4
BREAKING NEWS
लखीसराय नगर परिषद का होगा विस्तार, दामोदरपुर और साबिकपुर पंचायत के कई टोले-मोहल्ले होंगे शामिल!रक्सौल के उत्सव राज ने 17,800 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, हिमालय की गोद में दिखा देशप्रेम का जज्बा!पत्नी की यादों को समाजसेवा से किया अमर, छठी पुण्यतिथि पर वरिष्ठ पत्रकार प्रो. लक्ष्मी प्रसाद ने बांटे 200 कंबल, डीएम भी पहुंचे!नशे के खिलाफ कारे के स्कूली बच्चों ने छेड़ी मुहिम, ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने कहा- युवा पीढ़ी को बचाना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी!तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!भक्ति की धुन पर मिष्टी ने बिखेरा नृत्य का जादू, तालियों से गूंज उठा उग्रतारा महोत्सव का मंच!लखीसराय को मिली बड़ी सांस्कृतिक सौगात; PM मोदी ने किया अटल कला भवन का उद्घाटन, कलाकारों और युवाओं को मिलेगा नया मंच!बच्चों ने संभाली समाज बदलने की कमान; नशे के खिलाफ गांव में निकली अनोखी मुहिम, स्कूली बच्चों का बड़ा संदेश!बदलते दौर में बदलेगा पढ़ाई का अंदाज; नाथ पब्लिक स्कूल में STEAM शिक्षा पर कार्यशाला, आधुनिक शिक्षण तकनीकों से रूबरू हुए शिक्षक!बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!गाय की मौत पर निकली शाही अंतिम यात्रा; बैंड-बाजा, फूलों की गाड़ी और भजन, गौरी को परिवार ने दी भावुक विदाई!
No menu items available
BREAKING
लखीसराय नगर परिषद का होगा विस्तार, दामोदरपुर और साबिकपुर पंचायत के कई टोले-मोहल्ले होंगे शामिल!रक्सौल के उत्सव राज ने 17,800 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, हिमालय की गोद में दिखा देशप्रेम का जज्बा!पत्नी की यादों को समाजसेवा से किया अमर, छठी पुण्यतिथि पर वरिष्ठ पत्रकार प्रो. लक्ष्मी प्रसाद ने बांटे 200 कंबल, डीएम भी पहुंचे!नशे के खिलाफ कारे के स्कूली बच्चों ने छेड़ी मुहिम, ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने कहा- युवा पीढ़ी को बचाना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी!तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!भक्ति की धुन पर मिष्टी ने बिखेरा नृत्य का जादू, तालियों से गूंज उठा उग्रतारा महोत्सव का मंच!लखीसराय को मिली बड़ी सांस्कृतिक सौगात; PM मोदी ने किया अटल कला भवन का उद्घाटन, कलाकारों और युवाओं को मिलेगा नया मंच!बच्चों ने संभाली समाज बदलने की कमान; नशे के खिलाफ गांव में निकली अनोखी मुहिम, स्कूली बच्चों का बड़ा संदेश!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

लखीसराय नगर परिषद का होगा विस्तार, दामोदरपुर और साबिकपुर पंचायत के कई टोले-मोहल्ले होंगे शामिल!
6 minutes ago
रक्सौल के उत्सव राज ने 17,800 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, हिमालय की गोद में दिखा देशप्रेम का जज्बा!
12 minutes ago
पत्नी की यादों को समाजसेवा से किया अमर, छठी पुण्यतिथि पर वरिष्ठ पत्रकार प्रो. लक्ष्मी प्रसाद ने बांटे 200 कंबल, डीएम भी पहुंचे!
20 minutes ago
नशे के खिलाफ कारे के स्कूली बच्चों ने छेड़ी मुहिम, ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने कहा- युवा पीढ़ी को बचाना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी!
29 minutes ago
तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!
1 day ago

रक्सौल के उत्सव राज ने 17,800 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, हिमालय की गोद में दिखा देशप्रेम का जज्बा!

मोतिहारी: हौसलों की उड़ान के सामने ऊंचाई भी छोटी पड़ जाती है। इसी जज्बे की मिसाल पेश की है रक्सौल...

मोतिहारी: हौसलों की उड़ान के सामने ऊंचाई भी छोटी पड़ जाती है। इसी जज्बे की मिसाल पेश की है रक्सौल के युवा उत्सव राज ने। उन्होंने सिक्किम के उत्तरी हिस्से में समुद्र तल से करीब 17,800 फीट की ऊंचाई पर स्थित प्रसिद्ध गुरुडोंगमर झील पहुंचकर हाथों में तिरंगा लहराया। बर्फ से ढकी हिमालय की ऊंची चोटियों के बीच तिरंगे के साथ उनकी तस्वीरें लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।

गुरुडोंगमर झील अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के साथ धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व के लिए भी जानी जाती है। यहां का वातावरण बेहद चुनौतीपूर्ण है। अत्यधिक ठंड और विरल वायु के बीच इतनी ऊंचाई तक पहुंचना अपने आप में साहस, धैर्य और दृढ़ इच्छाशक्ति की परीक्षा है। ऐसे में उत्सव राज की यह यात्रा उनके रोमांच और देशप्रेम के जज्बे को दर्शाती है।

उत्सव राज, माता ज्योति राज गुप्ता और पिता राजकुमार गुप्ता के छोटे पुत्र हैं। बताया जाता है कि उन्हें बचपन से ही पर्वतारोहण और एडवेंचर यात्राओं में रुचि रही है। उनकी उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है।

माता एवं कपड़ा बैंक की निदेशिका ज्योति राज गुप्ता ने बेटे की तिरंगे के साथ तस्वीरें देखकर भावुक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इतनी ऊंचाई पर अपने बेटे को देश का तिरंगा हाथ में लिए देखना उनके लिए गर्व और खुशी का क्षण है। उन्होंने उत्सव को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “बेटा, जिंदगी में यूं ही नई ऊंचाइयां छूते रहो, नए मुकाम हासिल करो और हमेशा अपने देश का नाम रोशन करो।”

वहीं, इंडो-नेपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि उत्सव की यह उपलब्धि परिवार के साथ-साथ पूरे रक्सौल के लिए गर्व का विषय है। कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने का उसका जज्बा युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।

भारत विकास परिषद शाखा के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने उत्सव राज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमालय की इतनी ऊंचाई पर तिरंगा लहराना राष्ट्रप्रेम, साहस और आत्मविश्वास की अभिव्यक्ति है। युवाओं में ऐसी सकारात्मक ऊर्जा और देश के प्रति गौरव की भावना समाज को प्रेरित करती है।

इधर, रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के परियोजना पदाधिकारी रमेश कुमार ने भी उत्सव राज को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अपने साहस और जज्बे से उत्सव ने रक्सौल का मान बढ़ाया है। हिमालय की चुनौतीपूर्ण ऊंचाइयों पर तिरंगे के साथ उनकी मौजूदगी हर रक्सौलवासी के लिए गौरव का विषय है।

हिमालय की बर्फीली वादियों में तिरंगे के साथ उत्सव राज की यह तस्वीर केवल एक रोमांचक यात्रा की झलक नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और देश के प्रति सम्मान व्यक्त करने के उनके उत्साह की कहानी भी बयां करती है।

ये खबर भी पढ़े: पत्नी की यादों को समाजसेवा से किया अमर, छठी पुण्यतिथि पर वरिष्ठ पत्रकार प्रो. लक्ष्मी प्रसाद ने बांटे 200 कंबल, डीएम भी पहुंचे!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top