बिहार के शेखपुरा सदर अस्पताल में लगा एक सूचना बोर्ड अब खुद सवालों के घेरे में आ गया है। बोर्ड पर साफ लिखा है कि अस्पताल में सभी सुविधाएं निःशुल्क हैं और अगर कोई पैसे की मांग करे तो दिए गए नंबरों पर शिकायत करें। साथ ही दलालों से सावधान रहने की चेतावनी भी दी गई है।
National News : गैस सिलेंडर बुकिंग का नियम बदला, अब 25 दिन बाद ही मिलेगा दूसरा सिलेंडर!
लेकिन हैरानी की बात यह है कि जिस नंबर पर शिकायत करने को कहा गया है, वहां फोन करने पर कोई कॉल उठाने वाला ही नहीं है। इससे मरीजों और उनके परिजनों में नाराजगी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि अगर शिकायत करने का नंबर ही काम नहीं करेगा तो भ्रष्टाचार और दलाली की शिकायत आखिर किससे की जाए।
Bihar News : कांग्रेस का बड़ा दावा, नीतीश कुमार डिजिटल गिरफ्त में, अगला नंबर चंद्रबाबू नायडू का!
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह सिर्फ दिखावे के लिए बोर्ड लगा दिया गया है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है। मरीजों के परिजनों का कहना है कि अस्पताल में व्यवस्था को लेकर पहले से ही सवाल उठते रहे हैं और अब शिकायत का नंबर भी बंद मिलना पूरे सिस्टम पर सवाल खड़ा कर रहा है।
Bihar News : आरएलजेपी में बड़ा बदलाव, प्रिंस राज पासवान बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष!
मामले को और विवादित बना रही है यह बात कि सूचना में जारी नंबर जिस डॉक्टर का है, उन पर पहले भी गंभीर आरोप लग चुके हैं। ऐसे में लोगों का कहना है कि अगर वही अधिकारी शिकायत सुनने वाले हैं और फोन ही नहीं उठा रहे, तो फिर यह व्यवस्था किसके लिए बनाई गई है।
स्थानीय लोगों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि इस मामले की जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए। उनका कहना है कि अगर अस्पताल में सच में सब कुछ मुफ्त है तो शिकायत के लिए दिया गया नंबर बंद क्यों है और मरीजों की आवाज आखिर सुनेगा कौन।
Bihar News : हड़ताल पर गए CO-RO को सरकार की चेतावनी… काम पर लौटो नहीं तो जाएगी नौकरी!
अभी तक अस्पताल प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस मामले पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन यह मामला अब जिले में चर्चा का विषय बन गया है।