33
BREAKING NEWS
सहरसा में महिला कुश्ती दंगल, साक्षी मलिक ने बढ़ाया पहलवानों का हौसला!पलंग के नीचे छिपाकर रखे थे 1280 बोतल कफ सिरप, सहरसा में पिता-पुत्र गिरफ्तार!लखीसराय में लंबित वारंट और कुर्की की कार्रवाई तेज करने का निर्देश, थानों के CCTV भी होंगे दुरुस्त!लखीसराय की ममता कल्याणी बनीं IPS, बिहार के 14 पुलिस अधिकारियों को मिला प्रमोशन!त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा: 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, बिहार के कई शहरों को मिलेगी सुविधा!लखीसराय की अमीषा पटेल ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड, लगातार दूसरी बार SGFI नेशनल स्कूल गेम्स के लिए क्वालीफाई!शेखपुरा में दो पुलिस पदाधिकारी निलंबित, SP की सख्ती से पुलिस महकमे में हलचल!राज्यस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शेखपुरा को कांस्य पदक, अंडर-12 टीम संयुक्त तीसरे स्थान पर!CM सम्राट चौधरी पर मीसा भारती का तीखा हमला, बोलीं—‘अनपढ़, जाहिल और गंवार’मोतिहारी में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार; 56 करोड़ की ठगी की कथित साजिश!गोपालगंज वाहन जब्ती-नीलामी मामले में EOU का शिकंजा, तत्कालीन MVI सुनील कुमार सिंह गिरफ्तार!गोपालगंज में 12 वर्षीय संजना का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य!गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण आग, दो मासूमों की मौत, 17 लोग झुलसे; अस्पताल पहुंचे मंत्री-विधायक!लाल इंटरनेशनल स्कूल में नवदुर्गा के नौ रूपों की झांकी ने मोहा मन, डांडिया की थाप पर झूमे नन्हे कलाकार!लखीसराय से बरबीघा तक हड़कंप; EO डॉ. रमण कुमार पर 45 लाख की ‘फर्जी निकासी’ का आरोप, जांच समिति गठित!
No menu items available
BREAKING
सहरसा में महिला कुश्ती दंगल, साक्षी मलिक ने बढ़ाया पहलवानों का हौसला!पलंग के नीचे छिपाकर रखे थे 1280 बोतल कफ सिरप, सहरसा में पिता-पुत्र गिरफ्तार!लखीसराय में लंबित वारंट और कुर्की की कार्रवाई तेज करने का निर्देश, थानों के CCTV भी होंगे दुरुस्त!लखीसराय की ममता कल्याणी बनीं IPS, बिहार के 14 पुलिस अधिकारियों को मिला प्रमोशन!त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा: 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, बिहार के कई शहरों को मिलेगी सुविधा!लखीसराय की अमीषा पटेल ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड, लगातार दूसरी बार SGFI नेशनल स्कूल गेम्स के लिए क्वालीफाई!शेखपुरा में दो पुलिस पदाधिकारी निलंबित, SP की सख्ती से पुलिस महकमे में हलचल!राज्यस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शेखपुरा को कांस्य पदक, अंडर-12 टीम संयुक्त तीसरे स्थान पर!CM सम्राट चौधरी पर मीसा भारती का तीखा हमला, बोलीं—‘अनपढ़, जाहिल और गंवार’मोतिहारी में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार; 56 करोड़ की ठगी की कथित साजिश!गोपालगंज वाहन जब्ती-नीलामी मामले में EOU का शिकंजा, तत्कालीन MVI सुनील कुमार सिंह गिरफ्तार!गोपालगंज में 12 वर्षीय संजना का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सहरसा में महिला कुश्ती दंगल, साक्षी मलिक ने बढ़ाया पहलवानों का हौसला!
17 minutes ago
पलंग के नीचे छिपाकर रखे थे 1280 बोतल कफ सिरप, सहरसा में पिता-पुत्र गिरफ्तार!
21 minutes ago
लखीसराय में लंबित वारंट और कुर्की की कार्रवाई तेज करने का निर्देश, थानों के CCTV भी होंगे दुरुस्त!
30 minutes ago
लखीसराय की ममता कल्याणी बनीं IPS, बिहार के 14 पुलिस अधिकारियों को मिला प्रमोशन!
35 minutes ago
त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा: 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, बिहार के कई शहरों को मिलेगी सुविधा!
46 minutes ago

Bihar News : गणतंत्र दिवस पर जीविका दीदियों का दमदार संदेश—दीदी अधिकार केंद्र की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र!

लखीसराय: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लखीसराय जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान जीविका...

लखीसराय: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लखीसराय जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान जीविका द्वारा प्रस्तुत की गई झांकी सभी के आकर्षण का केंद्र रही। सामाजिक विकास विधा के अंतर्गत दीदी अधिकार केंद्र पर आधारित यह झांकी महिलाओं के अधिकार, लैंगिक हिंसा के विरुद्ध संघर्ष, समानता और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन का सशक्त संदेश देती नजर आई।

National News : 77वें गणतंत्र दिवस पर जमशेदपुर में पत्रकारों का संकल्प—संविधान, लोकतंत्र और निर्भीक पत्रकारिता!

झांकी के प्रथम भाग में जीविका दीदियों द्वारा दीदी अधिकार केंद्र के माध्यम से चलाए जा रहे नई चेतना अभियान – एक पहल बदलाव की ओर, महिला स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण से जुड़े जागरूकता कार्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। वहीं दूसरे भाग में लैंगिक हिंसा की स्थितियों और उसके बाद दीदी अधिकार केंद्र के माध्यम से महिलाओं को दिलाए जा रहे न्याय और अधिकारों को नाटकीय रूप में दर्शाया गया। खास बात यह रही कि झांकी में जीविका दीदियों ने स्वयं किरदार निभाकर प्रस्तुति को जीवंत बना दिया।

Bihar News : RJD में पारिवारिक संग्राम! रोहिणी का तेजस्वी पर बड़ा हमला – कहा, कार्यकर्ताओं की मेहनत मिटा दी!

गांधी मैदान में कुल 14 झांकियों का प्रदर्शन किया गया, जिनमें जीविका की झांकी को सबसे अधिक सराहना मिली। शुरुआत में झांकी को दसवें क्रम पर रखा गया था, लेकिन दर्शकों और आयोजन समिति की विशेष प्राथमिकता के चलते इसे दूसरे क्रम पर प्रस्तुत किया गया, जो इसके आकर्षण और प्रभाव को दर्शाता है।

National News : बिहार कांग्रेस में बड़ा फेरबदल तय! अल्लावरु–राजेश राम की हो सकती है छुट्टी, जिलाध्यक्षों से लेकर प्रदेश नेतृत्व तक बदलेगा संगठन!

झांकी को सफल एवं प्रभावशाली बनाने में सर्वोदय जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ, लखीसराय की जीविका दीदियों की अहम भूमिका रही। झांकी का नेतृत्व जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती अनीता कुमारी ने किया। इसके अलावा जीविका के जिला एवं प्रखंड स्तरीय कर्मियों ने भी अपने-अपने दायित्वों का शत-प्रतिशत निर्वहन करते हुए सराहनीय योगदान दिया।

Bihar News : गणतंत्र दिवस पर वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में भव्य सम्मान समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम ने जीता दिल!

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में जिला परियोजना प्रबंधक, प्रखंड कार्यालयों में प्रखंड परियोजना प्रबंधक तथा सभी सामुदायिक संगठनों में संगठन अध्यक्ष जीविका दीदियों द्वारा झंडोत्तोलन भी किया गया। संपूर्ण आयोजन ने महिला सशक्तिकरण, अधिकार और सामाजिक न्याय के प्रति जीविका की प्रतिबद्धता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top