3
BREAKING NEWS
गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!घी के दीयों से रोशन हुआ देवघाट, पितरों के नाम जली आस्था की रोशनी; मनाई गई पितृ दीपावली!पटना में SIR के खिलाफ महागठबंधन का आक्रोश मार्च, बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी; प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बढ़ा तनाव!वैशाली के लाल प्रमोद भगत संभालेंगे तिरंगा, एशियाई पैरा खेलों में बनेंगे भारत के ध्वजवाहक!चार दिन तक गूंजा कबड्डी का दमखम, 80 खिलाड़ियों ने सीखी जीत की रणनीति; डीएवी राष्ट्रीय पूर्वाभ्यास शिविर का भव्य समापन!ट्रेन में थमने लगीं सांसें... जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था यात्री, RPF ने CPR देकर जगाई उम्मीद!शराबबंदी वाले बिहार में नशे का बड़ा जखीरा, 740 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार!सात समंदर पार से गया पहुंचीं रूस की महिलाएं, देवघाट पर उतरी आस्था की अनोखी तस्वीर!मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!
No menu items available
BREAKING
गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!घी के दीयों से रोशन हुआ देवघाट, पितरों के नाम जली आस्था की रोशनी; मनाई गई पितृ दीपावली!पटना में SIR के खिलाफ महागठबंधन का आक्रोश मार्च, बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी; प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बढ़ा तनाव!वैशाली के लाल प्रमोद भगत संभालेंगे तिरंगा, एशियाई पैरा खेलों में बनेंगे भारत के ध्वजवाहक!चार दिन तक गूंजा कबड्डी का दमखम, 80 खिलाड़ियों ने सीखी जीत की रणनीति; डीएवी राष्ट्रीय पूर्वाभ्यास शिविर का भव्य समापन!ट्रेन में थमने लगीं सांसें… जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था यात्री, RPF ने CPR देकर जगाई उम्मीद!शराबबंदी वाले बिहार में नशे का बड़ा जखीरा, 740 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार!सात समंदर पार से गया पहुंचीं रूस की महिलाएं, देवघाट पर उतरी आस्था की अनोखी तस्वीर!मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!
10 hours ago
हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!
10 hours ago
इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!
10 hours ago
मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!
1 day ago
घी के दीयों से रोशन हुआ देवघाट, पितरों के नाम जली आस्था की रोशनी; मनाई गई पितृ दीपावली!
1 day ago

Jharkhand: नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता लातेहार, किसानों और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ रही SSB!

लातेहार: कभी नक्सली गतिविधियों के लिए चर्चित रहा झारखंड का लातेहार जिला अब विकास और आत्मनिर्भरता की नई राह पर...

लातेहार: कभी नक्सली गतिविधियों के लिए चर्चित रहा झारखंड का लातेहार जिला अब विकास और आत्मनिर्भरता की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। नक्सली प्रभाव में लगातार कमी आने के बाद सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने ग्रामीणों को उन्नत कृषि और स्वरोजगार से जोड़ने की पहल तेज कर दी है। इसके तहत किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं, वहीं युवाओं को विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, एसएसबी की 32वीं बटालियन के कमांडेंट राजेश सिंह के नेतृत्व में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य नक्सल प्रभावित रहे इलाकों के लोगों को मुख्यधारा के विकास से जोड़ना और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

कमांडेंट राजेश सिंह ने बताया कि एक समय लातेहार के कई गांव नक्सलियों के प्रभाव में थे, जिसके कारण खेती-किसानी और रोजगार के अवसर प्रभावित होते थे। लेकिन अब स्थिति तेजी से बदल रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के साथ-साथ विकास भी जरूरी है, इसलिए एसएसबी किसानों और युवाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चला रही है।

50 किसानों को मिले कृषि उपकरण

एसएसबी की ओर से अब तक 50 किसानों को कृषि उपकरण उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इससे किसानों को आधुनिक खेती अपनाने में मदद मिलेगी और कृषि उत्पादन बढ़ाने का रास्ता खुलेगा। अधिकारियों का मानना है कि उन्नत कृषि तकनीकों के इस्तेमाल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

300 से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण

युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए एसएसबी ने व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू किया है। अब तक 300 से अधिक युवाओं को ड्राइविंग, इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर, सिलाई-कढ़ाई और ब्यूटीशियन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद कई युवा अपना रोजगार शुरू कर चुके हैं, जबकि कुछ निजी संस्थानों में भी कार्यरत हैं।

विकास की नई तस्वीर

लातेहार के जिन इलाकों में कभी नक्सली गतिविधियों का डर बना रहता था, वहां अब खेती, रोजगार और विकास की नई तस्वीर दिखाई देने लगी है। स्थानीय लोगों का मानना है कि सुरक्षा बलों की पहल से युवाओं को नई दिशा मिल रही है और ग्रामीणों में आत्मनिर्भर बनने का विश्वास बढ़ा है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: तिरंगा यात्रा के बाद 100 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मची अफरातफरी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top