्रशांत किशोर आगे, नीरज कुमार पीछे!Bihar: मां की हत्या के 6 दिन बाद मिला मासूम बेटे का शव… प्रेम, शक और सनक की ऐसी कहानी जिसने मुजफ्फरपुर को हिला दिया!Bihar: आंखों पर पट्टी, कदमों में विश्वास… सावन में भोले के इस भक्त की अनोखी यात्रा, बिना देखे चल पड़ा बाबाधाम!Jharkhand: सावन में कांवड़ियों पर चढ़ा सेल्फी का खुमार, भोले की भक्ति के साथ यादों को कैमरे में कैद कर रहे शिवभक्त!Bihar: LJPR विधायक का एनकाउंटर क्यों नहीं? EO हत्याकांड में तेजस्वी यादव का सरकार पर बड़ा हमला!Bihar: खड़ी ट्रेन में भड़की आग… देखते ही देखते धू-धू कर जल उठा इंजन, बाल-बाल बचे सैकड़ों यात्री!Bihar: तेजस्वी यादव ने सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, गरीबों के कल्याण की मांगी मन्नत!Bihar: देवघर में 5KM कावरियों की कतार, लाखों भक्त… ‘बोल बम’ के नारों से गूंजा देवघर, हरिहरनाथ मंदिर में तेजस्वी ने किया जलाभिषेक!Jharkhand: नेपाल से भारत आई, अब झारखंड में तलाश! मॉस्को ड्रग्स केस की ‘प्रेरणा’ को लेकर एजेंसियां अलर्ट, कई जिलों में खंगाले जा रहे सुराग!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: धनबाद जेल जाने वाला था गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, रास्ते में हुआ एनकाउंटर… जानिए पूरी कहानी!
2 hours ago
Jharkhand: रात के अंधेरे में CID का बड़ा ऑपरेशन… JPSC घोटाले की तलाश में 6 जिलों में छापा, अब खुलेगा राज!
2 hours ago
Bihar: EO विमल हत्याकांड पर तेज प्रताप का बड़ा हमला, बोले- बिहार में अधिकारी तक सुरक्षित नहीं, अपराधियों के आगे बेबस सरकार!
2 hours ago
Bihar: बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, भाजपा की पारंपरिक सीट पर प्रशांत किशोर आगे, नीरज कुमार पीछे!
2 hours ago
Bihar: मां की हत्या के 6 दिन बाद मिला मासूम बेटे का शव… प्रेम, शक और सनक की ऐसी कहानी जिसने मुजफ्फरपुर को हिला दिया!
3 hours ago

Bihar News : मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को लेकर कजरा पावर प्लांट परिसर का निरीक्षण, तैयारियों की समीक्षा!

लखीसराय: मुख्यमंत्री की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा के सफल आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी Mithilesh Mishra के निर्देशन में प्रखंड सूर्यगढ़ा...

लखीसराय: मुख्यमंत्री की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा के सफल आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी Mithilesh Mishra के निर्देशन में प्रखंड सूर्यगढ़ा अंतर्गत कजरा पावर प्लांट परिसर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियों का जायजा लिया गया और संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल, सभा स्थल, हेलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा तथा आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुव्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित की जाएं ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा जिले में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने विभिन्न विभागों को निर्देश दिया कि सरकार की प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों को आकर्षक और प्रभावी तरीके से प्रदर्शित करने के लिए स्टॉल, प्रदर्शनी सामग्री और सूचना पट्टों की समुचित व्यवस्था की जाए।

उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस और चिकित्सा दल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने यह भी बताया कि जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की लगातार निगरानी की जाएगी और समय-समय पर समीक्षा बैठक कर प्रगति का आकलन किया जाएगा।

बैठक में अपर समाहर्ता नीरज कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभूनाथ, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार, स्थापना उप समाहर्ता शशि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, नजारत उपसमाहर्ता पम्मी रानी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल कुणाल कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक नीरज कुमार, एनईपी निदेशक नीरज आनंद, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : व्यवहार न्यायालय लखीसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 1299 मामलों का निस्तारण!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top