13
BREAKING NEWS
अररिया में मातम में बदली तिलक समारोह की खुशियां, नदी में गिरी स्कॉर्पियो; 6 की मौत, एक गंभीर!बिहार में मौसम का डबल अटैक; सुबह घना कोहरा, 21 नवंबर को 13 जिलों में बारिश के आसार; सड़क पर दिन में भी जलानी पड़ रही गाड़ी की लाइट!ऑपरेशन के नाम पर ऐसी लापरवाही कि चली गई मरीज की जान; पेट में छोड़ दी गॉज पट्टी, डॉक्टर पर ₹30 लाख का जुर्माना!बिहार में इलाज के नाम पर बड़ा सवाल; चंडीगढ़ में ₹24 हजार, बिहार में महज ₹1,126 प्रति व्यक्ति खर्च; स्वास्थ्य बजट की खुली पोल!DM को IPS बनकर फोन, सुनाई सड़क हादसे में युवती की मौत की कहानी; सरकारी जिम्मेदारी के चक्कर में श्रम अधीक्षक से ₹10 हजार की ठगी!सम्राट सरकार पर तेजस्वी का सियासी प्रहार, अशोक चौधरी को बताया ‘फर्जी मंत्री’; बोले- संविधान को कूड़े में फेंक दिया!प्रखंड प्रमुख की संपत्ति पर EOU का बड़ा प्रहार; आय से 259.94% अधिक संपत्ति का आरोप, चार ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी!एक तरफ मंत्री की कुर्सी, दूसरी तरफ प्रोफेसर की नौकरी! अशोक चौधरी के लिए ‘लाभ का पद’ बना कानूनी पहेली, MLC सदस्यता पर मंडराया संकट?भक्ति जागरण के नाम पर आस्था के मंच पर फूहड़ मनोरंजन; अतिथियों के जाते ही बदला कार्यक्रम का रंग, भोजपुरी गानों पर डांस का वीडियो वायरल!बेतिया में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप पर हथियारबंद लुटेरों का धावा; Senco Gold में बड़ी लूट से मचा हड़कंप, कर्मचारी को बंदूक की बट से पीटा!पुलिस को लेकर कथित बयान पड़ा भारी; भोजपुरी गायक बिनोद बेदर्दी पर मोतिहारी पुलिस का शिकंजा, साइबर थाने में FIR; नोटिस जारी!गिरहिंडा पहाड़ पर युवती से छेड़खानी की सूचना से मचा हड़कंप, एक्शन में आई शेखपुरा पुलिस; आरोपी सूरज यादव गिरफ्तार!नशे को ना, सुनहरे भविष्य को हां; स्कूल में गूंजा नशामुक्त समाज का संदेश, विद्यार्थियों ने लिया जागरूकता का संकल्प!शेखपुरा में भावुक माहौल के बीच यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव कुमार साहा को दी गई विदाई, भागलपुर में संभालेंगे नई जिम्मेदारी!खेसारी लाल यादव की एक झलक पाने उमड़ी हजारों की भीड़, कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी; कुर्सियां टूटीं, लाठीचार्ज की भी चर्चा!
No menu items available
BREAKING
अररिया में मातम में बदली तिलक समारोह की खुशियां, नदी में गिरी स्कॉर्पियो; 6 की मौत, एक गंभीर!बिहार में मौसम का डबल अटैक; सुबह घना कोहरा, 21 नवंबर को 13 जिलों में बारिश के आसार; सड़क पर दिन में भी जलानी पड़ रही गाड़ी की लाइट!ऑपरेशन के नाम पर ऐसी लापरवाही कि चली गई मरीज की जान; पेट में छोड़ दी गॉज पट्टी, डॉक्टर पर ₹30 लाख का जुर्माना!बिहार में इलाज के नाम पर बड़ा सवाल; चंडीगढ़ में ₹24 हजार, बिहार में महज ₹1,126 प्रति व्यक्ति खर्च; स्वास्थ्य बजट की खुली पोल!DM को IPS बनकर फोन, सुनाई सड़क हादसे में युवती की मौत की कहानी; सरकारी जिम्मेदारी के चक्कर में श्रम अधीक्षक से ₹10 हजार की ठगी!सम्राट सरकार पर तेजस्वी का सियासी प्रहार, अशोक चौधरी को बताया ‘फर्जी मंत्री’; बोले- संविधान को कूड़े में फेंक दिया!प्रखंड प्रमुख की संपत्ति पर EOU का बड़ा प्रहार; आय से 259.94% अधिक संपत्ति का आरोप, चार ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी!एक तरफ मंत्री की कुर्सी, दूसरी तरफ प्रोफेसर की नौकरी! अशोक चौधरी के लिए ‘लाभ का पद’ बना कानूनी पहेली, MLC सदस्यता पर मंडराया संकट?भक्ति जागरण के नाम पर आस्था के मंच पर फूहड़ मनोरंजन; अतिथियों के जाते ही बदला कार्यक्रम का रंग, भोजपुरी गानों पर डांस का वीडियो वायरल!बेतिया में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप पर हथियारबंद लुटेरों का धावा; Senco Gold में बड़ी लूट से मचा हड़कंप, कर्मचारी को बंदूक की बट से पीटा!पुलिस को लेकर कथित बयान पड़ा भारी; भोजपुरी गायक बिनोद बेदर्दी पर मोतिहारी पुलिस का शिकंजा, साइबर थाने में FIR; नोटिस जारी!गिरहिंडा पहाड़ पर युवती से छेड़खानी की सूचना से मचा हड़कंप, एक्शन में आई शेखपुरा पुलिस; आरोपी सूरज यादव गिरफ्तार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अररिया में मातम में बदली तिलक समारोह की खुशियां, नदी में गिरी स्कॉर्पियो; 6 की मौत, एक गंभीर!
3 seconds ago
बिहार में मौसम का डबल अटैक; सुबह घना कोहरा, 21 नवंबर को 13 जिलों में बारिश के आसार; सड़क पर दिन में भी जलानी पड़ रही गाड़ी की लाइट!
9 minutes ago
ऑपरेशन के नाम पर ऐसी लापरवाही कि चली गई मरीज की जान; पेट में छोड़ दी गॉज पट्टी, डॉक्टर पर ₹30 लाख का जुर्माना!
15 minutes ago
बिहार में इलाज के नाम पर बड़ा सवाल; चंडीगढ़ में ₹24 हजार, बिहार में महज ₹1,126 प्रति व्यक्ति खर्च; स्वास्थ्य बजट की खुली पोल!
21 minutes ago
DM को IPS बनकर फोन, सुनाई सड़क हादसे में युवती की मौत की कहानी; सरकारी जिम्मेदारी के चक्कर में श्रम अधीक्षक से ₹10 हजार की ठगी!
26 minutes ago

बिहार में मौसम का डबल अटैक; सुबह घना कोहरा, 21 नवंबर को 13 जिलों में बारिश के आसार; सड़क पर दिन में भी जलानी पड़ रही गाड़ी की लाइट!

पटना: बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। ठंड की दस्तक के साथ प्रदेश के कई जिलों...

पटना: बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। ठंड की दस्तक के साथ प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गुरुवार सुबह पटना, बक्सर और बांका समेत कई इलाकों में कोहरे का असर दिखा। कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को दिन में भी गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। मौसम की दूसरी करवट 21 नवंबर को देखने को मिल सकती है, जब चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव से बिहार के 13 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

कोहरे की चादर में लिपटे जिले, विजिबिलिटी पर असर

सुबह के समय कई इलाकों में कोहरा इतना घना रहा कि सड़कों पर वाहन चालकों को काफी सतर्कता बरतनी पड़ी। उपलब्ध मौसम आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार सुबह समस्तीपुर, बेगूसराय, बगहा और सुपौल में दृश्यता घटकर करीब 100 मीटर रह गई थी। पूर्णिया में विजिबिलिटी लगभग 400 मीटर दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 72 घंटे तक सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। कुछ स्थानों पर दृश्यता घटकर 50 से 100 मीटर तक पहुंचने की आशंका है।

21 नवंबर को इन 13 जिलों में बारिश के आसार

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अकवान का बिहार पर सीधा प्रभाव सीमित रहने का अनुमान है। हालांकि, इसके प्रभाव से 21 नवंबर को प्रदेश के 13 जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

बारिश की संभावना वाले जिले:

इसमें पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय, जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया एवं भागलपुर शामिल है। इसके अलावा 22 नवंबर को जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर में भी बूंदाबांदी के आसार हैं।

आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा तूफान, बिहार में असर कमजोर

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, चक्रवाती तूफान अकवान बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में सक्रिय है। इसके 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने का अनुमान है। इसका अधिक प्रभाव आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश के रूप में दिख सकता है।

बिहार में तूफान का प्रभाव अपेक्षाकृत कमजोर रहने की संभावना है। यहां तेज हवा या भारी बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। कुछ जिलों में हल्की बारिश और बादल छाने की स्थिति बन सकती है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट नहीं

21 नवंबर को बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, सारण, सीवान, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। इन इलाकों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है, हालांकि उत्तर बिहार के कई जिलों में सुबह कुहासा छाया रह सकता है।

पटना में सुबह कुहासा, दिन में निकलेगी धूप

राजधानी पटना में सुबह के समय कुहासा रहने और दिन में आसमान साफ होकर धूप निकलने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 20 नवंबर को मौसम सामान्य रहने, जबकि 21 नवंबर को आसमान में बादल छाने के आसार हैं।

वाहन चालकों के लिए जरूरी सावधानी

घने कोहरे के दौरान वाहन चालकों को गति नियंत्रित रखने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने और हेडलाइट का सही इस्तेमाल करने की जरूरत है। कम दृश्यता में जल्दबाजी और लापरवाही हादसों का कारण बन सकती है। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए सुबह की यात्रा पर निकलने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़े: ऑपरेशन के नाम पर ऐसी लापरवाही कि चली गई मरीज की जान; पेट में छोड़ दी गॉज पट्टी, डॉक्टर पर ₹30 लाख का जुर्माना!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top