11
BREAKING NEWS
मुजफ्फरपुर के होटल में शराब के साथ कोलकाता की दो महिला एंकर गिरफ्तार, शादी समारोह में आई थीं शहर!बिहार बालिका बास्केटबॉल में मगध प्रमंडल का दबदबा, अंडर-14 और अंडर-17 का खिताब जीता; अंडर-19 में पटना चैंपियन!विश्व बाल दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल में उत्सव का माहौल, बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी किया सामूहिक भोज!2005 के जेल कांड वाला जहानाबाद फिर सुर्खियों में; पर्यवेक्षण गृह में निरुद्ध नाबालिगों का पुलिस पर हमला, दारोगा समेत दो घायल!तीन साल बाद पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे लालू यादव, मां की प्रतिमा को नमन कर भावुक हुए राजद सुप्रीमो!विश्व बाल दिवस पर लाल इंटरनेशनल स्कूल को मिला नया खेल मैदान, बच्चों ने दौड़ और क्रिकेट से किया आगाज!शेखपुरा में चार साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, STF की मदद से पुलिस ने दबोचा!PM मोदी के पोस्टर फाड़ने पर सियासी बवाल, BJP ने RJD पर लगाया आरोप; पुलिस जांच में सामने आई दूसरी कहानी!मुजफ्फरपुर में विवाहिता को जंजीर से बांधकर पीटा, मायके वालों पर भी हमला; पति, सास और देवर गिरफ्तार!चक्रवात ‘अकवान’ का बिहार तक असर, 13 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट; गया में हुई बूंदाबांदी!महिषी में श्री उग्रतारा महोत्सव का भव्य आगाज, कम भीड़ पर मंत्री-विधायक ने जताई नाराजगी!बास्केटबॉल में पटना की बेटियों का ट्रिपल धमाका, अंडर-14, 17 और 19 के फाइनल में बनाई जगह!बक्सर के दीपक कुमार का भारतीय जूनियर कबड्डी टीम में चयन, नेपाल में इंटरनेशनल कप में दिखाएंगे दम!बिहार में पहली बार होगा तलवारबाजी विश्व कप; राजगीर में जुटेंगे 28 देशों के खिलाड़ी, जनवरी 2027 में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले!नशे के खिलाफ एकाढ़ा के विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, गांव की गलियों में निकाली जागरूकता रैली!
No menu items available
BREAKING
मुजफ्फरपुर के होटल में शराब के साथ कोलकाता की दो महिला एंकर गिरफ्तार, शादी समारोह में आई थीं शहर!बिहार बालिका बास्केटबॉल में मगध प्रमंडल का दबदबा, अंडर-14 और अंडर-17 का खिताब जीता; अंडर-19 में पटना चैंपियन!विश्व बाल दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल में उत्सव का माहौल, बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी किया सामूहिक भोज!2005 के जेल कांड वाला जहानाबाद फिर सुर्खियों में; पर्यवेक्षण गृह में निरुद्ध नाबालिगों का पुलिस पर हमला, दारोगा समेत दो घायल!तीन साल बाद पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे लालू यादव, मां की प्रतिमा को नमन कर भावुक हुए राजद सुप्रीमो!विश्व बाल दिवस पर लाल इंटरनेशनल स्कूल को मिला नया खेल मैदान, बच्चों ने दौड़ और क्रिकेट से किया आगाज!शेखपुरा में चार साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, STF की मदद से पुलिस ने दबोचा!PM मोदी के पोस्टर फाड़ने पर सियासी बवाल, BJP ने RJD पर लगाया आरोप; पुलिस जांच में सामने आई दूसरी कहानी!मुजफ्फरपुर में विवाहिता को जंजीर से बांधकर पीटा, मायके वालों पर भी हमला; पति, सास और देवर गिरफ्तार!चक्रवात ‘अकवान’ का बिहार तक असर, 13 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट; गया में हुई बूंदाबांदी!महिषी में श्री उग्रतारा महोत्सव का भव्य आगाज, कम भीड़ पर मंत्री-विधायक ने जताई नाराजगी!बास्केटबॉल में पटना की बेटियों का ट्रिपल धमाका, अंडर-14, 17 और 19 के फाइनल में बनाई जगह!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मुजफ्फरपुर के होटल में शराब के साथ कोलकाता की दो महिला एंकर गिरफ्तार, शादी समारोह में आई थीं शहर!
10 seconds ago
बिहार बालिका बास्केटबॉल में मगध प्रमंडल का दबदबा, अंडर-14 और अंडर-17 का खिताब जीता; अंडर-19 में पटना चैंपियन!
38 minutes ago
विश्व बाल दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल में उत्सव का माहौल, बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी किया सामूहिक भोज!
44 minutes ago
2005 के जेल कांड वाला जहानाबाद फिर सुर्खियों में; पर्यवेक्षण गृह में निरुद्ध नाबालिगों का पुलिस पर हमला, दारोगा समेत दो घायल!
1 hour ago
तीन साल बाद पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे लालू यादव, मां की प्रतिमा को नमन कर भावुक हुए राजद सुप्रीमो!
1 hour ago

मुजफ्फरपुर के होटल में शराब के साथ कोलकाता की दो महिला एंकर गिरफ्तार, शादी समारोह में आई थीं शहर!

मुजफ्फरपुर: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच मुजफ्फरपुर में शराब बरामदगी का मामला सामने आया है। काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के...

मुजफ्फरपुर: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच मुजफ्फरपुर में शराब बरामदगी का मामला सामने आया है। काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर स्थित एक निजी होटल में पुलिस ने छापेमारी कर शराब के साथ पश्चिम बंगाल की दो महिला एंकरों को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं शादी समारोह में एंकरिंग करने के लिए मुजफ्फरपुर आई थीं और होटल में ठहरी हुई थीं। पुलिस के अनुसार, कमरे की तलाशी के दौरान वोदका समेत विदेशी शराब की दो बोतलें बरामद की गईं।

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित राजेंद्र प्रसाद कॉलोनी निवासी मधुमिता मुखर्जी और पूर्वी मेदिनीपुर जिले के हल्दिया स्थित दुर्गाचक निवासी पिंकी सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और जांच के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

शादी समारोह में एंकरिंग के बाद होटल लौटी थीं महिलाएं

पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं पेशे से इवेंट एंकर हैं और मुजफ्फरपुर में आयोजित शादी समारोहों में एंकरिंग करने आई थीं। गुरुवार की रात कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों माड़ीपुर स्थित निजी होटल के कमरे में लौटी थीं।

इसी दौरान पुलिस को होटल के कमरे में शराब रखे होने की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर काजीमोहम्मदपुर थाना पुलिस ने होटल में छापेमारी की। तलाशी के दौरान कमरे से शराब की बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर शराब जब्त कर ली।

शराब कहां से पहुंची, इसकी जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि बरामद शराब दोनों महिलाएं अपने साथ पश्चिम बंगाल से लेकर आई थीं या मुजफ्फरपुर में किसी स्थानीय व्यक्ति अथवा शराब कारोबारी ने उन्हें इसकी आपूर्ति की थी। शराब की खरीद और सप्लाई से जुड़े संभावित संपर्कों की भी पड़ताल की जा रही है।

होटल मैनेजर समेत चार लोगों पर प्राथमिकी

एसपी ग्रामीण राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि शहर के होटल, लॉज और धर्मशालाओं की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश थानाध्यक्षों को दिया गया है। इसी अभियान के तहत माड़ीपुर स्थित होटल में तलाशी ली गई। जांच के दौरान एक कमरे से दो शराब की बोतलें बरामद कर जब्त की गईं और वहां ठहरी दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।

एसपी ग्रामीण के मुताबिक, दोनों महिलाएं पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। मामले में होटल मैनेजर समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों गिरफ्तार महिलाओं को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई

इस मामले में काजीमोहम्मदपुर थाने में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि होटल में शराब कैसे पहुंची और इस मामले में अन्य लोगों की क्या भूमिका रही।

मुजफ्फरपुर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद होटल, लॉज और धर्मशालाओं में जांच अभियान को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

ये खबर भी पढ़े: 2005 के जेल कांड वाला जहानाबाद फिर सुर्खियों में; पर्यवेक्षण गृह में निरुद्ध नाबालिगों का पुलिस पर हमला, दारोगा समेत दो घायल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top