लखीसराय। पिपरिया थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव में मंगलवार देर रात डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। बलीपुर पंचायत के मुखिया चंदन कुमार उर्फ डोमू सिंह और वार्ड सदस्य इंदु देवी के बेटे चंदन कुमार की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों श्रद्धा भोज से लौट रहे थे। भोज स्थल से करीब 20 मीटर की दूरी पर घात लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने दो दर्जन से ज्यादा गोलियां चलाईं। गांव में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों ने दोनों घायलों को लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर मणि भूषण ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में सामने आया कि मुखिया को पांच से छह गोलियां लगी थीं। वार्ड सदस्य के बेटे को एक से दो गोली लगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
घटना के बाद गांव में तनाव है। एसपी अजय कुमार के नेतृत्व में जांच शुरू हो गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। ग्रामीणों ने गश्ती पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना की सूचना समय पर दी गई थी। इसके बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। अपराधी आसानी से फरार हो गए।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.