महिला सशक्तीकरण को लेकर जिले के चार प्रखंडों में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। अरियरी, बरबीघा, चेवाड़ा और सदर प्रखंड के कुल 8 स्थानों पर हुए इन कार्यक्रमों में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने अपने गांव और टोले की समस्याएं और आकांक्षाएं खुलकर रखीं। योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में एलईडी स्क्रीन लगे जागरूकता वाहन से फिल्में दिखाई गईं। राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़ी जानकारी देने वाले लीफलेट बांटे गए। मुख्यमंत्री का संदेश पत्र भी महिलाओं को दिया गया।
अरियरी प्रखंड के वरुणा पंचायत के मसौढा गांव में चांद जीविका महिला ग्राम संगठन की अध्यक्षता में संवाद हुआ। यहां छात्राओं ने बालिका पोशाक योजना और साइकिल योजना से मिले लाभ बताए। पास में उच्च विद्यालय की मांग रखी। गांव की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर से बिजली बिल कम करने की बात कही। इन आकांक्षाओं को जीविका कर्मियों ने एमआईएस एप में दर्ज किया।
दूसरे पाली में चोरदरगाह के सामुदायिक भवन के पास महिला संवाद हुआ। बरबीघा प्रखंड में सुबह समास खुर्द पंचायत के किसान भवन के पास और दोपहर में सामस मंदिर के पास कार्यक्रम हुआ। यहां भी बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं और अपनी बातें रखीं।
चेवाड़ा प्रखंड के चकन्दरा में बड़ी पोखर के पास और बहुआरा गांव के विद्यालय के पास संवाद हुआ। सदर प्रखंड के कुसुंभा में महादेव स्थान और कोसरा में देवी स्थान के पास महिला संवाद आयोजित हुआ। इन सभी जगहों पर जीविका महिला ग्राम संगठन की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुए।
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.