8
BREAKING NEWS
लखीसराय में बिजली व्यवस्था सुधारने को डीएम का बड़ा निर्देश, छठ घाटों के खुले तारों पर लगेगा कवर!70 KM दूर परीक्षा केंद्र; किशनगंज के मारवाड़ी कॉलेज में छात्रों का हल्लाबोल, Gen-Z ने उठाई अपने हक की आवाज!लखीसराय इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्टार्टअप-बैंक कनेक्ट’ कार्यक्रम, युवाओं को फंडिंग और बैंक ऋण की बारीकियां बताईं!दानापुर रेल मंडल में टिकट जांच अभियान; 1918 यात्री बिना टिकट या अनियमित यात्रा करते पकड़े गए, ₹14.96 लाख जुर्माना वसूला!SGFI नेशनल में लखीसराय की बेटी अमीषा पटेल ने जीता कांस्य पदक, अब वर्ल्ड स्कूल गेम्स ट्रायल पर नजर!गोपालगंज में आठवीं की छात्रा की मौत से सनसनी, अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने का आरोप!शेखपुरा में गैस रिसाव से घर में लगी आग, पत्नी को बचाने पहुंचे पति भी झुलसे; 40 हजार की संपत्ति जलकर राख!शेखपुरा के प्रसिद्ध चामुंडा मंदिर में सुविधाओं की दरकार, प्रशासन से विकास की अपील!गोपालगंज में 25 वर्षीय युवक की हत्या, सिर पर गंभीर चोट के निशान; दो महिलाएं हिरासत में!थाईलैंड से बोधगया पहुंचा 1000 कठिन चीवर, बोधिवृक्ष के नीचे जुटेंगे एक हजार बौद्ध भिक्षु!मुंगेर में युवक की बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लिया!स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 39 लोगों की मौत; मैड्रिड-अंडालूसिया रेल सेवा बंद!चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर; आंध्र प्रदेश में 3 की मौत, 57 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए; 50 ट्रेनें और 21 उड़ानें रद्द!4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर चुनावी घमासान; बिहार में BJP के दिग्गज नवल किशोर यादव हारे, कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप!हाजीपुर में नवविवाहिता को घर में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर; PMCH रेफर!
No menu items available
BREAKING
लखीसराय में बिजली व्यवस्था सुधारने को डीएम का बड़ा निर्देश, छठ घाटों के खुले तारों पर लगेगा कवर!70 KM दूर परीक्षा केंद्र; किशनगंज के मारवाड़ी कॉलेज में छात्रों का हल्लाबोल, Gen-Z ने उठाई अपने हक की आवाज!लखीसराय इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्टार्टअप-बैंक कनेक्ट’ कार्यक्रम, युवाओं को फंडिंग और बैंक ऋण की बारीकियां बताईं!दानापुर रेल मंडल में टिकट जांच अभियान; 1918 यात्री बिना टिकट या अनियमित यात्रा करते पकड़े गए, ₹14.96 लाख जुर्माना वसूला!SGFI नेशनल में लखीसराय की बेटी अमीषा पटेल ने जीता कांस्य पदक, अब वर्ल्ड स्कूल गेम्स ट्रायल पर नजर!गोपालगंज में आठवीं की छात्रा की मौत से सनसनी, अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने का आरोप!शेखपुरा में गैस रिसाव से घर में लगी आग, पत्नी को बचाने पहुंचे पति भी झुलसे; 40 हजार की संपत्ति जलकर राख!शेखपुरा के प्रसिद्ध चामुंडा मंदिर में सुविधाओं की दरकार, प्रशासन से विकास की अपील!गोपालगंज में 25 वर्षीय युवक की हत्या, सिर पर गंभीर चोट के निशान; दो महिलाएं हिरासत में!थाईलैंड से बोधगया पहुंचा 1000 कठिन चीवर, बोधिवृक्ष के नीचे जुटेंगे एक हजार बौद्ध भिक्षु!मुंगेर में युवक की बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लिया!स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 39 लोगों की मौत; मैड्रिड-अंडालूसिया रेल सेवा बंद!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

लखीसराय में बिजली व्यवस्था सुधारने को डीएम का बड़ा निर्देश, छठ घाटों के खुले तारों पर लगेगा कवर!
2 hours ago
70 KM दूर परीक्षा केंद्र; किशनगंज के मारवाड़ी कॉलेज में छात्रों का हल्लाबोल, Gen-Z ने उठाई अपने हक की आवाज!
2 hours ago
लखीसराय इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्टार्टअप-बैंक कनेक्ट’ कार्यक्रम, युवाओं को फंडिंग और बैंक ऋण की बारीकियां बताईं!
3 hours ago
दानापुर रेल मंडल में टिकट जांच अभियान; 1918 यात्री बिना टिकट या अनियमित यात्रा करते पकड़े गए, ₹14.96 लाख जुर्माना वसूला!
3 hours ago
SGFI नेशनल में लखीसराय की बेटी अमीषा पटेल ने जीता कांस्य पदक, अब वर्ल्ड स्कूल गेम्स ट्रायल पर नजर!
3 hours ago

जीविका दीदियों को अब मिलेगा अपना सहकारी बैंक : मंत्री बोले-लोन लेना और पैसे की जमा-निकासी होगा आसान

बरबीघा प्रखंड के सुभानपुर मध्य विद्यालय के पास मंगलवार को महिला संवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार...

बरबीघा प्रखंड के सुभानपुर मध्य विद्यालय के पास मंगलवार को महिला संवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार शामिल हुए। उन्होंने सैकड़ों महिलाओं को बिहार सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों के लिए सहकारी बैंक की स्थापना की अनुमति दे दी है। अब दीदियां खुद बैंक चलाएंगी। लोन लेना और पैसे की जमा-निकासी आसान होगी।

मंत्री ने कहा कि हर जिले के सदर और अनुमंडल अस्पतालों, प्रखंड कार्यालयों में दीदी की रसोई और कैंटीन खोली जा रही है। अब सरकारी स्कूलों में 10वीं और 12वीं तक की पोशाक की सिलाई का काम भी जीविका दीदियों को दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त संजय कुमार ने मंत्री और बरबीघा विधायक सुदर्शन का स्वागत पौधा भेंट कर किया। महिलाओं ने सरकार की योजनाओं से मिले लाभ की जानकारी साझा की। गांव की प्रीति कुमारी ने बालिका मेधावृत्ति योजना और आरक्षण का लाभ लेकर पढ़ाई पूरी की। अब उनका चयन बिहार पुलिस में हुआ है। वे अगले महीने से सेवा में आएंगी। मंत्री ने उनकी सराहना की।

शेखपुरा महिला थाना की प्रभारी अनामिका कुमारी और उत्पाद थाना की निशा कुमारी ने भी अपने अनुभव साझा किए। गांव की सोनी खातून और शैला देवी ने सतत् जीविकोपार्जन योजना से गरीबी से निकलकर रोजगार शुरू करने की कहानी सुनाई।

विधायक सुदर्शन ने महिला संवाद कार्यक्रम की सराहना की। कहा कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इससे जुड़ें और योजनाओं की जानकारी लें। मंत्री ने कहा, “नारी के सहयोग के बिना कोई बदलाव पूरा नहीं होता।” उन्होंने बताया कि जीविका से जुड़कर गांव की आशा देवी ने अपनी बेटी को पढ़ाया। बेटी ने आरक्षण का लाभ लेकर दरोगा की नौकरी पाई।

मंत्री ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी से स्नातक तक की पढ़ाई में सहयोग कर रही है। मध्यान्ह भोजन, पोशाक योजना, साइकिल योजना, छात्रवृत्ति योजना और कन्या उत्थान योजना से हर घर के बच्चों को पढ़ाई का मौका मिल रहा है। सभी पंचायत स्तर के हाई स्कूल अब 10+2 कर दिए गए हैं। लड़कियां पढ़ेंगी, तभी आरक्षण का लाभ मिलेगा। आज लड़कियां दरोगा, बीडीओ और शिक्षक बन रही हैं।

उन्होंने बताया कि बिहार में 10 लाख 63 हजार स्वयं सहायता समूह हैं। इनमें 1 करोड़ 35 लाख से ज्यादा महिलाएं जुड़ी हैं। अब उन्हें रोटी, पढ़ाई और दवाई के लिए किसी महाजन के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ता। 2006 में जीविका की शुरुआत हुई थी। अब इन्हें रोजगार और आजीविका के साधन मिल रहे हैं। पूरे देश में सबसे ज्यादा स्वयं सहायता समूह बिहार में हैं।

बीते शुक्रवार को सरकार ने जीविका दीदियों के लिए बड़ा फैसला लिया। सहकारी बैंक की मंजूरी मिल गई है। इसका संचालन दीदियां करेंगी। अब लोन लेने की परेशानी खत्म होगी। सभी 534 प्रखंड कार्यालयों में सफाई और कैंटीन का काम भी दीदियों को दिया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज, हॉस्टल, सदर और अनुमंडल अस्पतालों में रसोई और सफाई का काम भी दीदियां करेंगी।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री का संकल्प है कि हर परिवार की महिला को रोजगार से जोड़ा जाए। हर प्रखंड में समाधान केंद्र खोले जाएंगे। यहां पढ़ी-लिखी दीदियां ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगी।

कार्यक्रम का संचालन जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संतोष कुमार सोनू ने किया। समापन उप विकास आयुक्त संजय कुमार के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top