4
BREAKING NEWS
आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!राजो बाबू की पुण्यतिथि पर फिर एक मंच पर दिखी सियासत, दलीय सीमाएं हुईं धुंधली; आजाद हिंद आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब!20 एकड़ सरकारी जमीन पर बनेगा बायोगैस प्लांट, किसानों की बढ़ेगी आमदनी; युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का रास्ता!DTO से नगर परिषद और भू-अर्जन तक... शेखपुरा में निगरानी का शिकंजा, वर्षों में कई अफसर-कर्मी रिश्वत के आरोप में पकड़े गए!मुंगेर विश्वविद्यालय में नामांकन का दोबारा मौका, सेमेस्टर-4 और 6 का पोर्टल आज से खुला; LLB सेमेस्टर-1 की तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी!'एक बोरा चावल' यानी 1 लाख और ‘तेल-पानी’ का मतलब 10 हजार; घूस के सीक्रेट कोड का ऑडियो बना निगरानी का हथियार!होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!
No menu items available
BREAKING
आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!राजो बाबू की पुण्यतिथि पर फिर एक मंच पर दिखी सियासत, दलीय सीमाएं हुईं धुंधली; आजाद हिंद आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब!20 एकड़ सरकारी जमीन पर बनेगा बायोगैस प्लांट, किसानों की बढ़ेगी आमदनी; युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का रास्ता!DTO से नगर परिषद और भू-अर्जन तक… शेखपुरा में निगरानी का शिकंजा, वर्षों में कई अफसर-कर्मी रिश्वत के आरोप में पकड़े गए!मुंगेर विश्वविद्यालय में नामांकन का दोबारा मौका, सेमेस्टर-4 और 6 का पोर्टल आज से खुला; LLB सेमेस्टर-1 की तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी!‘एक बोरा चावल’ यानी 1 लाख और ‘तेल-पानी’ का मतलब 10 हजार; घूस के सीक्रेट कोड का ऑडियो बना निगरानी का हथियार!होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!
21 hours ago
नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!
22 hours ago
मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!
22 hours ago
टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!
22 hours ago
लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!
1 day ago

113 साल का हुआ बिहार; कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी बोले- गर्व है हमें अपनी संस्कृति, विरासत और संघर्षशीलता पर

बिहार राज्य के 113 वें स्थापना दिवस पर शेखपुरा में कार्यक्रमों की धूम रही। “उन्नत बिहार, विकसित बिहार” थीम पर...

बिहार राज्य के 113 वें स्थापना दिवस पर शेखपुरा में कार्यक्रमों की धूम रही। “उन्नत बिहार, विकसित बिहार” थीम पर आधारित आयोजन का शुभारंभ विकास मार्च-सह-प्रभातफेरी से हुआ। यह मार्च समाहरणालय परिसर से शुरू होकर चांदनी चौक, वीआईपी रोड, मेंहुस मोड़ से गुजरते हुए श्यामा सरोवर पार्क में समाप्त हुआ। जिला पदाधिकारी आरिफ अहसन ने मार्च का नेतृत्व किया। इसमें छात्राओं, स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने भाग लिया।  

श्यामा सरोवर पार्क में “जल-जीवन-हरियाली” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। जिला पदाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्रखंडों में भी विकास मार्च-सह-प्रभात फेरी निकाली गई। समाहरणालय के परेड मैदान में नृत्य कार्यक्रम हुआ। जिला पदाधिकारी ने गुब्बारे उड़ाकर शेखपुरा के विकास की प्रतिबद्धता जताई। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। शिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण, बिजली, समाज कल्याण, मत्स्य, पशुपालन, मद्य निषेध, पंचायती राज और उद्योग विभागों के स्टॉल लगे।  

प्रतियोगिताओं में भी छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता में सलोनी कुमारी प्रथम, शिवरण कुमारी द्वितीय और गुड़िया कुमारी तृतीय रहीं। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रिंस राज और संजीत कुमार प्रथम, नंदनी कुमारी और सुप्रिया कुमारी द्वितीय तथा धरनीधर और आशिका कुमारी तृतीय स्थान पर रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में सोनाक्षी कुमारी को पहला, सुहानी किरण को दूसरा और शालू कुमारी को तीसरा स्थान मिला।  

कबड्डी में शेखोपुरसराय विजेता और शेखपुरा उपविजेता रहा। बालक वर्ग में बरबीघा विजेता और शेखोपुरसराय उपविजेता रहा। बैडमिंटन के बालिका वर्ग में अवंतिका प्रथम, आलिया सदैव द्वितीय और संजु कुमारी तृतीय रहीं। बालक वर्ग में शिवम कुमार प्रथम, अमीर हसन द्वितीय और ऋषि राज तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में चेवाड़ा की सेविकाओं की रंगोली प्रथम और अरियरी की द्वितीय रही। विजेताओं को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।  

बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, भू अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता और अन्य अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए।  

व्यंजन मेला में छात्रों ने पाक कला का प्रदर्शन किया। सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर लगा, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने रक्तदान किया। उप विकास आयुक्त संजय कुमार भी रक्तदाताओं में शामिल रहे।  

जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में बिहार की प्रगति पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार को आगे ले जाने के लिए सभी को योगदान देना होगा। बिहार की भाषा, संस्कृति और परंपरा ने विश्व में पहचान बनाई है। उन्होंने बिहार के विकास में योगदान देने वालों को धन्यवाद दिया।  

कार्यक्रम में +2 उच्च विद्यालय एकाढा, चेवाड़ा की छात्रा शालू कुमारी और अभ्यास मध्य विद्यालय शेखपुरा के छात्रों ने जिला पदाधिकारी को उनकी पेंटिंग भेंट की।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top