20
BREAKING NEWS
Jharkhand: रामगढ़ की सड़कों पर अब नहीं चलेगी मनमानी, जाम और हादसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन प्लान!Jharkhand: रामगढ़ में बेटियों के जन्म पर खुशियों की सौगात, नवजात बच्चियों की माताओं को मिला ‘सम्मान किट’!Bihar: क्या राजधानी एक्सप्रेस को पलटाने की थी बड़ी साजिश? ट्रेन के आगे अचानक आ गई पानी की टंकी, फिर जो हुआ… होश उड़ा देगा!Jharkhand: 4 KM की ‘खाट यात्रा’ ने खोली व्यवस्था की पोल, सड़क के इंतजार में पूरा गांव!Bihar: CJM कोर्ट में पैरवी करने पहुंचे 2 अधिवक्ता गिरफ्तार, शराब पीने का आरोप!Jharkhand: नाले की सफाई से लेकर अफसरों की नियुक्ति तक… विधायक सरयू राय धरने पर बैठे!Bihar: नालंदा के 'दूध' में अब 'दही-लस्सी' का लगेगा तड़का! CM सम्राट चौधरी ने किया ₹20 करोड़ के महा-प्लांट का शिलान्यास!Bihar: सीवान में छात्र प्रदर्शन के बीच AK-47 से गोली चलाने वाला जवान सस्पेंड, बिहार बंद हिंसा में 450 गिरफ्तार!Jharkhand: झारखंड में आसान होगी टैक्स व्यवस्था, GST कानून में बड़े बदलाव की तैयारी!Bihar: तेजप्रताप यादव पर FIR का शिकंजा, हत्या के प्रयास समेत 12 धाराओं में केस; 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए!Bihar: बिहार के Gen-Z की पसंद राहुल गांधी? पटना के छात्रों ने कहा- आने वाले चुनाव में दिखाएंगे वोट की ताकत!Jharkhand: तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, झारखंड राजद ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना!Jharkhand: पलामू में पुलिस ने डेढ़ करोड़ के गांजे की खेप पकड़ी; ट्रक के तहखाने में छिपाकर हो रही थी तस्करी!Jharkhand: मस्कट से मेडल जीतकर लौटीं झारखंड की बेटियां-बेटे, रांची एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत!Jharkhand: अब बिना धक्का-मुक्की बाबा के दर्शन, देवघर में तैयार नया फुट ओवरब्रिज!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: रामगढ़ की सड़कों पर अब नहीं चलेगी मनमानी, जाम और हादसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन प्लान!Jharkhand: रामगढ़ में बेटियों के जन्म पर खुशियों की सौगात, नवजात बच्चियों की माताओं को मिला ‘सम्मान किट’!Bihar: क्या राजधानी एक्सप्रेस को पलटाने की थी बड़ी साजिश? ट्रेन के आगे अचानक आ गई पानी की टंकी, फिर जो हुआ… होश उड़ा देगा!Jharkhand: 4 KM की ‘खाट यात्रा’ ने खोली व्यवस्था की पोल, सड़क के इंतजार में पूरा गांव!Bihar: CJM कोर्ट में पैरवी करने पहुंचे 2 अधिवक्ता गिरफ्तार, शराब पीने का आरोप!Jharkhand: नाले की सफाई से लेकर अफसरों की नियुक्ति तक… विधायक सरयू राय धरने पर बैठे!Bihar: नालंदा के ‘दूध’ में अब ‘दही-लस्सी’ का लगेगा तड़का! CM सम्राट चौधरी ने किया ₹20 करोड़ के महा-प्लांट का शिलान्यास!Bihar: सीवान में छात्र प्रदर्शन के बीच AK-47 से गोली चलाने वाला जवान सस्पेंड, बिहार बंद हिंसा में 450 गिरफ्तार!Jharkhand: झारखंड में आसान होगी टैक्स व्यवस्था, GST कानून में बड़े बदलाव की तैयारी!Bihar: तेजप्रताप यादव पर FIR का शिकंजा, हत्या के प्रयास समेत 12 धाराओं में केस; 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए!Bihar: बिहार के Gen-Z की पसंद राहुल गांधी? पटना के छात्रों ने कहा- आने वाले चुनाव में दिखाएंगे वोट की ताकत!Jharkhand: तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, झारखंड राजद ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: रामगढ़ की सड़कों पर अब नहीं चलेगी मनमानी, जाम और हादसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन प्लान!
4 minutes ago
Jharkhand: रामगढ़ में बेटियों के जन्म पर खुशियों की सौगात, नवजात बच्चियों की माताओं को मिला ‘सम्मान किट’!
7 minutes ago
Bihar: क्या राजधानी एक्सप्रेस को पलटाने की थी बड़ी साजिश? ट्रेन के आगे अचानक आ गई पानी की टंकी, फिर जो हुआ… होश उड़ा देगा!
3 hours ago
Jharkhand: 4 KM की ‘खाट यात्रा’ ने खोली व्यवस्था की पोल, सड़क के इंतजार में पूरा गांव!
3 hours ago
Bihar: CJM कोर्ट में पैरवी करने पहुंचे 2 अधिवक्ता गिरफ्तार, शराब पीने का आरोप!
3 hours ago

Bihar News : सीएम के  878.03 करोड़ की योजना के लिए एक लाख का प्रचार 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा में शेखपुरा जिला के विकास के लिए 878.03 करोड़ योजना एवं उद्घाटन किया था।...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा में शेखपुरा जिला के विकास के लिए 878.03 करोड़ योजना एवं उद्घाटन किया था। इसकी जानकारी आम लोगों तक पहुँच सकें, इसके लिए जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिए थे। उसी कड़ी आज जिला प्रशासन का मटोखर दह के सुनसान जगह टेंट गाड़कर जिला प्रशासन बाज्यापाता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा में जिन-जिन योजनाओं की स्वीकृति एवं घोषणा हुई, उसकी जानकारी मीडिया को दी गई। कायदे से यह जिला सभागार में हो सकता था, इस पर प्रशासन को एक रुपया भी खर्च नहीं होता, लेकिन सरकारी खर्च दिखाने के लिए जिला प्रशासन मटोखर दह में मात्र आधे घंटे के लिए टेंट, शामियाना, कुर्सी, माइक, एलईडी टीवी आदि का इंतजाम किया गया था तथा बड़े तामझाम से पत्रकारों को योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। सूत्रों की मानें तो इस एक घंटे के कार्यक्रम में लगभग एक लाख से अधिक रुपया खर्च किया गया।  

878.03 करोड़ की खर्च से शेखपुरा जिला के विकास में आएगी रफ़्तार 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएम आरिफ अहसन ने पत्रकारों को बताया कि प्रगति यात्रा के क्रम में चिन्हित 09 योजनाओं की की मंजूरी मिल गई है। जिसमें कुल 878.03 करोड़ की खर्च किया जाएगा। पहली योजना- NH333A के (11वें कि.मी।)  टोठिया पहाड़ मोड़ से 7.35 कि.मी. लंबी कुसुम्भा से भाया मटोखर पथ तक 42.10 करोड़ की लागत से नया वाईपास का निर्माण कार्य होगा। बाईपास निर्माण होने से शेखोपुरसराय, राजगीर, नवादा. शाहपुर, सुमका आने-जाने की सुविधा मिलेगी। जिससे शेखपुरा शहर को काफी हद तक जाम से राहत मिलेगी। दूसरी योजना- नेमदारगंज-रमजानपुर-कोनांद मोड़ का 43.96 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण होगा। जिससे नवादा, वारसलीगंज, शाहपुर SH-83 होकर जाने वाले को नालंदा जाने में सुविधा होगी।

तीसरी योजना- 3.55 कि.मी. लंबी जखराज स्थान से हुसैनाबाद तक 16.74 करोड़ की लागत से वाईपास का निर्माण होगा। जिससे शेखपुरा शहर दल्लु चौक पर लगनेवाली जाम से निजात मिलेगी। साथ ही आढ़ा, धमौल, अरियरी के लोगों को लखीसराय, मुंगेर आने-जाने में सुविधा होगी। चौथी योजना- 21.50 कि.मी. लंबी सरमेरा-पचना (भदौस मोड़) में ग्रीनफील्ड वाईपास का 481.83 करोड़ की लागत से निर्माण होगा। यह पथ शेखपुरा के लिए अतिरिक्त वाईपास का कार्य करेंगी। जिससे शहर में जाम की मुक्ति के साथ-साथ बिहारशरीफ, बरबीघा और पटना से आनेवाली वाहन शेखपुरा शहर में प्रवेश किये बिना लखीसराय व जमुई निकल सकेगी।  

सामस विष्णुधाम मंदिर एवं मटोखर दह का होगा सौंदर्यीकरण 

पांचवी योजना- पर्यटन एवं धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण सामस विष्णु मंदिर का 14.99 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरणकरण एवं विकास होगा। गौरतलब हो कि भगवान विष्णु की इतनी बड़ी प्रतिमा होने के कारण इसे उत्तर भारत का बालाजी मंदिर कहा जाता है। छठी योजना- शेखपुरा जिला अंतर्गत मटोखर दह का 49.97 करोड़ की लागत से विकास एवं सौदर्यीकरण कार्य होगा। जिसके तहत वाटर स्पोर्टर्स गतिविधियां, जीप लाइन एडवेंचर, विभिन्न थीम पार्क, मटोखर दह के चारों तरफ पैदल पथ व साइक्लिंग ट्रैक का नित्रंयण, पार्किंग स्थल, कन्वेंशन हॉल व पर्यटक गेस्ट हाउस का निर्माण होगा। बता दें कि मटोखर दह के पास शेख ख्वाजा मगरवी अलेह का मज़ार स्थापित है।

सातवीं योजना- 195.07 करोड़ की लागत से सकरी सिंचाई योजना अंतर्गत वाजिदपुर से नि:सृत मिर्जाइन नहर, बरगैन वितरणी से तेऊसाइन ब्रांच कैनाल एवं बरगैन वितरणी से नि:सृत ओनमा वितरणी का पुर्नस्थापन एवं लाइनिंग कार्य होगा। आठवीं योजना- 30.74 करोड़ की लागत से शेखपुरा जिला के चेवाड़ा प्रखंड में प्रखंड कार्यालय सह आवास परिसर का निर्माण होगा। नौवीं योजना- 19.73 करोड़ की लागत से शेखपुरा जिला मुख्यालय में मॉडल नक्शा पर आधारित 620 क्षमता का अटल कला भवन  का निर्माण होगा। 

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top